देहरा : ढलियारा का युवक हुआ आनलाईन ठगी का शिकार, लाखाें गायब
विनायक ठाकुर। देहरा
पुलिस जहां आनलाईन ठगी करने वाले गिरोह के बचाव हेतु लाेगाें को पुलिस समय-समय पर जागरुक करती आ रही है, लेकिन बावजूद इसके कई लोग उक्त लुटेरों के चुंगल मे फंस कर अपने लाखों रुपए लुटा रहे हैं। वहीं, एक ऐसा ही एक ताजा मामला गांव ढलियारा क्षेत्र में सामने आया है। उक्त शातिर गिरोह ने एक व्यक्ति एक लाख रुपए की आनलाईन ठगी का शिकार होने का मामला सामने आया है। उक्त लुटेरों के हाथो लुट चुके पीड़ित व्यक्ति ने इसकी वारदात की शिकायत पुलिस थाना देहरा में दर्ज करवाई है।
कहा जा रहा है कि किसी अंजान व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल नबंर 9401598397, 9339913303 से बार-बार उसे कॉल करके ढलियारा के उक्त व्यक्ति को बातों के झांसे मे फंसा लिया और उसके बैंक की आईडी लेकर उसी वक्त एक लाख रुपए उड़ लिए, जिस पर पुलिस थाना देहरा में मामला दर्ज हो गया है।डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने बैंक अकाउंट की डिटेल या ओटीपी न दें। इन्होंने कहा कि आजकल ऑनलाईन ठगी के लिए उक्त गिरोह कई तरह हत्थकड़े अपना रहे हैं। इन्होंने तमाम लोगों से अपील भी की है कि कोई भी व्यक्ति ऐसे अंजान लोगों के झांसे में न आएं।
