फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को राजधानी शिमला में आम आदमी पार्टी के कार्यालय में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री सतेंद्र तोंगर और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा की उपस्थिति में इन लोगों ने पार्टी का दामन थामा है। जिसमें प्रेम ठाकुर, हीरानंद, रामेश्वर, विजय, अजय धारीवाल, गौरव, मनीष जैन, अमन साहनी और उमेश कुमार ने आप पार्टी का हाथ थामा है। इसके बाद पार्टी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई और आगामी राजनीतिक रणनीति बनाइ गई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर पालमपुर न्यायालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपमंडलीय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष विशाल भमनोत्रा ने की। शिविर में 15 यूनिट रक्तदान किया गया। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष, हिमांशु मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने रक्त दान किया। शारीरिक रूप में अक्षम अनिल महाजन ने इस शिविर में 34 बार रक्तदान किया। अधिवक्ता अरविंद वशिष्ट एवं कपिल चौधरी भी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन साई इंटरनेशनल स्कूल द्वारा होटल पैरागॉन में आज मदर्स डे मनाने के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मदर्स-डे सभी बच्चों और माताओं के लिए एक विशेष दिन होता है। माताएं परिवार की भावनात्मक रीढ़ होती हैं, जिनके पास सभी घावों को भरने और सभी चीजों को सुंदर बनाने का जादुई स्पर्श होता है। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई और उसके बाद मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का बुके और मूमेंटो द्वारा स्वागत किया गया। सोलन के शिव बेकर द्वारा हर वर्ष बेटी बचाओ बेटी पढाओ मोटो का प्रचार करने के लिए एक केक का प्रयोजन किया जाता है। शिक्षार्थियों ने अपनी प्यारी माताओं के लिए सुंदर नृत्य प्रदर्शन किए, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया एक विशेष मॉडलिंग सेशन पारंपरिक और इंडो वेस्टर्न का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्यातिथि सपना शर्मा पत्नी वीरेंद्र शर्मा जो कि सोलन के एसपी हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम मे आकर इस आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के अन्य अतिथि डॉ. नवनीत हांडा, हरविंदर कौर, मधु गुप्ता, मंजू बंसल, शिवानी वर्मा, चंद्रकांता साहनी, शमा कश्यप, स्वीटी डांग, शिवाती राय, मोनिका भारद्वाज व श्वेता जैन रहे। मिस भारत आइकन, पारुल शर्मा द्वारा रैंपवॉक के लिए माताओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक प्रदर्शन दिया गया। माताओं के लिए फ्लावर अरेंजमेंट, हेल्दी स्नैक्स, सलाद डेकोरेशन आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। माताओं ने कुछ सुंदर एकल और समूह नृत्य भी प्रस्तुत किए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार के पेट्रोल-डीजल पर से उत्पाद शुल्क में क्रमशः8 व 6 रुपए कम करने को मामूली करार दिया है। उन्होंने कहा है कि पिछले काफी लंबे समय से सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर से करोड़ों कमाए हैं। इसलिए सरकार को बढ़ती महंगाई से लोगों को राहत देनी चाहिए। प्रतिभा सिह ने पेट्रोल-डीजल पर दी गई केंद्रीय छूट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे मामूली व नाकाफी बताते हुए कहा है कि देश मे बढ़ती महंगाई का मूल कारण तेल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी ही रही है, जबकि इसके दामों में ओर कमी करने की जरूरत है। प्रतिभा सिंह ने भाजपा नेताओं का इस राहत के लिए जन कल्याण का ढ़िढोरा पीटने को हास्यस्पद बताते हुए कहा है कि आज मोदी सरकार को सात वर्षाें के बाद जन कल्याण की चिंता सताने लगी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होन वाले विधानसभा चुनावों को सामने देख मोदी सरकार ने देश के लोगों को लुभाने का असफल प्रयास किया है। प्रतिभा सिंह ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े मूल्यों की वजह से आवश्यक वस्तुओं, खाने का तेल, दाल, आटा व सब्जियों के दामों को भी नियंत्रित करते हुए इन्हें कम करने को कहा है। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार से मांग की है प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों गैस सिलेंडर पर से भी वेट कम कर लोगों को बढ़ती महंगाई से राहत दे। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने खर्चो पर कटौती करते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए केंद्र से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग करनी चाहिए।
गगन शर्मा। पांवटा साहिब बाल विकास परियोजना अधिकारी पांवटा साहिब ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 मई को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी पांवटा साहिब के कार्यालय लय में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पात्र अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए मूल प्रतियों व सत्यापित प्रतियों सहित 27 मई को प्रातः 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी पांवटा साहिब के कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि जो पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन नही कर सके तथा वह सभी शर्तें पूर्ण कर रहे हो, तो वह अभ्यर्थी भी समस्त वांछित प्रमाणपत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र परदूनी-2 ग्राम पंचायत परदूनी, आंगनबाड़ी केंन्द्र टिपरी मंगोला ग्राम पंचायत कठवाड, आंगनबाड़ी केंन्द्र भगवानपुर-1 ग्राम पंचायत पिपलीवाला, आंगनबाड़ी केंन्द्र जम्बूखाला ग्राम पंचायत अजौली, आंगनबाड़ी केंन्द्र पांवटा वॉर्ड-7 नगरपालिका पांवटा साहिब, आंगनबाड़ी केंन्द्र पांवटा वॉर्ड-9 (1) नगरपालिका पांवटा साहिब के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों हेतु साक्षात्कार होंगे। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंन्द्र जगतपुर-1 ग्राम पंचायत मेलियों, आंगनबाड़ी केंन्द्र गिरी मेहराड ग्राम पंचायत परदूनी, आंगनबाड़ी केंन्द्र मेहरूवाला ग्राम पंचायत भगानी के लिए आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों हेतु साक्षात्कार होंगे। इसके अतिरिक्त वांछित देस्तावेजों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पात्र उम्मीदवार साक्षात्कार हेतू शैक्षणिक योग्यताओं के प्रमाणपत्र, जन्मतिथि का प्रमाणपत्र, परिवार की सालाना आय का प्रमाणपत्र जो 35,000/-रुपए से अधिक न हो, आंगनबाड़ी फीडर क्षेत्र से होने संबंधी प्रमाणपत्र जो संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/पर्यवेक्षिका द्वारा जारी किया हो, हिमाचली प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र यदि अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित हों, अपंगता का प्रमाण पत्र यदि हों, अनुभव प्रमाणपत्र यदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, बाल सेविका, बालवाडी अध्यापिका, नर्सरी अध्यापिका व सिलाई अध्यापिका व शिशुपालक का अनुभव यदि हों, स्टेट होम/बालिका आश्रम इनमेटस/अनाथ/विधवा/परित्यकता/ तलाकशुदा यदि हो, परिवार में केवल बालिका (पुत्र न हो केवल दो बालिका तक) होने संबंधी प्रमाणपत्र परिवार नियोजन प्रमाण यदि हों। इन प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियों व सत्यापित प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, पांवटा के कार्यालय में साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से हिम सांस्कृतिक दल सोलन के कलाकारों ने आज नालागढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत करसौली और मस्तानपुर में ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी दी। कलाकारों ने बताया कि इस विशेष प्रचार अभियान का मुख्य उददेश्य लोगों को उनके घर-द्वार पर पहुंचकर जहां प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें लाभान्वित करना है। वहीं, लोगों को कोविड तथा समाज में व्याप्त अन्य सामाजिक बुराइयों के बारे में भी जागरूक करना है, ताकि सबके सहयोग से सामाजिक बुराईयों को समाप्त किया जा सके। कलाकारों ने बताया कि सरकार द्वारा मुख्यमंत्री हिमाचल हिमकेयर योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत आयुष्मान भारत योजना में शामिल न हो सकने वाले पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है तथा इस योजना में लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत परिवार के पांच सदस्यों को पांच लाख का निःशुल्क स्वास्थ्य इलाज प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील कि की हिमकेयर कार्ड अवश्य बनाएं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मस्तानपुरा के प्रधान छोटू राम, उप प्रधान मखन सिंह, ग्राम पंचायत करसौली प्रधान वंदना, उप प्रधान चम्बेल सिंह, वार्ड सदस्य सीता राम, मनजीत कौर, कौशल्या देवी, उषा देवी, अंतकौर, गुरमीत सिंह, विद्या देवी, वार्ड सदस्य करसौली जोगिन्द्र सिंह, हर भजन कौरन, चनन सिंह, ज्ञान सिंह, राजिन्द्र कौर, मदन लाल व पुशविन्द्र कौर सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने आज यहां दैनिक समाचार पत्र द्वारा आयोजित आइकोनिक अवार्ड, 2022 में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज की विभूतियों को सम्मानित करना समाज के लिए आवश्यक है ताकि यह विभूतियां युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकें। उन्होंने कहा कि समाज पूरे विश्व से जुड़ा है और हम सब का समाज के प्रति योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आइकोनिक अवार्ड से नवाजे समाज सेवी हम सब के लिए प्रेरणा के स्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में समाज के लिए कार्य कर रहे समाज सेवियों से मिलने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि हम सब को अपने जीवन के अनुभवों को आने वाली पीढ़ी के साथ साझा करना चाहिए, ताकि वे समाज में अच्छे कार्य कर सके और समाज में अपना सकारात्मक योगदान दे सके। उन्होंने कहा कि समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मान देना यह दस्तक के विचार दिल पर भी दस्तक देते है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल दस्तक के सम्पादक हेमंत कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और सोलन आइकोनिक अवार्ड