शूलिनी विश्वविद्यालय की बेलेट्रिस्टिक लिटरेचर सोसाइटी द्वारा मुंशी प्रेमचंद के जीवन और कार्यों को समर्पित एक सत्र आयोजित किया गया । सबसे प्रसिद्ध हिंदी लेखक, धनपत राय श्रीवास्तव, जिन्हें मुंशी प्रेम चंद के नाम से जाना जाता है, भारत में ग्रामीण जीवन के लोकाचार में अपनी सरल लेकिन गहरी चलती कहानियों के लिए भी जाने जाते हैं। शूलिनी विश्वविद्यालय में ई-लर्निंग और इनोवेशन की निदेशक डॉ आशू खोसला ने सत्र की अध्यक्षता की, उन्होंने प्रसिद्ध लेखक हरिशंकर परसाई द्वारा लिखित प्रेमचंद के फटे जूते के संदर्भ में चर्चा की। शूलिनी विश्वविद्यालय में हिंदी के सहायक प्रोफेसर डॉ प्रकाश चंद ने मुंशी प्रेमचंद के जीवन का संक्षिप्त विवरण दिया, जिसमें उनके साहित्यिक जीवन के प्रमुख संकेतकों पर प्रकाश डाला गया। चर्चा को डॉ. पूर्णिमा बाली ने आगे बढ़ाया जिन्होंने सत्र का संचालन भी किया। हेमंत शर्मा और नीरज पिजार ने भी विचार-विमर्श में भाग लिया। प्रोफेसर तेज नाथ धर ने अपने स्वयं के दृष्टिकोण जोड़े, सत्र भाग लेने वालों में विद्वान, आलोचक और छात्र शामिल थे , हांगकांग विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जेसन पोली भी सत्र में शामिल थे। फैकल्टी आफॅ लिबरल आर्ट्स की डीन प्रो मंजू जैदका ने घोषणा की कि आने वाले हफ्तों में अलग-अलग लेखकों पर इस तरह की और चर्चाएँ होंगी।
शूलिनी विश्वविद्यालय के वी-एम्पॉवर कार्यक्रम द्वारा व्यक्तिगत निपुणता पर एक कोचिंग शिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। सत्र के वक्ता कोच अंबू जोसेफ थे। उन्होंने व्यक्तिगत निपुणता और इसे हमारे जीवन में विकसित करने के तरीकों पर प्रकाश डाला। वह एक इंटरनेशनल कोचिंग फेडरेशन क्रेंडिशिल कोच और कैपजेमिनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ काम करने वाले एंटरप्राइज एजाइल कोच हैं। किसी भी दिनचर्या की शुरुआत करने पर मिस्टर जोसेफ का विचार है कि पहले यह तय करें कि आप क्या करना चाहते हैं, फिर देखें कि क्या यह आपके योग्य है और फिर इसे उत्तरोत्तर महसूस करें। जोसेफने पीएएस (पर्सनल एजाइल सिस्टम) के बारे में बताया जो अभ्यास करने के लिए पर्याप्त चुस्त होना और फिर जीवन में आगे बढऩा के बारे में है। बीटिंग विलंब, स्पष्ट फोकस, कम तनाव, लचीलापन और अनुकूलन क्षमता पीएएस के कई लाभ हैं। उन्होंने आगे उल्लेख किया कि कुछ कोचिंग टूल का उपयोग करके जीवन में पीएएस को कैसे लागू किया जाए और 6 प्रश्न, पीएएस प्राथमिकता नक्शा, पीएएस फोर्स मैप, ब्रेडक्रंब (पुनरीक्षण और पूर्वव्यापी), संरेखण कंपास, हितधारक कैनवास और दैनिक और छोटे समारोह पर अपने विचार साझा किए। इससे पहले वी-एम्पॉवर टीम द्वारा करियर विकल्पों पर एक और सत्र आयोजित किया गया था। सत्र के वक्ता कोच बामा शिवकुमार थे। उन्होंने कैरियर विकल्पों के लिए स्पष्टता के निर्माण में कोचिंग कैसे मदद करता है पर चर्चा की। वह एक एसोसिएट सर्टिफाइड कोच -आईसीएफ कोच और कंसल्टेंट-लीडरशिप, बिहेवियरल और पॉश लर्निंग इंटरवेंशन हैं। बामा ने कोचिंग को सामान्य शिक्षण और सलाह से कुछ अलग तरीके से वर्णित किया, जिसमें सूचनाओं का एकतरफा साझाकरण और हैंडहोल्डिंग शामिल है। कोचिंग एक प्रशिक्षक से पूछताछ करने की कला है, सही समय पर और सही तरीके से उन्हें अपने भविष्य का रास्ता बनाने के लिए। कोई परामर्श या सलाह नहीं, बल्कि केवल एक समर्थन प्रणाली है ।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी उपमंडल ज्वालामुखी के अन्तर्गत पड़ते भड़ोली कुटियारा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनसभा के उपरांत 10 मई को कुछ भाजपा के पदाधिकारियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर सीएम के कार्यक्रम के उपरांत भारी रोष व्यक्त किया था। वहीं, उक्त कार्यकर्ताओं ने मीडिया में भी बयान दिए थे। वहीं, भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा इस पर कारवाई करते हुए उक्त कार्यकर्ताओं से 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, जवाब