जयसिंहपुर : चुनाव नजदीक आते ही टिकट के चाहवान होने लगे सक्रिय
जयसिंहपुर विधानसभा के चुनाव नजदीक आते ही जयसिंहपुर विधानसभा में भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हंै। जयसिंहपुर क्षेत्र से हर जगह से उमीदवारों ने अपनी दावेदारी जतानी शुरु कर दी है। इस सीट पर हमेशा ही कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला रहा है। तीसरे विकल्प की और आज तक यहा राह नहीं बढ़ी है। पर इस बार आम आदमी पार्टी सक्रिय हो चुकी है। भाजपा में मौजूदा समय में रविंद्र रवि धीमान विधायक है जो कि लगातार जन संपर्क अभियांन में जुटे हुए है और रविंद्र धीमान के समय में जयसिंहपुर क्षेत्र में विकास ने भी रफ़्तार पकड़ी है ।
भाजपा की तरफ से पुलिस वाले भी इस बार चुनाव में टिकट को लेकर चुनाव में उतरने की तैयारियों में लगे हंै, जोकि टिकट को लेकर हिमाचल, दिल्ली, चंडीगढ़ में मेल मिलाप शुरू हो गया है।
वहीं कांग्रेस की बात करे तो यहां पूर्व विधायक यादविंद्र गोमा भी लगातार जनसंपर्क अभियांन में जुटे हैं तो दूसरी और सुशील कोल, एडवोकेट पीसी कौंडल व ओम प्रकाश अध्यापक भी कांग्रेस की टिकट के दावेदारी जता रहे हैं। जयसिंहपुर विधानसभा में इस बार आम आदमी पार्टी भी इस बार भाजपा और कांग्रेस को टक्कर देने के लिए दावा कर रही हैं पर आप में आधा दर्जन के करीब लोग टिकट की दावेदारी जता रहे हंै। आम आदमी पार्टी के मंडल अध्यक्ष विक्रम कोंडल, सतीश कुमार, भाजपा को छोड़ कर आप में शामिल हुए प्रभात कोंडल, मंडल महामंत्री लकीपुरी, एडवोकेट सुरेश डोगरा के साथ अन्य लोगों ने भी आप की टिकट को लेकर दावेदारी पेश की। मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां बात रही हैं कि भाजपा और कांग्रेस तो आमने-सामने होगी लेकिन आम आदमी पार्टी की भूमिका को भी नहीं नकारा जा सकता।