के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, पंचायत समिति उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, बीजेपी मण्डल अध्यक्ष कसौली कपूर सिंह वर्मा, एमडी एरिफ महेश मोंगा, शशि पंडित, कुलभूषण गुप्ता, पवन गुप्ता, प्रीति तायल, पुनित वर्मा व पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा सहित समस्त सोलन समाज सेवी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने पेट्रोल और डीजल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी घटाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह लोक कल्याणकारी निर्णय है। इससे पेट्रोल के दाम में साढ़े 9 रुपए और डीजल के दाम में 7 रुपए की बड़ी कटौती हुई है। प्रदेश महामंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चलाई जा रही उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 12 सिलेंडर तक प्रति सिलेंडर 200 रुपए सबसिडी देने का जनहितकारी निर्णय भी केंद्र सरकार ने लिया है। इससे देश में नौ करोड़ और हिमाचल में 1 लाख 37 हजार से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे। त्रिलोक कपूर ने कहा कि आंकड़ों के मुताबिक, 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद के अब तक चार बार मोदी सरकार में एक्साइज ड्यूटी घटाई गई है। पहली बार 4 अक्तूबर 2017 को मोदी सरकार ने पेट्रोल 2.43 रुपए और डीजल पर 2.17 रुपए सस्ता किया था। इसके बाद 2018 में केंद्र की मोदी सरकार ने पांच अक्तूबर को जनता को बड़ी राहत दी थी। तब सरकार ने पेट्रोल 2.50 रुपए जबकि डीजल भी 2.50 रुपए सस्ता किया था। इसके बाद आखिरी बार मोदी सरकार ने पिछले वर्ष दिवाली से एक दिन पहले जनता को तोहफा दिया था। चार नवंबर 2021 को सरकार ने पेट्रोल को 5 रुपए और डीजल 10 रुपए सस्ता किया था। पांच नवंबर 2021 को ही हिमाचल सरकार ने वैट कम कर के प्रदेश में पेट्रोल 12 रुपए और डीजल में 17 रुपए की कमी की थी। अभी तक 2014 से पेट्रोल 37 रुपए और डीजल में 45 रुपए की कमी हिमाचल में की है। इसलिए भाजपा शासित हिमाचल में पेट्रोल 95 रुपए और डीजल 83 रुपए और राजस्थान के कांग्रेस शासित राज्य में पेट्रोल 123 रुपए और डीजल 112 रुपए है। भाजपा राहत दे रही है और कांग्रेस जनता की जेब में डाका डाल रही है। देश में पेट्रोल के सबसे कम दाम भाजपा शासित हिमाचल में व सबसे ज्यादा आंध्र, महाराष्ट्र व राजस्थान में है। पेट्रोल को लेकर चीखने वाले कांग्रेसी राजस्थान और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करें, तो उन्हें जनता का हितेषी समझेंगे।
पार्षद की अपील वन व सड़क कुड़ा दान नहीं कुड़ा यहां वहां न फेंके सफाई व्यवस्था बनाए रखें नशे से बचें सावधान रहें, वनों को आग से बचाएं और पानी का सदुपयोग करें फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राजधानी शिमला के साथ लगते मज्याठ वार्ड के न्यू टुटू पॉवर में पार्षद दिवाकर देव शर्मा की अगवाई में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्षद सहित नगर निगम सफाई कर्मचारियों व स्थानीय लोगों न्यू टुटू व पॉवर हाउस और आस पास के क्षेत्रों में सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों ने वार्ड में सडक़ के किनारे पड़े कुड़े, दिवारों पर लगे पोस्टरों को निकाला। वहीं, सडक़ क साथ लगती डंगों व दिवारों में जमे हुए घास को भी काटा। इस दौरान स्थानीय पाषर्द दिवाकर देव शर्मा व स्थानीय लोगों ने स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों से अपील की अपने घरों के आस पास सफाई रखें। वहीं आग्रह किया कि नशे से बचें सावधान रहें, वनों को आग से बचाएं और पानी का सदुपयोग करें। इसके अतिरिक्त यह भी संदेश दिया कि सडक़ें व जंगल कूड़ादान नहीं हैं। यदि आप सडक़ पर जाते हुए कुछ खा रहे हैं तो उसके खाली पैकेट नगर निगम द्वारा जगह जगह लगाए कूड़ा दान में फैं के ताकि सडक़ों व जंगलों को गंदगी से बचाया जा सके। इस मौके पर अधिवक्ता व पार्षद दिवाकर देव शर्मा ने कहा कि वार्ड में समय समय पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाता है। जिसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी से वार्ड में सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों की सहायता से सफाई की गई। इस मौके स्थानीय निवासी अमित शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, विजय, दीपक, अंकुशसहित वार्ड के युवाओं व वरिष्ठ नागरिक सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने सरकार से प्रदेश में ओलावृष्टि व अलड तूफान से हुई फल और फसलों की तबाही का तुरंत जायजा लेने और प्रभावित किसानों-बागवानों को राहत व आर्थिक सहायता देने की मांग की है। किमटा ने कहा कि अलड तूफान व ओलावृष्टि से प्रदेश में फलों के साथ-साथ अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। निचले क्षेत्रों में गेहूं की फसल पहले ही सूखे की मार झेल रही थी> ऊपर से ओलावृष्टि ने रही सही कसर पूरी कर दी है। किसानों को अब अपने पशु चारे की चिंता भी सताने लगी है, क्योंकि प्रदेश में सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। किमटा ने ऊपरी क्षेत्रों में अलड़ तूफान व ओलावृष्टि से सेब, आड़ू,चेरी व खुमानी की फसल को हुए भारी नुकसान पर भी चिंता प्रकट करते हुए सरकार से नुकसान का आंकलन करने व प्रभावित किसानों व बागवानों को राहत देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आधे से ज्यादा आबादी बागवानी पर ही आश्रित है। उन्होंने कहा कि चौपाल क्षेत्र में फलों की पूरी फसल बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने सरकार से इस क्षेत्र में लोगों को हुए नुकसान की भरपाई करने का आग्रह किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश कांग्रेस ने डीज़ल-पेट्रोल के दामों में केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कमी कर केंद्र सरकार गरीब हितैषी होने का ढोंग रच रही है। उन्होंने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने आज देश मे गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों का बढ़ती महंगाई से जीना दूभर कर दिया है। भाजपा बढ़ती महंगाई पर घड़याली आंसू बहाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा है कि आज जब पेट्रोल और डीज़ल के मूल्यों में भारी बढ़ोतरी हो रही है और आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहा है, तो लोगों का गुस्सा शांत करने का असफल प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि अब दो राज्यों हिमाचल व गुजरात मे होने वाले विधानसभा चुनावों में राजनीतिक लाभ लेने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय उत्पाद शुल्क में राहत देने की एक चाल चली है। नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में चार उप चुनावों के बाद जब यहां भाजपा को 4,0 से करारी हार का मुंह देखना पड़ा था, तो उस समय भी केंद्र सरकार ने इन पेट्रोलियम पदार्थों में कुछ कमी कर लोगों के भाजपा सरकार के खिलाफ बढ़ते गुस्से को शांत करने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि कुछ समय तक तो पेट्रोल डीजल के मूल्य स्थिर रहें पर उसके पश्चात चार राज्यों के चुनावों के बाद इसमें दिन प्रति दिन बृद्धि कर लोगों को महंगाई का तोफा दिया। नरेश चौहान ने कहा कि आज खाने का तेल से लेकर दाल,चावल आटा महंगा हो गया है। सब्जियों के भाव आसमान छू रहें है। उन्होंने कहा कि क्या सरकार इनके बढ़ते मूल्यों में भी कमी का कोई प्रस्ताव है। आवश्यक दवाईयां लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही है। सरकार का इस ओर कोई भी ध्यान नही है। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले मोदी सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में कमी करती रही है और बाद में इस कमी की पूरी इसके मूल्यों में बढ़ोतरी कर लोगों से इसकी पूरी बसूली कर ली जाती है। नरेश चौहान ने कहा है कि एलपीजी सिलेंडर के दाम 1100 के पास पहुंच चुके हैं। लोगों को घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। प्रधानमंत्री की उज्जवला योजना दम तोड़ चुकी है। सरकार अब इस योजना के तहत 200 रुपए की सबसिडी देने की बात कर रही है। उन्होंने मांग की है कि सरकार एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी कमी करें, जिससे आम लोगों को बढ़ती महंगाई से कुछ राहत मिल सकें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय घोषित करने के लिए जगत प्रकाश नड्डा, अनुराग ठाकुर और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, बलदेव सिंह तोमर व तीन लाख लोगों को हक दिलाने के लिए केंद्र सरकार में पहल कर रहे हैं। अब कोई भी ताकत तीन लाख लोगों को हक दिलाने से वंचित नहीं कर सकती। यह बात हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा ने हाटी रिसर्च विंग की ओर से आयोजित संगोष्ठी में कहीं उन्होंने कहा कि कहा कि पिछले दिनों देश के गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के समक्ष हमने ने बहुत ही विस्तार पूर्वक बात रखी थी। केंद्र में वर्तमान में अब मामला भारत सरकार के कैबिनेट में जा रहा है, शीघ्र ही लोगों को उनका हक मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय हाटी समिति के सभी फाउंडर सदस्य, पदाधिकारी, सदस्यों और दूसरे लोगों का आभार जिन्होंने इस मुद्दे के लिए अलख जगाई, प्रदीप सिंह सिंगटा ने कहा कि जनजातीय अधिकार मिलने से गिरिपार के तीन लाख लोगों का पुनरूत्थान होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगो को लगता है कि यह सब आसानी से हो गया उन सभी लोगो को मालूम होना चाहिए कि हमने इस मुद्दे के लिए दिन रात डॉक्टर अमीचंद कमल, कुन्दन सिंह शास्त्री, अतर सिंह तोमर व धनवीर ठाकुर आदि लोगों के साथ दस वर्षाें से एक-एक कागज शिमला में तैयार करवाया। अनकों बार मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और सरकार के अधिकारियों से मिले थे। कुछ लोग उस समय हमारा मजाक उड़ाते थे कि ये मुद्दा कभी हल नहीं हो सकता, लेकिन हमारे साथियों की मजबूत इच्छाशक्ति से हम विजय की ओर बढ़ रहे हैं। कदम कदम पर हाटी विरोधी ताकतों के खिलाफ लडे़, लेकिन डॉ. अमीचंद कमल और हमारे साथियों का मनोबल ऐसी ताकते गिरा नहीं पाई। हमारे कुछ साथी बीच में पीछे क्यों न हट गए थे, लेकिन हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से इस कार्य में लगे रहे और तीन लाख लोगों को हक दिलाने के लिए हम अब आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, हाटी रिसर्च विंग के सयोजक काकू राम, सह सयोंजक सपना