कांगड़ा : बैठक कर संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर : वाहड़ी
मनोज कुमार। कांगड़ा
बहुजन समाज पार्टी जिला कांगड़ा मासिक बैठक आज कांगड़ा के डूंगा बाजार में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से बहुजन समाज पार्टी प्रभारी काशी राम प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार वाहड़ी उपस्थित हुए। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। हर विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर स्तर बूथ स्तर में पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। विजय कुमार वाहड़ी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी एक मिशन के तहत प्रदेश की जनता को विधानसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है। वहुजन समाज पार्टी झुठे वादे न करके बाेलने में नहीं, बल्कि करने पर विश्वास करतीं हैं।
बहुजन समाज पार्टी का पार्टी घोषणा पत्र पर नहीं बाबासाहेब भीमराव अंबेडकरजी के संविधान को मानकर हर भारतीय नागरिक को उसकी आमदनी को मजबूत करके 10 रुपए वाले चावल वह अन्य जरुरत मंद चीजों को सस्ते दामों पर खरीदने पर, बल्कि बजार के भाव खरीदने लायक़ बनाना चाहते हैं और हम चाहते हैं कि हमारा बहुजन समाज का किसान मजदुर, व्यापारी व छोटा कर्मचारी, इतना मजवूत हो, सरकार से मांगने वाला नहीं, बल्कि देश प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला हो, जिस से प्रदेश को लाखों करोड़ों रुपए कर्ज का बाेझ न झेलना पड़े , जिससे आने वाली पीढ़ी पर शिक्षा, स्वस्थ्य व बेरोजगारी की तरफ अच्छे तरीके से ध्यान दिया जा सकता है।
हरबंस लाल जिला कांगड़ा का सचिव नियुक्त किया गया। वनारसी दास, शिव कुमार, अजय वौध जिला कांगड़ा में सचिव बनाया गया। बैठक में मुख्य जिला अध्यक्ष दलीप चौधरी प्रदेश सचिव लेख राज़ नूपुर अध्यक्ष शाली राम बैजनाथ के अध्यक्ष राम कुमार भाटिया, रत्न चंद, विजय कुमार, कृष्ण कुमार, डॉ सुरेश, डॉ संजीव व पवन कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।