न देने पर उन भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर अनुशासनात्मक कारवाई की भी बात की गई है। वहीं, इस संदर्भ में भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि ज्वालामुखी में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा दिए बयान अनुशासनहीनता के दायरे में आते हैं। वहीं, उनके द्वारा मीडिया में दिए गए बयानों को सुनने के उपरांत यह प्रतीत हुआ कि पीछे से भाजपा विरोधी नारों की आवाज आ रही थी। इस विषय में 3 दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप में भेजें और जिन कार्यकर्ताओं ने भाजपा विरोधी नारे लगाए उनकी सूची भी प्रदान करें। क्या है मामला ज्वालामुखी उपमंडल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का एक प्रस्तावित दौरा था, उस दौरान मुख्यमंत्री ने करोड़ों रूपए के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए थे, परंतु पंचायत टिहरी में बीडीओ ऑफिस एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज खोलने के मांग को लेकर भी एक मांग स्थानीय लोगों द्वारा की गई थी, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने मंच से नहीं की, जिस पर स्थानीय लोगों सहित उक्त भाजपा कार्यकर्ता बिफरे पड़े हैं। वहीं, अपनी मांग पूरी न होने पर भारी रोष व्यक्त किया। भाजपा विरोधी नारे लगाने वाले कौन मुझे नहीं पता: सरिता धीमान जब इस संदर्भ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरिता धीमान से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष द्वारा 3 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिसका लिखित जवाब दे दिया जाएगा। साथ ही सरिता धीमान ने कहा कि की जनसभा में हजारों लोग थे, किसने भाजपा विरोधी नारे लगाए यह कहना संभव नहीं है।
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में अध्यापक अभिभावक संघ ने मीटिंग की। इस बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की। मंच का संचालन करते हुए मीरा देवी ने पीटीए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पीटीए सदस्यों तथा सभी अभिभावकों का स्वागत किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए अभिभावकों को सत्र 2022-23 में विद्यालय की गतिविधियों, और सुविधायों के बारे में बताया। इस कोरोना जैसी महामारी के दौरान अभिभावकों द्वारा दिए सहयोग की सराहना की और गत वर्ष के लिए उनका धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में बच्चे पढ़ाई के क्षेत्र में ही नहीं अपितु (एनएसएस), (एनसीसी), (स्कॉउट एंड गाइड) (लायन एको क्लब), विज्ञान सम्मेलन में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं। विद्यालय की छात्रा रितिका कश्यप एचसीएल में नौकरी लगने पर बधाई दी। छात्र करणवीर व हर्ष वर्धन को सैनिक स्कूल चंडी मंदिर चंडीगढ़ में चयनित होने पर अभिभावकों को बधाई दी। इस विद्यालय के दसवीं और बारहवीं के 27 बच्चों को लैपटॉप दिए जाएंगे। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि स्कूल का समय सुबह 9 से 3 बजे तक ही रहेगा। इस बैठक में लगभग 250 अभिभावकों ने भाग लिया। इस बैठक में प्रधानाचार्य पुरुषोतम गुलेरिया, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, उप प्रधानाचार्या किरण जोशी, अभिभावक संघ के प्रधान रतन तंवर, सदस्य रंजना, भीमा, हितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा विकास खंड इंदौरा नवनिर्मित विद्युत मंडल इंदौरा अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उपकरणों की भारी कमी से जूझ रहा है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोग घंटो तक बिजली कटौती झेल रहे हैं। इंदौरा मंडल के अंतर्गत डमटाल और गंगथ उपमंडल आते हैं। इसके अलावा ठाकुरद्वारा सेक्शन भी आता है। यह सभी कार्यालय कर्मचारी की कमी से जूझ रहे हैं। मंडल में कुल अधिकारियों कर्मचारियों के 103 पद स्वीकृत है, लेकिन मौजूदा समय में 63 पद खाली चल रहे हैं।अधिशासी अभियंता संदीप सन्याल ने कहा कि कर्मचारी की नियुक्ति व तबादले उच्च अधिकारी व सरकार की ओर से ही किए जाते हैं। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