सूर्या, कपिल कपूर, मुख्य सलाहकार, आत्मा राम भिल्टा, वीरेंद्र प्रियंका ठाकुर, अंजना, सुरेश सिंगटा और मीडिया प्रभारी नितिन ने कहा कि केंद्रीय हाटी समिति के डॉ. अमीचंद कमल, कुंदन सिंह शास्त्री, प्रदीप सिंह सिंगटा, अतर सिंह तोमर, धनवीर ठाकुर, वेद ठाकुर व जय प्रकाश चौहान सहित सभी लोगों के अथक प्रयासों से यह कार्य संभव हो रहा है। इस संगोष्ठी में संदीप शर्मा, अंबिका राणा, विवेक, शुभम, आशिमा, तनु ठाकुर, शिवम् पुंडीर, कपिल सिंगटा, मनोज राणा, विकी, बाबूराम, रविन्द्र सिंह, उमेश राणा, राहुल थुंडू, कपिल, विवेक, सुरेन्द्र तोमर, राकेश चौहान, रोहित ठाकुर व सुरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शराब के ठेके पर मिलवां के ही एक स्थानीय व्यक्ति ने बीयर के रेट को लेकर कहासुनी होने पर ठेके के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार ठेके पर तैनात कर्मचारी मोहित कुमार पुत्र पवन कुमार निबासी खजूरी गेट बटाला ने पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा में शिकायत पत्र देते हुए बताया के में मिलवां स्थित शराब के ठेके की फर्म में काम करता हूं और कल देर रात मैं जब ठेके से बापस गया, तो मुझे ठेके के सेल्जमैन ने फोन किया कि ठेके के बिल्कुल पीछे ही घर बनाकर रह रहे एक समुदाय विशेष के परिवार का शमशेर नाम का व्यक्ति जो कि हमारे ठेके के साथ लगती एक मीट शाप पर अपने रिस्तेदारों के साथ बैठकर शराब पी रहा था और बीयर की खरीद करने के लिए हमारे ठेके पर आ गया और हमारे दुकान के सेल्जमैन के साथ बीयर की बोतल के रेट को लेकर बहसबाजी करने लगा और हमारे सेल्जमैन द्वारा मना करने पर वो ओर उसका एक रिस्तेदार हमारे सेल्समैन को गाली-गलौज करने लगा कि आप हमें बीयर ब देशी शराब संतरा की बोतल का रेट प्रति बोतल 10 रुपए अधिक लगा रहे हो। ठेकेदार के मुताबिक जबकी रेट पहले ही बहुत कम लगाए हुए है। इतने में सेलमैन ने हमें सूचित किया कि यह शमशेर निवासी मिलवां तमोता अपने रस्ते में लगते साले को लेकर ठेके के बाहर खड़ा है और हमे गाली-गलौज ओर मारपीट करने पर उतारू हो रहा है, जब मैंने उसके साथ फोन पर बात की, तो मेरे साथ भी गाली-गलौज कर धमकियां देने लगा की आप भी ठेके पर आ जाओ आपको भी देख लेता हूं । इतने में मारपीट करते देख लोग वहां इकठे हुए तो लोग बेसबॉल व लकड़ी के डंडों को अहाते के बाहर की छोड़कर खेतों की तरफ भाग खड़े हुए। चौकी प्रभारी ठाकुरद्वारा रूप सिंह ने बताया कि शिकायत कर्ता मोहित के बयानों के आधार पर शमशेर सिंह निवासी मिलवां तमोता व उसके लड़के ब उसके साले ओर एक अन्य व्यक्ति सहित जिसका नाम पता मालूम नहीं है। कुल चार लोगों के खिलाफ पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा में मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और मारपीट में घायल हुए सुरेश कुमार के सिर पर बेसबॉल मारने से गंभीर चोट आई है, जिसका मेडिकल करवाया जा रहा है और मेडिकल की रिपोर्ट आने पर मामले में ओर भी धाराए जोड़ी जा सकती है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
घर में भट्ठी चलाकर तैयार कर रहा था अवैध शराब मनीष ठाकुर। इंदाैरा पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अधीन पड़ते गांव भुंबला में 17 मई को एक अरोपी को ठाकुरद्वारा पुलिस ने 10,000 मिलीलीटर अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया था और 18 मई को देर शाम इंदौरा थानां के उपनिरीक्षक लियाक़त अली ने भी इसी व्यक्ति को इसके घर से ही 5000 मिलीलीटर अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया था और फिर भी उक्त आरोपी को पुलिस का कोई भय न होने के चलते उसने फिर भी अवैध कारोबार को जारी रखा और बीती रात ठाकुरद्वारा पुलिस ने फिर इसी व्यक्ति को इसके ही घर मे चलती हुई शराब की भट्ठी व 10,000 मिलीलीटर अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानां इंदौरा के प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार हुई है। देर रात ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी के प्रभारी रूप सिंह मुख्य आरक्षी कुलभूषण गुलेरिया व होमगार्ड रछपाल सिंह को साथ लेकर गस्त पर थे और भुंबला गांव में उन्हें मोटर के चलने की आबाज सुनाई थी और जब स्थानीय व्यक्ति को साथ लेकर उस घर में दविश दी, तो देखा की एक व्यक्ति भट्ठी लगाकर अवैध शराब तैयार कर रहा था। पुलिस ने माैके पर चलती भट्ठी व 10,000 मिलीलीटर तैयार की हुई अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए अरोपी की पहचान कमलजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह गांव भुंबला डाकघर बसंतपुर के रूप में हुई है। ठाकुरद्वारा पुलिस ने भट्ठी सहित शराब तैयार करने बाले उपकरणों ओर तैयार की गई अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा में मामला दर्ज कर लिया है, जिसे आज इंदौरा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष व प्रखंड इंदाेरा के अध्य्क्ष ने एसडीएम सौमिल गौतम के हिन्दू हित के कार्यों के लिए उनका धन्यवाद किया। कहते हैं कि जब आपके पास कुछ करने की ताकत हो तो ऐसा कर जाओ की सामाज आपको युगों युगों तक याद रखे और आपके किस्से आने वाली पीढ़ी को सुनाए जा सकें। आपकी तारीफें आने वाली पीढ़ी से का जक सकें। ऐसा ही एक युवा अफसर सौमिल गौतम जो कि इंदाैरा उपमंडल के एसडीएम पद पर आसीन हुए जब उन्होंने बतौर एसडीएम इंदाैरा उपमंडल अपनी सेवाएं देनी शुरू की, तब से लेकर उनके तबादले तक हर एक व्यक्ति ने उनकी तारीफ ही कि है। उनका युवाओं से प्यार ऑफिस में बैठ कर हर किसी व्यक्ति के कार्य को बहुत अच्छे ढंग से करना उनकी कार्यशैली को बहुत सुंदर दर्शाता है। इसी कारण आज उनके तबादले से लोग काफी भावुक हो गए, यहां लाइब्रेरी के बच्चों ने उनको अंशु भरी आंखों से विदाई दी। वहीं, प्राथमिक शिक्षा संघ इंदाैरा इकाई ने उनके साथ शिष्टाचार भेंट कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और वहीं एसडीएम इंदाैरा ने भी अध्यापकों की कोरोना काल में दी गई सेवाओं की काफी तारीफ की। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राजीव वशिष्ठ और विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड इंदाैरा के अध्य्क्ष अजय शर्मा भी एसडीएम सौमिल गौतम से मिले और उनके द्वारा हिंदुयों के हित के लिए कार्यों की सराहना की ओर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उनको शुभकामनाएं दी।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आए नाट्य दल चंगर कला मंच टीहरी के कलाकारों ने गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत उलेहडिया व ठाकुरद्वारा में हिमाचल सरकार की चार वर्ष की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को जागरूक किया। जिसमें जीवन, अशोक, अनिता, रेखा, ज्योति, रितिका, अजय, पंकज, विशाल, अजू व कश्मीर सिंह आदि कलाकारों ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे गृहणी सुविधा योजना, हर घर नल योजना, हिमकेयर कार्ड, आयुष्मान कार्ड ओरअन्य योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया और इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में उलेहडिया पंचायत प्रधान संध्या देवी, उपप्रधान दमनेश कुमार और ठाकुरद्धारा पंचायत प्रधान गणेश कुमार व उपप्रधान राणा प्रताप सहित तमाम जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।
जगह-जगह से पाइपें लीक होने से रास्तों में बह रहा पानी मनीष ठाकुर।इंदाैरा केंद्र सरकार द्वारा जल शक्ति मिशन के तहत घर घर जल पहुचाने के लिए प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपए जारी किए है और पूरे प्रदेश में घर घर नल लगाने और नई पेयजल योजनाएं स्थापित करने का काम प्रगति पर है और यह सब कार्य जल शक्ति विभाग द्वारा निजी ठेकेदारों के माध्यम से करवाया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत पड़ते गांवों में भी नई पेयजल योजनाओं के निर्माण कार्य व घर घर नल लगाने के काम युद्ध स्तर चले हुए हैं। इंदौरा क्षेत्र में कुछ ठेकेदार घर घर नल लगाने की योजना का ठेका लेकर घटिया किस्म के गेटबाल, फरुल व टैप लगाकर खूब चांदी कूट रहे है और उनके नल लगाने में प्रयोग हुआ सारा सामान क्षतिग्रस्त होकर पानी नालियों में व्यर्थ वह रहा है। ऐसा ही मामला उलेहडिया पंचायत के गांव खानपुर में देखने को मिला है। यहां एक ठेकेदार द्वारा घर घर फ्री नल लगाने का जलशक्ति विभाग से ठेका लिया गया है और गांव मे नल लगाने का अभी कार्य चला हुआ है और लगाए जा रहे नलों में प्रयोग होने वाले मटीरियल का टूटना शुरू भी हो गया है। ग्रामीणाें ने कहा कि ठेकेदार द्वारा जो नल लगाने में जो फरुल, गेटबाल व टैप प्रयोग किया जा रहा है, वो सिर्फ नाम के ही पीतल की धातु के हैं, उसकी क्वाल्टी बहुत ही घटिया है और पूरे गांव में कई घरों में फरुल, गेटबाल व टैप टूट चुके हैं और सारा पानी गलियों में व्यर्थ बह रहा है। टैप की क्वाल्टी भी ठीक न होने के चलते लोग खुद पैसे खर्च कर बढ़िया किस्म के टैप दुकानों के खरीदकर अपने घरों में लगा रहे है। ग्रामीणों ने विभाग व ठेकेदार के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए कहा कि विभाग की आखिर क्या मजबूरी है, जो सब कुछ देखते हुए भी साथ होकर ऐसा घटिया सामान ठेकेदार से लगवा रहा है। ग्रामीणों ने सरकार व विभागीय अधिकारियों से अपील की है कि खानपुर गाँव में ठेकेदार द्वारा जितने भी घरों में नल लगाए जा रहे हैं, उनका निरिक्षण किया जाए व घटिया मटीरियल का प्रयोग करने वाले ऐसे ठेकेदार लाइसेंस रद्द किया जाए। इस संबंध में जब अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग इंदौरा गुरबख्श धीमान से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि नल लगाने में ठेकेदार द्वारा घटिया किस्म का सामान प्रयोग करने का मुझे आपके माध्यम से ही पता चला है, चाहे कोई भी ठेकेदार हो उसके कार्य मे कोताही बर्दास्त नही की जाएगी। अगर ठेकेदार ने घटिया मटीरियल का प्रयोग किया है, तो उस मटीरियल को बदली करवाया जाएगा ओर मैं खुद भी खानपुर में लगाए गए नलों का निरिक्षण करूंगा
