धर्मशाला - केंद्रीय विश्वविद्यालय की छठी कॉन्वोकेशन में पहुंचेगे राष्ट्रपति - कुलपति
-- 3 वर्षों के बाद हो रहा कॉन्वोकेशन का आयोजन
-- 10 जून को आयोजित की जाएगी विश्वविद्यालय की छठी कॉन्वोकेशन
मंगलवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय के कुलपति सत प्रकाश बंसल द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता के माध्यम से कुलपति ने विश्वविद्यालय में होने वाली छठी कॉन्वोकेशन की जानकारी दी। कुलपति ने कहा कि 10 जून को विश्वविद्यालय की छठी कॉन्वोकेशन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन महाविद्यालय के सभागार में करवाया जाएगा। इसके अंतर्गत 2017, 2018, 2019 सत्र के गोल्ड मेडलिस्ट और सत्र में अव्वल रहे छात्रों को डिग्री दी जाएगी। इसके अलावा जो भी छात्र पीएचडी पास आउट हुए है, उन्हें भी डिग्री दी जाएगी। 2017 के 533 पीजी और 52 यूजी, 2018 के 485 पीजी और 47 यूजी और 2019 के 556 पीजी और 49 यूजी के छात्रों की डिग्रियां बाकि है जिन्हे इस कॉन्वोकेशन में वितरित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि देश के महामहिम राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद होंगे। इसके अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर सहित अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
स्वर्ण पदक के लिए चयनित कुल 74 छात्र है जिनमे 49 छात्राएं और 25 छात्र शामिल है। इनमे 2017 में उत्तीर्ण होने वाले 23, 2018 में उत्तीर्ण होने वाले 25 और 2019 में उत्तीर्ण होने वाले 26 छात्र है। इसके अलावा पीएचडी करने वाले 56 छात्रों को भी राष्ट्रपति द्वारा डिग्री दी जाएगी।
