पालमपुर : मांगाें काे लेकर हड़ताल पर बैठा जनवादी नौजवान सभा का प्रतिनिधिमंडल
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर
भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) का प्रतिनिधिमंडल हड़ताल पर बैठे हैं। डॉ. जीसी नेगी वेटरनरी कॉलेज पालमपुर के छात्र व छात्राओं से मिला। DYFI राज्य सह सयोंजक सबीर खान ने बताया कि डॉ. जीसी नेगी वेटरनरी कॉलेज पालमपुर के छात्र-छात्राएं केंद्रीय छात्र संघ (SCA) व जॉइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले बड़े लंबे समय से उनके इंटर्नशिप भत्ते को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका इंटर्नशिप भत्ता मात्र 4500 रुपए प्रति माह है, जो कि अन्य राज्यों के मुकाबले काफी कई गुना कम है। पिछले 8 वर्षांे से यह भत्ता ज्यों का त्यों है। पहले उनकी इंटर्नशिप 6 माह की होती थी। इस अवधि को बढ़ाकर एक वर्ष कर दिया गया है, लेकिन भत्ते की राशि को नहीं बढ़ाया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि वेटेरनरी महाविद्यालय के छात्रों की मांग बिल्कुल जायज है तथा भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) इनकी मांग का पूर्णतः समर्थन करती है तथा सरकार से मांग करती है कि वेटेरनरी छात्रों की मांगों को अनसुना न किया जाए तथा जल्द से जल्द इनकी मांग पूरी की जाए। क्योंकि इनको मिलने वाला इंटर्नशिप भता (150 रुपए प्रतिदिन) किसी दिहाड़ी मजदूरी के बराबर भी नहीं है, जबकि सर्वोच्च न्यायालय और दिल्ली उच्च न्यायालय ने उनकी डिग्री को MBBS चिकित्सक के समान माना है, तो इंटर्नशिप भता देने में भेदभाव क्यों? अतः उन्हें भी 17000 प्रति माहके हिसाब से इंटर्नशिप भत्ता मिलना चाहिए।
राज्य सह सचिव सबीर खान नेयह भी बताया कि नौजवान सभा के प्रतिनिधि मंडल को यह भी पता चला है कि छात्रों कि मांगों को मानने के बजाय यूनिवर्सिटी अब छात्रों को डरा धमका रही है और यूनिवर्सिटी सभी के घर नोटिस तक भेज रही है कि अगर वेटरनरी छात्र स्ट्राइक खत्म नहीं करते है, तो इनका पूरा साल ख़ारिज कर दिया जाएगा और कॉलेज बंद कर दिया जाएगा। प्रशासन बार बार बच्चों को डराकर उनकी मांग को दबाने की कोशिश कर रहा है, जो कि बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा। छात्र जो कल का भविष्य हैं, उनको संगठित होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने का पूरा अधिकार है और उनसे उनका यह अधिकार किसी भी कीमत पर नहीं छीना जा सकता। प्रतिनिधिमंडल में DYFI पालमपुर अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी, DYFI बैजनाथ अध्यक्ष अमन अवस्थी व SFI बैजनाथ सचिव हिमांशु परिहार शामिल थे।