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा नावर क्षेत्र की बैठक पुजारली-4 में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा ने की। बैठक में जिला महासू के प्रभारी संजीव कटवाल, पूर्व प्रत्याशी नीलम सरैईक व प्रदेश कार्य समिती सदस्य अरूण फाल्टा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में नावर क्षेत्र के पांचों ग्राम केंद्र प्रमुख व त्रिदेव की उपस्थिति में पार्टी के आगामी होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तृत रूप में चर्चा हुई। मंडल महामंत्री यश पाल शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा की 31 मई को केंद्र में मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री मोदी शिमला पधार रहे हैं, जिसमें क्षेत्र से भारी संख्या में केंद्र व प्रदेश सरकार के लाभार्थी एवम कार्यकर्ता भाग लेंगे। साथ साथ बैठक में बूथ बैठक अभियान पर भी योजना की गई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नारकंड़ा ग्रीनबेरी आरकेजी ग्रुप व ग्रीनबेरी वेल्फ़ेयर फ़ाउंडेशन के द्वारा गोद लिए गए नारकंडा के प्राथमिक सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं को आज ग्रुप के संस्थापक राजेश कुमार गुप्ता द्वारा स्कूल ड्रेस, ब्लेजर व ट्रैक सूट का वितरण किया गया। इसके साथ साथ ही संस्था ने स्कूल के सभी बच्चों को नई स्टेशनरी भी उपलब्ध करवाई। संस्था आने वाले दिनों में स्कूल को डिजिटल एजुकेशन से भी जोड़ने वाली है। संस्था के चेयरमैन के मुताबिक बचों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा व उच्च सुविधाएं देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी में तीर्थन खड्ड पर 440 लाख रुपए की लागत से निर्मित वाहन योग्य पुल तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत 33 केवी विद्युत उप केंद्र का लोकार्पण किया। इसके उपरांत उन्होंने सराज उत्सव के तहत आयोजित युवा खेल प्रतियोगिताओं के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने जिला कुल्लू, मंडी तथा लाहौल-स्पिति के लिए बालीचौकी में ओक टसर सिल्क मंडल खोलने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत खणी के भलयारी गांव में प्राथमिक पाठशाला खोलने, धवेहड़ में स्वास्थ्य उप केंद्र, ग्राम पंचायत कांडा में पशु औषधालय खोलने, कटबाणु में स्वास्थ्य उप केंद्र खोलने, सुधराणी में स्वास्थ्य उप केंद्र खोलने तथा डगैहल में प्राथमिक पाठशाला को माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने देवधार और अलीगढ़ में खेल मैदान के लिए 30-30 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। जयराम ठाकुर ने कहा कि तीर्थन खड्ड पर इस पुल के निर्माण से बंजार तथा सराज दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को लाभ पहंुचा है तथा उनकी लंबित मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण से दोनों क्षेत्रों के लोगों को सब्जी मंडी तक अपने उत्पाद पहुंचाने की सुविधा भी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि सड़कों और पुलों के निर्माण से राज्य के समान्य तथा दूर-दराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को सुगम बनाया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिला है। सड़कों का जाल बिछने से दूरदराज क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार होने के साथ ही उनकी आर्थिकी भी मजबूत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बालीचौकी उपमंडल के तहत 595 किलोमीटर सड़कों का निर्माण हुआ है, जिससे 50 पंचायतों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2582 लाख रुपए की लागत से थलौट, पंजाईं-थाची सड़क तथा 5070 लाख रुपए के व्यय से कल्हणी से पंडोह सड़क को स्तरोन्नत और चौड़ा करने का कार्य शीघ्र ही पूरा होने वाला है। उन्होंने कहा कि थलौट में ब्यास नदी पर 1460 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पुल तथा 7570 लाख रुपए की लागत से थाची से लंबा थाच सड़क को चौड़ा और स्तरोन्नत करने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि 317 लाख रुपए की लागत से खुहण से डीडर सड़क का कार्य, 977 लाख से भाखली से खोलानाल सड़क, 543 लाख रुपए से थाच से कशौड़ सड़क, 262 लाख रुपए से खोलानाल से कून सड़क का कार्य पूरा करके क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि 593 लाख रुपए की लागत से बोंछड़ी से कांडा सड़क और 1043 रुपए की लागत से बसान से सोमगाड़ सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 2979 लाख के व्यय से तीन पुल निर्माणाधीन हैं। 2323 लाख रुपए के व्यय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालीचौकी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्हणी तथा थाटा के भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालीचौकी तथा पंजाई का कार्य पूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि 1720 लाख की राशि से बालीचौकी में लघु सचिवालय भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जयराम ठाकुर ने कहा कि विद्युत केंद्र के बन जाने से क्षेत्र की सात पंचायतों गोपालपुर, मंगलौर, थाटीबीड़, चनौन, कोटला, लारजी और छकुरता के लगभग 30 हजार लोग लाभान्वित होंगे। इससे क्षेत्र में अब विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होगी और वोल्टेज की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने सराज युवा खेल एवं सांस्कृतिक उत्सव के आयोजन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस आयोजन से सराज के 14 हजार प्रतिभागियों को विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि खेलों से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही अनुशासन, आत्मविश्वास, दायित्व भाव और आपसी तालमेल के गुण विकसित होते हैं, जो व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान जीवन शैली को देखते हुए खेलों को महत्व देना अनिवार्य है ताकि तनाव रहित जीवन, सामाजिक सामंजस्य स्थापित करने के साथ नशे जैसी बुराईयों से दूर रहा जा सके। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और खेल क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का दोहन करें। उन्होंने युवाओं से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण व संवर्द्धन करने का आग्रह भी किया। जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार बोर्ड के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के खाते में 1743 लाख रुपए की धन राशि ट्रांसफर की। जिसमें विभिन्न वित्तीय सहायता के तहत शादी के लिए 365 लाख रुपए, शिक्षा हेतु 1134 लाख रुपये, चिकित्सा के लिए 19 लाख रुपए तथा मातृत्व/पितृत्व प्रसुविधा हेतु 38 लाख रुपए की वित्तीय सहायता शामिल है। उन्होंने सराज युवा एवं सांस्कृतिक उत्सव के तहत खेल प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को लगभग 30 लाख रुपए के पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में बंजार क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी, द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश शर्मा, पंचायत समिति बालीचौकी के अध्यक्ष शेर सिंह, भाजपा सराज मंडल के अध्यक्ष भागीरथ शर्मा, सराज युवा खेल एवं सांस्कृतिक उत्सव के अध्यक्ष ऋषभ शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की पत्नी एवं हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर, उपायुक्त अरिन्दम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के सचिव घनश्याम चंद, विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर क्षेत्र के 21 परिवार कांग्रेस पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए। सराज उत्सव के तहत आयोजित युवा खेल प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन सिंगल महिला प्रतियोगिता में बालीचौकी जोन की टीम की परीक्षा विजेता तथा बागाचनौगी जोन की टीम की पुष्पा उप-विजेता रहीं। बैडमिंटन डबल महिला प्रतियोगिता में मजोठी जोन की टीम की पूजा व यामिनी विजेता जबकि बालीचौकी जोन की टीम की परीक्षा व यमुना उप-विजेता रहीं। बैडमिंटन सिंगल पुरूष प्रतियोगिता में जंजैहली जोन के शिवांश विजेता तथा मझौठी जोन के पंकज ने उप-विजेता का खिताब प्राप्त किया। बैडमिंटन डबल पुरूष प्रतियोगिता में मझौठी जोन के विनोद व साथी विजेता टीम रही जबकि जंजैहली जोन के विजय और दलीप उप-विजेता रहे। महिला बालीवॉल प्रतियोगिता में मझोठी जोन-शिकारी महिला मंडल बगसैड़ की टीम विजेता तथा थुनाग जोन की माता शिकारी महिला मंडल खेलदार उप-विजेता टीम रहीं। पुरूष वालीवाल प्रतियोगिता में मझोठी जोन सरोआ ए की टीम विजेता जबकि जंजैहली जोन-एमसीसी जड़ोल की टीम उप-विजेता रही। महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बागाचनोगी जोन की महिला मंडल धरवाल थाच की टीम विजेता तथा गाडागुसैन जोन की जालपा विक्रमा उप-विजेता टीम रही। पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता में थाची जोन सुपर स्टार सलोई की टीम विजेता तथा बालीचौकी जोन-एमएमजी सैवन उप-विजेता टीम रही। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में जंजैहली जोन की महामाया इलैवन विजेता टीम तथा बागाचनोगी जोन की महिला मंडल धरवालथाच उप-विजेता टीम रही। पुरूष क्रिकेट प्रतियोगिता में जंजैहली जोन की टीएमसीसी तुगांधार ने विजेता टीम का खिताब प्राप्त किया तथा थुनाग जोन की ड्रीम इलैवन पखरेर उप-विजेता रही।
विनायक ठाकुर।देहरा आवधिक परीक्षण हेतु 132/33 केवी देहरा के अंतर्गत आने वाले 33 केवी फीडर प्रागपुर के अंतर्गत आने वाले 11 केवी फीडर की 23 मई व 24 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अंतर्गत आने वाले शहर व गांव प्रागपुर, नेहरनपुखर, गरली, शांतला और कलोहा फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, जिसके अंतर्गत आने वाले प्रागपुर बाजार, टियालू मसोट, गढ़, नैहरनपुखर, गरली, मनियाला, चनौता हार, बणी, सेहरी की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत आपूर्ति 23 मई को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आंशिक रूप से बाधित रहेगी व 24 मई को सुबह 8:00 बजे से कार्य समाप्ति तक बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता इंजीनियर मनजीत सिंह ठाकुर विद्युत मंडल द्वारा दी गई है।
भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा शिमला ने गेयटी थियेटर में नव मनोनीत राज्यसभा सांसद डॉ.सिकंदर कुमार के लिए स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया। सीटीओ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और बाद में राज्य सरकार में मंत्री सुरेश भारद्वाज ने उनका स्वागत किया। राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार ने राज्यसभा सांसद के रूप में अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरे पूरे हिमाचल दौरे के दौरान जहां मैंने प्रतिदिन 30 बैठक में भाग लिया, यह देखा गया कि गांव, शहर और हिमाचल के लोग पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में हैं। पूरे प्रदेश में हिमाचल की आम जनता ने मुझे प्यार और आशीर्वाद दिया है और जो प्यार मुझे मिला है, उसे मैं कभी नहीं चुका पाऊंगा। जब मुझे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मेरे राज्यसभा चयन के बारे में बताया तो मुझे उस पर विश्वास नहीं हुआ। हम पार्टी के सिपाही हैं और हम अपने संगठन के आदेशों का पालन करते हैं, नुकसान के बारे में सोचे बिना मैने कुलपति और प्रोफेसर पद से इस्तीफा दे दिया। मैं अपनी पार्टी द्वारा दिए गए इस पद पर अपने राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लेता हूं। यह केवल भाजपा में ही संभव है कि कोई व्यक्ति पद के लिए पैरवी किए बिना नेता और राज्य सभा संसद सदस्य बन सकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पहली बार एक व्यक्ति अनुसूचित जाति वर्ग और एक कुलपति को राज्यसभा सदस्य बने हैं, यह ऐतिहासिक है। हम एक अलग पार्टी हैं और हमारी पार्टी एक ऐसे व्यक्ति को देखती है जो काम करता है। यह भाजपा में ही संभव है कि एक चाय बेचने वाला भारत का प्रधानमंत्री बन सकता है, एक मिस्त्री का बेटा हिमाचल का मुख्यमंत्री बन सकता है और एक किसान का बेटा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा बांटो और राज करो की नीति पर चलती है। उन्होंने हमेशा जाति और धर्म के आधार पर हिमाचल और भारत को विभाजित किया है। भाजपा ने हमेशा सामाजिक समरसता के लिए काम किया है, हमने हमेशा अखंड भारत के लिए काम किया है। आज हमारी केंद्र सरकार ने भारत में एससी को अधिकार दिया है, हमारे पास भारत में 12 कैबिनेट मंत्री हैं और हमारे राज्य के राज्यपाल भी एससी समुदाय से हैं। कांग्रेस केवल प्रतिशोध की राजनीति में विश्वास करती है जहां उन्होंने मुझे कुलपति के पद से हटाने की कोशिश की, उन्होंने मेरे खिलाफ हिमाचल के पूर्व महाधिवक्ता श्रवण डोगरा को काम पर रखा था। अंतत: इस मामले को हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय में डबल बेंच ने खारिज कर दिया। कांग्रेस ने कभी भी डॉ भीम राव अंबेडकर का सम्मान नहीं किया, यह भाजपा थी जिसने उन्हें भारत रत्न दिया। कांग्रेस ने हमेशा डॉ भीम राव अंबेडकर का अपमानित किया, भाजपा ने हमें संविधान दिवस और भीम राव के पंच तीरथ दिया। भाजपा ने भारत में एससी समुदाय के लिए जो किया है उसकी तुलना हम कभी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि जब मैं कुलपति था तो मैंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कुर्सी लगाई और यह कदम विश्वविद्यालय में कांग्रेसियों को पसंद नहीं आया। मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हम एक भारत बनाने के डॉ भीम राव अंबेडकर के प्रयासों को नहीं भूल सकते। वह हमारे संविधान के निर्माता थे और आज हमारे संविधान ने हमें सामाजिक समानता का अधिकार दिया है। आज हम अपने राष्ट्रीय नेताओं के आभारी हैं जिन्होंने डॉ सिकंदर कुमार को राज्यसभा के लिए सांसद नामित किया। भाजपा के प्रदेश सचिव तिलक राज ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेता है, यहां तक कि कांग्रेस और कम्युनिस्ट नेताओं का भी कहना है कि मोदी से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। भारत में उनके जैसा नेता कभी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो भारत को जोड़ने का काम करती है लेकिन कांग्रेस भारत को बांटने का काम करती है। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मेहता ने कहा कि डॉ सिकंदर कुमार प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का हिमाचल दौरा पूरा कर शिमला पहुंचे हैं, हमें अपने मंडल में उनका स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश सचिव तिलक राज शर्मा, कुसुम सदरेट, कैशियर संजय सूद, सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर, जिला अध्यक्ष रवि मेहता, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सदस्य भारती सूद, अध्यक्ष रूपा शर्मा, मेयर सत्य कौंडल, अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी देव राज कश्यप, बिट्टू पन्ना, पूरन चंद, विजय ज्योति सेन, प्रमोद शर्मा, रूप दास कश्यप, नगर निगम पार्षद और मंडल अध्यक्ष इस अवसर पर उपस्थित रहे।
तहसील रक्कड़ के अंर्तगत चमेटी गांव में लगे 500 मेगा वाट के सोलर प्लांट में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गयी, आग की लपटें इतनी थी कि सोलर प्लांट में रखी कॉपर की तारे प्लाई बोर्ड और समान जलकर राख हो गया। लाखों का नुकसान हो जाने से प्लांट के एमडी निर्मल जामला को भारी क्षति हुई है। प्लांट के एमडी निर्मल जामला ने बताया की शनिवार दोपहर को अचानक सोलर प्लांट के कर्मचारी का मुझे फोन आया कि साथ लगते जगल से आग लगते हमारे सोलर प्लांट तक आग पहुंच गयी है। एमडी निर्मल जामला ने बताया कि आग लगने से लगभग 15 लाख का नुकसान हमारे प्लांट में हो गया है। एक साल पहले ही इस प्लांट को लगाया गया था और अब इस स्तिथि में इतना नुकसान मेरे लिए बहुत बड़ी क्षति है। स्थानीय लोगो की मदद से आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पा लिया गया पर तब तक लाखो का नुकसान हो चुका था। एमडी निर्मल जामला ने स्थानीय उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह से रक्कड़ तहसील के अंतर्गत एक अग्निशामक केंद्र खोलने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी आपदा किसी के साथ ना घटे। वही इस मामले में रक्कड़ थाने के एएसआई करण सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया है अगर इस आग में किसी की साजिश हुए तो कसूर बार को बख्शा नही जाएगा।
उपमण्डल ज्वालामुखी के अन्तर्गत पड़ती पँचायत जखोटा में हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा किसानों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एचपीशिवा परियोजना के तहत आने वाली पंचायत जखोटा, धनोट, अधवानी, नाहरबन, घुरकाल के किसान मौजूद रहे। इस बैठक की अध्यक्षता जखोटा पंचायत प्रधान सुमित राणा ने की साथ में पंचायत सदस्य रघुवर सिंह, प्रीत महेंद्र, और हॉर्टिकल्चर विभाग के अधिकारी एचिडिओ रंजना, एचीओ काजल, अतुल मौजूद रहे। इस बैठक में सीएचपीएमए की प्रबंधक कमेटी का चुनाव किया गया। जिसमें प्रधान अक्षय राणा, उप प्रधान प्रीति, सचिव अरविंद कुमार का चुनाव किया गया।
विनायक ठाकुर। देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत गांव पनियाल डाकघर मसरूर में साहिब सिंह पुत्र करपाल सिंह निवासी ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि इसकी पत्नी सुधा देवी (35) 15 मई काे घर पर बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई है तथा अभी तक घर वापस नहीं आई है। वहीं, इस संदर्भ में पुलिस थाना हरिपुर के थाना प्रभारी नाजर सिंह ने बताया थाना में सुधा देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बीजेपी की दाड़लाघाट खंड की बैठक झरना में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं दाड़लाघाट खंड प्रमुख ओम प्रकाश गांधी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विशेष तौर से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल मौजूद रहे। बैठक में दाड़लाघाट खंड में होने वाले आगामी कार्यों को ग्राम केंद्र अध्यक्षों, त्रिदेवों, बूथ अध्यक्षों के समक्ष रखा गया। इस मोके पर दाड़लाघाट खंड में "चले बूथ की ओर, बढ़े जीत की ओर" अभियान शुरू किया गया है जो कि इस खंड के प्रत्येक बूथ पर होगा। इसके साथ 31 मई को शिमला में होने वाली देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए इस खंड से 700 लाभार्थीयों को शिमला ले जाने का लक्ष्य रखा गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय, सह-खंड प्रमुख व सोलन ज़िला सचिव राकेश गौतम, खंड ज़िला परिषद हीरा कौशल, अर्की मंडल महामंत्री यशपाल, अर्की मंडल महामंत्री राकेश ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद, पूर्व मंडल अध्यक्ष बालक राम, अर्की युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, दाड़लाघाट खंड के समस्त उपाध्यक्ष, खंड के सभी मंडल पदाधिकारी, बूथों के त्रिदेव, ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष, मंडल, जिला, प्रदेश, मोर्चो और प्रकोष्ठो के पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में एचजीसीटीए की स्थानीय इकाई यूजीसी वेतनमान ना देने के विरोध में 23 मई 2022 सोमवार को अनशन पर रहेगी। स्थानीय इकाई के प्रधान सुरेश कुमार व सचिव संदीप ने बताया कि प्रदेश सरकार से आश्वासन मिलने के बावजूद कई वर्षों से यूजीसी के सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों के लिए लागू नहीं किया गया है तथा अपने रोष को प्रकट करने हेतु स्थानीय इकाई सोमवार को अनशन पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी कॉलेज प्राचार्य मनोज कुमार को दे दी गई है। इस मौके पर डॉ विश्वज्योति, रवि कुमार, अजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
राजेश कतनौरिया। जवाली जय भवानी यूथ क्लब फतेहपुर द्बारा आज चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 72 टीमों ने भाग लिया। फतेहपुर विधानसभा के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने बताैर मुख्यातिथि शिरकत की। पठानिया ने खिलाड़ियों के संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। आज हमारे प्रदेश के बहुत से खिलाड़ी देश व प्रदेश में हिमाचल का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज छोटे-छोटे मैदानों में खेलकर ऐसे ही उभरते हुए खिलाड़ी बडे़-बडे़ खेल के मैदानों तक पहुंचते हैं और अपना नाम रोशन करते हैं। भवानी पठानिया ने कहा कि मेरी यह सोच है कि एक वर्ष में कम से कम 6 प्रतियोगिता इसी मैदान में करवाने का लक्ष्य रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को पढाई के साथ-साथ खेल प्रतियोगिता में भी भाग लेना चाहिए। आज सेमीफाइनल मैचाें मे सियाल टीम और धौलपुर टीम के बीच खेला गया। इसमें सियाल टीम ने 66 रन बनाने का लक्ष्य रखा और धौलपुर टीम 38 रन बना कर आउट हो गई और सियाल टीम विजय रही। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल बुसकाड़ा और छतर टीम के बीच रहा। इसमें बुसकाड़ा टीम ने 76 और छतर टीम ने 87 रन बनाए। इस मुकाबले में छतर टीम विजय रही। फाईनल मुकाबला छतर टीम और सियाल टीम के बीच खेला गया। छतर टीम 55 रन बनाकर आउट हो गई और सियाल टीम ने 57 रन बनाकर विजय हासिल की। बिजेता टीम सियाल को 31000 रुपए की राशि और उपविजेता को 21000 रुपए व स्मृति चिन्ह देकर सममानित किया गया। इस मौके पर भवानी यूथ कलव के सदस्य हरमेश पठानिया, देवेंद्र पठानिया, रिंकू, अभी व डोली सिंह सहित क्लब के सभी सदसय मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आतंकवाद विरोधी दिवस के उपलक्ष पर आज एस डी एम कार्यालय में विवेक महाजन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने तथा मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव, सूझबूझ कायम करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आंतकवाद और हिंसा के मार्ग से दूर रखना, शान्ति और मानवता का संदेश फैलाना, लोगों को आतंकवाद के विरूद्ध जागरूक करना, एकता को बढ़ावा देना, युवाओं में देश भक्ति जगाना और मानवीय जीवन मूल्यों को खतरा पहूंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों के विरूद्ध लड़ने के लिए प्रेरित करना है।