मोदी सरकार केंद्र में आठ वर्ष पुरे करने जा रही हैं। इस उपलक्ष पर भाजपा का राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल की राजधानी शिमला में आयोजित होने जा रहा हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शिरकत करने शिमला आएंगे। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में 31 मई को इसका आयोजन होगा। विधानसभा चुनावों की नजदीकी को देखते हुए भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के सहारे मिशन रिपीट की ओर एक कदम आगे बढ़ने जा रही हैं। राष्ट्रीय कार्यक्रम की मंजूरी मिलते ही प्रदेश सरकार तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के लगातार प्रदेश में दौरे हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी प्रदेश में सक्रिय हो गए हैं। राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के बड़े पदाधिकारी शिमला आएंगे। हिमाचल प्रदेश को पहली बार इस तरह के राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी करने का मौका मिल रहा है। केंद्र सरकार से कार्यक्रम की मंजूरी मिलते ही शुक्रवार को राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव रामसुभग सिंह की अध्यक्षता में बैठकों का दौर जारी रहा।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत मिलवां में गत रात 52 वर्षीय व्यक्ति की छत से गिरने से मौत हो गई। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार शशिकांत पुत्र ओम प्रकाश निवासी मिलवा में एक व्यक्ति की छत से गिरने की सूचना दी थी। ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी कुलभूषण गुलेरिया टीम से घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। ग्रामीणों के मुताबिक उक्त व्यक्ति के दिमाग की हालत कुछ ठीक नहीं थी और अपना घर धर्मशाला बताता था। गत 9 मई मिलवां स्थित शिव मंदिर में आया, जहां वह 2 दिन रहा और उन दिनों से मंदिर से जाने को कहा गया, तो वह पुराने मकान में रहने लगा। मृतक शराब का सेवन करता था, गत रात को छत पर सो गया और रात को वह छत से गिर पड़ा और उसकी मौत हो।थाना प्रभारी इंदौरा सुरेश शर्मा ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। क्योंकि उसके पास पहचाने के कोई दस्तावेज नहीं मिला है, पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती के स्थगित होने के साथ ही सेना में सामान्य ड्यूटी के लिए फरवरी, 2021 में आयोजित की गई भर्ती कीलिखित परीक्षा न करवाए जाने पर युवाओं में रोष है। यह बात जसवां-परागपुर कांग्रेसी नेता एवं ब्लॉक अध्यक्ष सुरिंद्र मनकोटिया ने कही। मनकोटिया ने कहा कि फरवरी में आयोजित आर्मी भर्ती की लिखित परीक्षा जल्द ली जाए। युवाओं का ग्राउंड टैस्ट के साथ मेडिकल भी हो चुका है, लेकिन अब तक लिखित परीक्षा नहीं करवाई गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार उचित कदम उठाए। पहले ही लगातार कई परीक्षाएं स्थगित हो रही हैं और कई लटकी हुई हैं। उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षाओं में गड़बड़ होने से भी सवाल उठ रहे हैं, ऐसे मामलों में भी उचित जांच करवाई जानी चाहिए। मनकोटिया ने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार बिलकुल हांफ चुकी है इस सरकार के कार्यकाल में हर कोई वर्ग परेशान हताश नजर आ रहा है। महंगाई बेलगाम बढ़ती जा रही है।
