देहरा: 3 घंटे में देहरा पुलिस ने ढूंढ निकाली घर से गायब युवती
( words)
विनायक ठाकुर । देहरा
पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पड़ते घियोरी के ही निवासी ने पुलिस थाना में अर्जी देकर कहा उसकी पुत्री 6 अप्रैल को 11:30 बजे घर से निकली थी। वहीं, घरवालों ने शाम 5 बजे तक उसका इंतजार किया। घर न पहुंचने पर परिवारजन ने 1100 नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता पिता के अनुसार अप्रैल 7,2022 शाम तक उसका कोई पता नहीं चला न ही उसका कोई फोन आया, जिस पर देहरा थाना में ममला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी थी। अधिक जानकारी देते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज होते ही पुलिस मामले की तफ़्तीष पर जुट गई थी, जिस पर पुलिस ने उस ही दिन कुछ समय के उपरांत लड़की को ज्वालामुखी से ढूंढ लिया। वहीं, मामले की तफ़्तीष जारी है।