विनायक ठाकुर।ज्वालामुखी डीएवी भड़ोली में आज आतंकवाद विरोधी दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा के दिशा निर्देश में किया गया। इस विशेष अवसर पर जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ने प्रार्थना सभा में बच्चों को विस्तार से इस विषय में जानकारी दी, ताकि वे भूलकर भी किसी भी लालच में आतंकवादी समूह का हिस्सा न बनें। इस रैली में कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच मानवता को जीवित रखना और आंतकवाद और उसके दुष्प्रभावों को उजागर करके लोगों को जागरूक करना था। कक्षा एलकेजी से दूसरी तक के बच्चों के लिए स्वपरिचय गतिविधि करवाई गई। वहीं, कक्षा तीसरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए काल्पनिक चरित्र गतिविधि रखी गई, जिसमें बच्चों ने कार्टून के माध्यम से अपने भावों को व्यक्त करना था। अंत में प्रधानाचार्य में बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। इन गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों में नंदिनी, कृतिका, वंशिका, सूर्यांश, हर्षित, आरुषि, आदित्य, श्रेया, रुद्राक्ष, सायरा, अर्पिता, कार्तिकेय, आर्यन चोपड़ा, कृतिका, संचिता, परिधि व अंकिता सहित अन्य प्रतिभागी शामिल रहे।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से संपूर्ण जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र का संतुलित विकास हुआ है। जसवां परागपुर विधानसभा के कोटला में क्षेत्र की जनता द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह बात कही। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुछ दिन पूर्व परागपुर में आयोजित जनसभा में जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए कोटला एवं रक्कड़ में एसडीएम कार्यालय एवं डाडासीबा में बीडीओ कार्यालय खोलने की घोषण की थी। जसवां परागपुर को मिले इस उपहार के लिए क्षेत्र की जनता ने आज शनिवार को कोटला में उद्योग मंत्री का अभिवादन किया। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि इतिहास में पहली बार किसी विधानसभा क्षेत्र के लिए एक ही दिन में दो एसडीएम कार्यालय की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र बहुत दूर तक फैला है। इसकी सीमाएं न केवल प्रदेश के अन्य जिलों से लगती हैं। अपितु पंजाब से भी इसकी सीमाएं जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इतने बड़े विधानसभा क्षेत्र का संतुलित विकास करवाने का कार्य उन्होंने किया। उन्होंने कहा कि जब कार्यालयों और संस्थानों को खोलने की बात आई तब भी उन्होंने पूरे जसवां परागपुर को प्राथतिकता दी। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के दूर-दराज के लोगों को एसडीएम कार्यालय में काम करवाने के लिए पूरा एक दिन लगता था। रक्कड़ स्थित अलोह-पुननी एवं जसवा स्थित कोटला एवं टैरेस जैसे क्षेत्रों के लोगों को लगभग 60-70 किलोमीटर की यात्रा करके एसडीएम कार्यालय देहरा में अपने काम करवाने जाना पड़ता था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बड़ी गंभीरता से क्षेत्र की समस्या को समझते हुए उसका समाधान किया और कोटला एवं रक्कड़ में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके साथ डाडासीबा में बीडीओ कार्यालय की घोषणा के साथ विधानसभा क्षेत्र में अब दो बीडीओ कार्यालय हो जाएंगे। अब डाडासीबा और अन्य दूर दराज के क्षेत्रों की जनता को पंचायतों से संबंधित काम करवाने के लिए परागपुर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनकी हमेशा से प्राथमिता यही रही कि इतने बड़े विधानसभा क्षेत्र के हर कोने को विकास की धारा के साथ जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इस हेतु जहां उन्होंने जनडौर में पाॅलटेक्निक काॅलेज खोला गया वहीं कूनहा में फार्मेसी काॅलेज उन्होंने दिया। कोटला, डाडासीबा और रक्कड़ में करोड़ों की लागत से राजकीय महाविद्यालयों के निर्माण का कार्य आज तेज़ी से चल रहा है। डाडासीबा में 50 बिस्तरीय असपताल खोलने के साथ अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे जैसे सुविधा दी, तो रक्कड़ सीएचसी को 24/7 उन्होंने करवाया। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि मात्र चार साल में सम्पूर्ण जसवां परागपुर की दशा एवं दिशा बदलने का जो कार्य उन्होंने किया उसे आने वाली पीड़ियां याद करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनकी सरकार ने जो कार्य जसवां परागपुर के लिए किए, इसको आगे भी जारी रखने के लिए क्षेत्र की जनता का साथ जरूरी है। उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा की इस विकास यात्रा के बारे में नकारात्मक प्रचार करने वाले लोग क्षेत्र को पीछे ले जाना चाहते हैं। इसलिए जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को संगठित रूप से ऐसे तत्वों का विरोध करना चाहिए, जो क्षेत्र में नकारात्मकता फैला रहे हैं। बिक्रम ठाकुर ने कार्यक्रम के बाद जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकत्म का मौके पर निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला परिषद् अनु राणा, निदेशक एचआरटीसी सुशील शर्मा, हरबंस कालिया, कुलविंदर पठानिया, प्रधान ग्राम पंचायत जनडौर सुरेश ठाकुर, राजेंद्र सपहिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष रिक्की ठाकुर, जसवंत यादव व शेर सिंह डोगरा सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने ग्राम पंचायत हार जलाड़ी और समेला में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार गीतों और नाटकों के माध्यम से किया इस कार्यक्रम में कलाकारों ने आयुष्मान भारत और हिम केयर योजना के बारे में बताया इन योजनाओं के तहत 967000 परिवार पंजीकृत 366000 मरीजों का इलाज और हिम केयर कार्ड की वैधता 3 वर्ष कर दी है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 6356 लाभार्थियों को मकान आवंटित किए गए कलाकारों ने नाटक के माध्यम से हिमाचल में पहली बार बुजुर्गों को 60 की उम्र में पेंशन दी जा रही है। कार्यक्रम में अमरीक सिंह कमल वीर अजय कुमार सनी कुमार मोनी कुमार अश्विनी कुमार सपना मीरा नेहा और रीना इत्यादि कलाकारों ने भाग लिया।
मनोज कुमार। कांगड़ा कोरोनरी एंजियोप्लास्टी पारंपरिक रूप से केवल फलोरोस्कोपी द्वारा की जाती है, लेकिन देश एवं विदेशों में कोरोनरी एंजियोप्लास्टी परिणामों में सुधार के लिए आधुनिक तरीकों को अपनाया जा रहा है। इंट्रावास्कुलर अल्ट्रासाउंड (आईवीयूएस) एक ऐसा उपकरण है, जिसका उपयोग कोरोनरी एंजियोप्लास्टी के दौरान किया जाता है। इस क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के कार्डियोलोजिस्ट डाॅ अतीत द्वारा एक मरीज पर किया गया, जो पहले एक अलग अस्पताल में अपना ट्रीटमेंट करवा रहा था। फोर्टिस कांगड़ा में डाॅ अतीत ने आईवीयूएस तकनीक से कोरोनरी एंजियोप्लास्टी का उपयोग करके उत्कृष्ट परिणामों के साथ सफलतापूर्वक रिपीट एंजियोप्लास्टी की। कोरोनरी ऐजियोप्लास्टी के दौरान आईवीयूएस हमें कोरोनरी स्टेनोसिस की लंबाई, कोरोनरी स्टेनोसिस की विशेषताओं और कोरोनरी धमकी के आयामों को मापने में मदद करता है। इनके आधार पर स्टेंट के सही आकार को प्रत्यारोपित किया जा सकता है, जो प्रक्रियाओं की सफलता में काफी सुधार करेगा और लंबी अवधि में एंजियोप्लास्टी के स्थायित्व में सुधार करेगा। आईवीयूएस हमें एंजियोप्लास्टी के दौरान किसी भी जटिलता का पता लगाने में भी मदद करता है, ताकि इसका तुरंत ध्यान रखा जा सके। फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में आईवीयूएस तकनीक उपलब्ध कराई गई है और इसे सामान्य रोगियों, हिम केयर और ईसीएचएस रोगियों के लिए भी उपलब्ध करवाया गया है।
मनोज कुमार। कांगड़ा सिविल अस्पताल के पास बज्रेश्वरी मार्केट के व्यापारियों ने आज (शनिवार को) मीठे पानी की छबील लगाई और फल, आइसक्रीम व कुल्फियां राहगीरों को बांटी। विधायक पवन काजल भी व्यापारियों के इस जनसेवा के कार्यक्रम में उपस्थित हुए और उन्होंने भी राहगीरों को व्यापारियों के साथ खड़े होकर फल बांटे। महंगाई के इस दौर और भीषण गर्मी में व्यापारियों के इस प्रयास की काजल ने सराहना करते हुए कहा कि देवभूमि कांगड़ा में दूरदराज से आने वाले पर्यटकों को भी मीठा पानी और फल वितरित करने से राहत मिलेगी। मार्केट के प्रधान विधि चंद ने बताया पिछले 15 वर्षों से हर वर्ष व्यापारियों के सहयोग से छबील लगाई जा रही है। इस मौके पर व्यापारी सुशील, विशाल, हरीश, जीत, जय चंद, मस्त राम, संजू धीमान, ओंकार चंद, कबीर, साहिल, सुमन, गोलू व सोनू भी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की हिमाचल इकाई हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने प्रदेश के स्कूलों में काम कर रहे प्रिंसीपल की नियमित करने की मांग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उठाई है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रान्त संगठन मंत्री विनोद सूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय शंकर ठाकुर, उपाध्यक्ष ललिता वर्मा, ज्योति महाजन, मीडिया प्रभारी शशि शर्मा, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम, दर्शन लाल सहित प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग में 1641 प्रिंसीपल है, जिनको प्लेसमेंट दी गई है। प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि पूर्व सरकार ने शिक्षकों को मिलने वाली प्रोमोशन को प्लेसमेंट पर किया था, जिसे जय राम ठाकुर 2017 तक नियुक्त सभी प्रधानाचारयों को नियमित कर दिया था, परंतु कोविड की वजय से प्रोमोशन होने वाले प्रिंसीपल को 2017 के बाद प्लेसमेंट के माध्यम नियुक्ति करनी पड़ी। जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने प्रदेश के शिक्षको की हर मांग को पूरा किया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की हिमाचल इकाई सरकार से आग्रह करते है कि 1641 प्रिंसिपलों को नियमित किया जाए। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस मांग को प्रधान शिक्षा सचिव को आदेश देते हुए जल्द नियमित करने को कहा है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की हिमाचल इकाई को उम्मीद है कि सरकार शिक्षकों के हितों में लिए गए फैसलों के लिए फैसलों को जल्द लागू करेगी।
