हमीरपुर वासियों ने सुनी पीएम माेदी की मन की बात-ऊषा बिरला
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
लोकतंत्र हमारी रगों में है, हमारी संस्कृति में है और स्वभाव से ही हम लोकतांत्रिक समाज में है। यह बात रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया रेडियो के सबसे पसंदीदा कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र से ही हमारा देश आज विश्व पटल पर अपनी अनूठी पहचान बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक लोकतांत्रिक प्रणाली में महत्वपूर्ण है।
लोकतंत्र के अंदर हम एक सुदृढ़ सरकार का निर्माण करके देश हित में अपना योगदान देते हैं। मन की बात कार्यक्रम की जिला संयोजक उषा बिरला ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत सुजानपुर मंडल में 82 बूथों पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इसमें अंजना ठाकुर सुजानपुर मंडल की संयोजिका के नेतृत्व में लोगों ने भाग लिया। वही भोरंज मंडल के 82 बूथों पर एवं हमीरपुर मंडल के 77 बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
