ज्वालामुखी : लेंटर से गिरा 68 वर्षीय बुजुर्ग हुई मौत
( words)
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत एक 68 वर्षीय व्यक्ति हरि चंद पुत्र सूवा राम निवासी पेडला, डाकघर टिहरी है,उसके परिजन उक्त व्यक्ति को लेंटर से गिरने के बाद आगामी इलाज हेतु सिविल अस्पताल ज्वालामुखी लाए थे, जिसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों अनुसार कोई शक सुभा जाहिर नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी पोस्टमार्टम हेतू सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