टीचमिन्ट संस्था ने गोल्ड एजुकेटर अवार्ड व प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा क्रांति सूद। जाेगिंद्रनगर कोरोना काल में अपने द्वारा संचालित गुरुकुल स्कूल के बच्चों की फीस माफ कर समूचे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश भर में मीडिया के माध्यम से सुर्खियां बटोरने वाले गुरुकुल स्कूल कोटली के डायरेक्टर पुरिंद्र राणा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बतौर शिक्षक अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए टीचमिंट संस्था द्वारा दूसरी बार गोल्ड एजुकेटर अवार्ड व प्रशस्ति पत्र दे सम्मानित किया, जिसके चलते वे जिला मंडी के पहले ऐसे शिक्षक बन गए हैं, जिन्हें इस पुरस्कार से नवाज़ा गया है। पुरिंद्र राणा द्वारा टीचमिन्ट पर बच्चों को सफलता पूर्वक 500 घंटे ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने के चलते यह अवार्ड व प्रशस्ति पत्र उन्हें दिया गया है। बताते चलें कि इससे पहले पुरिंद्र राणा को टीचमिन्ट सिल्वर एजुकेटर अवार्ड व शिक्षक दिवस पर दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा आयोजित सम्मेलन में नेपाल के प्रथम उप राष्ट्रपति द्वारा शिक्षक श्रीअवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। पुरिंद्र राणा प्रदेश विश्वविद्यालय से एमएससी मैथ्स व बीएड की शिक्षा प्राप्त कर, शिक्षा जगत में विभिन्न संस्थानों में गणित के प्रवक्ता के तौर पर व जोगिंदर नगर में पीआरएस अकादमी खोलकर प्रदेश के सैकड़ों बच्चों को कोचिंग देकर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। मौजूदा समय में पुरिंद्र राणा तीन निजी स्कूलों के डायरेक्टर हैं एवं बतौर शिक्षक उन्होंने कई गरीब जरूरतमंद व पढ़ाई में विशेष रूचि रखने वाले बच्चों को निःशुल्क कोचिंग भी प्रदान की है।
चमन शर्मा। आनी आनी खंड की फनौटी पंचायत के फनौटी गांव में आज (शुक्रवार) दोपहर बाद 8 कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। फनौटी पंचायत के प्रधान दौलत चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मकान उगम राम पुत्र नारायण सिंह, धर्मदास पुत्र परस राम और गोपी चंद पुत्र नेहर देव का लकड़ी का बना पुराना मकान था। जिसे गौशाला और अनाज, सब्जियों आदि रखने के गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। उन्होंने बताया कि मकान में आग दोपहर करीब 12 बजे लगी और मकान को अपनी चपेट में लेकर राख कर दिया। गनीमत रही कि पशुधन को बचा लिया गया। इसके अलावा मकान में रखा जौ, गेहूं, लहसुन आदि फसलें जलकर राख हो गई। इस आगजनी में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। वहीं, तहसीलदार आनी दिलीप शर्मा ने बताया कि प्रशासन की टीम मौके पर जाकर नुकसान का आकलन कर रही है और प्रभावित लोगों को जल्द राहत राशि भी प्रदान करेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला गर्मियों के चलते कांगड़ा जिला में 23 मई से विद्यालयों के खुलने तथा बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि 23 मई से स्कूलों के खुलने का समय प्रातः 7ः45 बजे निर्धारित किया गया है, जबकि स्कूलों में छुट्टी का समय दोपहर एक बजे निर्धारित किया गया है, ताकि बच्चों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने डिप्टी डायरेक्टर प्राइमरी तथा उच्च शिक्षा सहित सभी उपमंडलाधिकारियों को इन निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए भी कहा गया है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से सभी स्कूलों में गर्मी तथा लू से बचने के उपायों संबंधी सुचारू एडवाईजरी भी जारी करने के लिए पहले से ही निर्देश दिए गए हैं।
डीसी एसपी ने क्रिकेट स्टेडियम का किया निरीक्षण फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी जून माह में धर्मशाला में प्रस्तावित प्रवास की तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। इस बाबत उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में डीसी कार्यालय के सभागर में आवश्यक प्रबंधों के लिए बैठक भी आयोजित की गई। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 16 जून को मुख्य सचिवों की बैठक में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे, इस बैठक का आयोजन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि पीएम के प्रवास के दौरान प्रबंधों के लिए विभिन्न कमेटियां भी गठित की गई हैं, ताकि बेहतर व्यवस्थाएं हो सकें। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में बैठक स्थल पर भी उचित प्रबंध करने के लिए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पीएम तथा अन्य अतिथियों के ठहरने के लिए भी प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसे स्वीकृति के लिए पीएमओ को भेजा जाएगा। उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से भी पीएमओ के दिशा-निर्देशों के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाएंगे। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि इंतजामों का आकलन करने के लिए शीघ्र एसपीजी की टीम भी धर्मशाला का प्रवास करेगी। उसी के आधार पर आवश्यक खाका भी तैयार किया जाएगा। बैठक के उपरांत उपायुक्त डा निपुण जिंदल तथा पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा ने क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण भी किया तथा विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा, एडीसी गंधर्वा राठौढ, एसडीएम रोहित राठौर, एसडीएम शिल्पी बेक्टा सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
पहली मर्तबा मिला धर्मशाला में परीक्षा करवाने का अवसर, तीन केंद्र बनाए फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 5 जून, 2022 को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। लिखित परीक्षा के लिए धर्मशाला में भी तीन परीक्षा केंद्र स्थापित किये गये हैं। धर्मशाला में पहली मर्तबा परीक्षा केंद्र बनाने की अनुमति प्रदान की गई। यह जानकारी उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने शुक्रवार को परीक्षा के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी सभागार में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए राजकीय (छात्र) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला, राजकीय (छात्रा) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए अधिकारी तथा कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। उपायुक्त ने संबंधित विभागों से परीक्षा केंद्रों में विद्युत, पेयजल तथा बैठने की उचित व्यवस्था समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुलिस कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में परीक्षा केंद्र के होने से जिला के साथ-साथ अन्य साथ लगते जिलों के उम्मीदवारों को बहुत सहूलियत होगी और उन्हें परीक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा का आयोजन कोविड नियमों का पालन करते हुए दो सत्रों में किया जाएगा। पहला सत्र प्रातः 9.30 से 11.30 बजे तक तथा दूसरा सत्र 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र में आना होगा। बैठक में यूपीएससी अधिकारियों ने धर्मशाला में परीक्षा के आयोजन को लेकर जरूरी मार्गदर्शन किया और इसमें अधिकारियों-कर्मचारियों के दायित्वों की जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, एडीसी गंधर्वा राठौढ़, एडीएम रोहित राठौर, एसडीएम शिल्पी बेक्टा, पीओ डीआरडीए सोनू गोयल सहित डाक विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर।देहरा परागपुर में चालक (दैनिक वेतन भोगी) के पद पर नियुक्ति हेतु 23 मई 2022 को होने वाले ड्राईविंग स्किल टैस्ट को स्थगित कर दिया गया है। खंड विकास अधिकारी परागपुर कंवर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासनिक कारणों से ड्राईविंग स्किल टैस्ट को स्थगित किया गया है और नई तिथि के बारे में आगामी दिनों में सूचित किया जाएगा।
विनायक ठाकुर । देहरा आईटीआई नैहरनपुखर में गत 20 मई को एक बार फिर युवाओं को रोजगार का अवसर मिला। इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटिड स्वराज डिविजन प्लांट- 1 के लिए आईटीआई नैहरनपुखर में कैम्पस इंटरव्यू के माध्यम से युवाओं का चयन किया गया। कंपनी के एचआर विभाग के अधिकारी द्वारा एनसीवीटी और एससीवीटी से फिटर, टर्नर, पेंटर, डीज़ल मैकेनिक, मशीनिस्ट और ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक व्यवसाय में उतीर्ण युवाओं को चयन प्रक्रिया में 55 युवाओं को भाग लेने का अवसर दिया गया व 25 युवाओं का चयन किया गया। कंपनी द्वारा चयनित युवाओं 8700/- रुपए मासिक वेतन और प्रोत्साहन राशि के साथ अन्य सुविधाएं भी कंपनी द्वारा दी जाएंगी। इस विषय बारे संस्थान प्रधानाचार्य जी ने बताया की युवाओं की चयन प्रक्रिया में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटिड स्वराज डिविजन प्लांट-1 के अधिकारियों द्वारा 55 युवाओं का साक्षात्कार लिया गया तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटिड स्वराज डिविजन प्लांट- 1 द्वारा 25 युवाओं के चयन की पुष्टि की गई है।
मनीष ठाकुर। भरमौर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू हो गई है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केंद्र चंबा के सौजन्य से भरमौर ब्लॉक में स्वयंसेवी उर्मिला कुमारी और मनीष कुमार ने डीएवी स्कूल भरमौर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत काउंट डाउन योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल में बच्चों को योगाभ्यास करवाया शरीर को फिट रखने के उपाय बताए गए। साथ ही आगामी 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के तहत स्कूल में बच्चों को तरह-तरह के योग जैसे अनुलोम विलोम प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, कपालभाति आदि के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डीएवी स्कूल के डीपी कमेलेश कुमार, भरमौर ब्लॉक के स्वयंसेवी उर्मिला कुमारी और मनीष कुमार उपस्थित रहे।
मधुमक्खी अनुसंधान केंद्र में विश्व मधुमक्खी दिवस समारोह आयोजित प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय ने मधुमक्खी अनुसंधान केंद्र नगरोटा बगवां में शुक्रवार को विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया। कार्यक्रम में मधुमक्खी पालकों को संबोधित करते हुए नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरूण मेहरा ने कहा कि पहाड़ी मधुमक्खी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिकों और अन्य विशेषज्ञों का मार्गदर्शन लें। मधुमक्खी अनुसंधान केंद्र के विकास और सुधार के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए कुलपति प्रो.एचके चैधरी का धन्यवाद किया। विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने बताया कि मधुमक्खी अनुसंधान केंद्र को भारत के मधुमक्खी विरासत फार्म के तौर पर स्तरोन्नत करने के लिए प्रयास आरंभ कर दिए गए है। उन्होंने मधुमक्खी पालकों से कहा कि वे अपने शहद उत्पादन को बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की मदद लें। कुलपति ने विद्यार्थियों को कहा कि वह कृषि क्षेत्र में उद्योग के तौर मधुमक्खी पालन और अन्य उद्योगों को अपनाए और अन्य युवाओं को भी रोजगार प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाए। उन्होंने स्थानीय विधायक अरूण मेहरा के साथ जिया, चाहड़ी, कबाड़ी, मझोटली और बनूरी पंचायतों के 20 जनजातीय किसानों को एपिस मेलिफेरा मधुमक्खियों की साठ क्लोनियों के बाक्स बांटे। उन्होंने नए किसानों का चयन करने के लिए केंद्र के प्रभारी डा.सुरेंद्र कुमार शर्मा की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि और कुलपति ने मधुमक्खी पालन से जुड़ी मूलभूत जानकारियों की एक पुस्तिका का विमोचन भी किया। कीट विज्ञान विभाग के प्रमुख डा. आरएस चंदेल ने मधुमक्खी पालन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि किसानों में जागरूकता लाने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की जनजातीय उपयोजना के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद मधुमक्खी पालकों को संग्रहालय और फार्म का दौरा भी करवाया गया। शोध निदेशक डॉ. एसपी दीक्षित, प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. वीके शर्मा समेत प्रमुख वैज्ञानिक और विद्यार्थी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष निखिल जमवाल का कहना है कि प्रदेश सरकार न केवल युवाओं व बेरोजगारों के साथ अन्याय कर रही है, बल्कि दिन प्रतिदिन खिलवाड़ भी किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया की वर्तमान सरकार द्वारा पिछले 5 वर्षों में ना केवल युवाओं से अन्याय किया है, बल्कि युवा छला हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बात करें भर्ती प्रक्रिया की तो जेओआईटी पोस्ट कोड 939 ,920 वर्तमान में हुई पुलिस भर्ती प्रक्रिया तथा इससे पूर्व में हुई पुलिस भर्ती प्रक्रिया व पटवारी की भर्ती तथा वर्तमान में हुई पंचायत सचिव की भर्ती सभी शक के दायरे में आती है। इनका यह भी मानना है कि जब प्रदेश में दो-दो बोर्ड बने हुए हैं। चाहे वह चयन आयोग हमीरपुर हो या फिर लोक सेवा आयोग शिमला इन दोनों बोर्ड के होने के बावजूद भी क्यों विभाग अपने स्तर पर परीक्षाएं करवाए जा रहा है तथा क्यों हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा कंपटेटीव परीक्षाएं करवाई जा रहा है। 22 अक्तूबर (2021) महीने में पंचायत सचिव की भर्ती प्रक्रिया का रिजल्ट हाल फिलहाल में निकाल, तो दिया गया है परंतु न तो उसकी अब तक कटऑफ बन सकी है और ना ही उसके टाइपिंग टेस्ट के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू हो सकी है। उन्हाेंने यह भी मांग है की सरकार वह प्रशासन इस बात को सुनिश्चित करें कि जब प्रदेश में 2 परीक्षा बोर्ड बनाए गए हैं लोक सेवा आयोग शिमला व चाइन आयोग हमीरपुर तो फिर क्यों विभाग व विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा करवाई जाती है। जिससे न केवल भर्ती प्रक्रिया लंबी चलती है, बल्कि परिणाम में भी लंबा समय लगता है। एनएसयूआई अध्यक्ष कांगड़ा निखिल जमवाल का कहना है कि छात्र संगठन पूर्व में भी युवाओं, विद्यार्थियों वह वंचित वर्गों की आवाज को उठाता आया है तथा वर्तमान में अभी हो रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया धांधली, जेओआईटी, पंचायत सेक्रेट्री के मुद्दों को उठा रहा है तथा आगे भी छात्रहित के लिए आपकी आवाज को समय-समय पर उठाता रहेगा।
डॉ. सिकंदर, कृष्णा नगर में बूथ और जैन धर्मशाला में भाजपा जिला पदाधिकारी की बैठक में हाेंगे शामिल फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मेहता ने कहा कि 21 मई को हम अपने नव मनोनीत राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार का गेयटी थिएटर में स्वागत समारोह आयोजित करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10:45 बजे शुरू होगा, जहां डॉ. सिकंदर कुमार का स्वागत भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता करेंगे, कार्यक्रम को डॉ. सिकंदर भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शिमला जिला अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा की जाएगी। बाद में राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर दोपहर 2 बजे जैन धर्मशाला में भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे, बैठक में एससी मोर्चा के जिला पदाधिकारी, जिला शिमला के राज्य पदाधिकारी और शिमला शहर, शामिल ग्रामीण और कसुम्प्टी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के एससी मोर्चा के अध्यक्ष भाग लेंगे। दोपहर 2:45 बजे वे जैन धर्मशाला में भाजपा जिला पदाधिकारी की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारी, जिला शिमला से प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, 2017 भाजपा प्रत्याशी, भाजपा मंडल शिमला शहर, शिमला ग्रामीण, कसुम्पटी के अध्यक्ष और महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष और महामंत्री और सभी भाजपा प्रकोष्ठों के मंडल संयोजक। उन्होंने कहा कि डॉ सिकंदर कुमार शाम 4 बजे कृष्णा नगर में एक बूथ बैठक में शामिल होंगे। डॉ. सिकंदर कुमार के राज्यसभा जाने से बूथ से लेकर राज्य स्तर तक भाजपा को मजबूती मिली है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और प्रदेश संगठन सचिव पवन राणा जयपुर में भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए, हमारे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विभिन्न विषयों और हमारे संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कार्यों के संबंध में हमारा मार्गदर्शन किया। हमें अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक मूल्यवान संबोधन भी मिला, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का संकल्प लेने को कहा कि हमारे देश के प्रत्येक परिवार को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने 'हर घर भजपा, हर गरीब का कल्याण' का नारा भी दिया और सुझाव दिया कि इस कार्य के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को हर घर तक पहुंचना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी के नेताओं से आग्रह करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए अभियान शुरू किया जाना चाहिए कि कोई भी गरीब या पात्र लाभार्थी सरकार के कल्याणकारी उपायों से छूट न जाए। कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्थानीय भाषाओं को प्राथमिकता देना प्रत्येक क्षेत्रीय भाषा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, भाजपा भारतीय भाषाओं को भारतीयता की आत्मा और देश के बेहतर भविष्य की कड़ी मानती है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन केंद्र सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 31 मई, 2022 को शिमला में राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंदेर मोदी देश भर के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला स्तर पर भी किया जाएगा। इस संबंध में आवश्यक तैयारियां एवं प्रबंधों हेतु आज उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला सोलन के नालागढ़ स्थित ट्रक ऑपरेटर यूनियन हॉल में भी एलईडी के माध्यम से किया जाएगा। नालागढ़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल करेंगे। जफर इकबाल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, एक देश एक राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्र तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के देशभर के लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि शिमला में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन से भी किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक आयुक्त संजय कुमार, एसडीएम विवेक शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आज यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोशाल कुल्लू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटाची मंडी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोग शिमला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुथैरा हमीरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुराग मंडी के राष्ट्रीय स्वयं सेवक कार्यक्रम के अधिकारियों की ओर से निदेशक उच्चतर शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1,91881 रुपए का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट के समय जरूरतमंद लोगों के लिए यह योगदान सहायक सिद्ध होगा।
रंजीत सिंह। कुमार कोरोनाकाल की लंबी अवधि के बाद घोड़ियां देवी मंदिर के प्रांगण में जागरण का आयोजन 21 मई को करवाया जा रहा है।अनवरत हर वर्ष होने वाले इस जागरण पर भी कोरोना की छाया पड़ गई थी। 21 मई को लंबी अवधि के बाद एक बार पुनः घोड़ियां देवी परिसर में जागरण में महामाई का गुणगान किया जाएगा। जागरण आयोजन समिति के सदस्य पवन ठाकुर व कौशल्या कंवर ने बताया कि करीब दो वर्ष के बाद घोड़ियां देवी परिसर में जागरण का आयोजन किया जा रहा है। अर्की उपमंडल के मांजू से भद्रकाली जागरण मंडली मां भगवती का गुणगान भव्य झांकियों के साथ करेगी।जागरण आयोजन समिति घोड़ियां देवी ने इस भव्य जागरण कार्यक्रम में सभी क्षेत्र वासियो से अपनी हाजरी भरने की अपील की है।


















