उपमण्डल ज्वालामुखी के अन्तर्गत पड़ते भड़ोली कुटियारा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनसभा के उपरांत 10 मई को कुछ भाजपा के पदाधिकारियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर सीएम के कार्यक्रम के उपरांत भारी रोष व्यक्त किया था. उस दौरान कार्यकर्ताओ ने मीडिया में भी बयान दिए थे. वहीं, भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने इस पर संज्ञान लेते हुए उक्त कार्यकर्ताओ से 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है. वहीं जवाब न देने पर उन भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर अनुशासनात्मक कारवाई की भी बात की गई है। इस संदर्भ में भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि ज्वालामुखी में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा दिए बयान अनुशासनहीनता के दायरे में आते हैं. उनके द्वारा मीडिया में दिए गए बयानों को सुनने के उपरांत यह प्रतीत हुआ कि पीछे से भाजपा विरोधी नारों की आवाज आ रही थी. इस विषय में 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण लिखित रूप में माँगा है. क्या है मामला...... ज्वालामुखी उपमण्डल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का एक प्रस्तावित दौरा था. उस दौरान मुख्यमंत्री ने करोड़ों रूपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास किये थे परन्तु पँचायत टिहरी में बीडीओ ऑफिस और पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने के मांग को लेकर भी एक मांग स्थानीय लोगो द्वारा की गई थी, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने मंच से नहीं की. इस बात को लेकर स्थानीय लोगो सहित उक्त भाजपा कार्यकर्ता बिफर पड़े और अपनी मांग पूरी न होने पर भारी रोष व्यक्त किया. भाजपा विरोधी नारे लगाने वाले कौन मुझे नहीं पता: सरिता धीमान जब इस संदर्भ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरिता धीमान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष द्वारा 3 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है जिसका लिखित जवाब दे दिया जाएगा. साथ ही सरिता धीमान ने कहा कि जनसभा में हजारों लोग थे किसने भाजपा विरोधी नारे लगाए यह कहना सम्भव नहीं है।
विनायक ठाकुर। देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत गांव चरियाल (नैहरनपुखर) से अपने बेटे राजेंद्र सिंह के साथ दवाई लेने गए 74 वर्षिय बुजुर्ग मदन लाल अचानक टांडा मेडिकल कालेज कांगडा में रहस्यपूर्ण परिस्थितियों से लापता होने का मामला सामने आया है। मामला बीते कल यानी गुरुवार 12 मई को उस वक्त सामने आया, जब बेटा राजेंद्र सिंह टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में डाक्टरों द्बारा लिखे अपने पिता मदन लाल के स्वास्थ्य टेस्ट के लिए पैसे जमा करवाने के लिए लाईन में लगा था और इतने में मानसिक तौर पर परेशान बुजुर्ग मदन लाल वहां से रहस्यपूर्ण परिस्थितियों से लापता हो गया। पीड़ीत बेटे राजेंद्र सिंह ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि मैने वहां चारों ओर अपने पिता को ढूंढ़ा, लेकिन कोई भी अता पता न चलने के कारण वहां टांडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, तो वह गुरुवार दोपहर करीब एक बजकर 40 मिन्नट पर वहां से बाहर के लिए निकलते नजर आ रहे हैं। बेटे राजेंद्र सिंह ने बताया कि वहां दो-तीन जगहों पर और भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की, तो इससे पता चला की वह टांडा मेडिकल कॉलेज से तो बाहर निकले हैं, लेकिन वह आसपास के क्षेत्र में कहीं नजर आ रहे हैं। पीड़ित बेटे राजेंद्र सिंह का कहना है कि दिमाग हालत ठीक न हाेने की वजह से उन्हें उपचार हेतु टां़ा मेडिकल कॉलेज लेकर गया था और वहां से अचानक लापता हो गए हैं। पीड़ित परिजनो ने तमाम लोगों से अपील की है कि किसी को भी इनकी सूचना मिले तो वह पुलिस थाना देहरा में 01970 233110 या पीड़ित बेटे राजेंद्र सिंह से 98168-06619 से सीधा संपर्क कर सकते हैं।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर जसवां परागपुर मे विगत करीब चार दिनों से लगातार घर घर जाकर दिल्ली से आई आम आदमी पार्टी की टीम प्रत्येक मतदाताओं की नवज टटोलने मे जुटी हुई है। वहीं, दिल्ली से आई सोनम वर्मा चन्द्र भूषण सिह मीनू कालडा महेश चौहान ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल के दिशा-निर्देशो अनुसार इन दिनों समूचे हिमाचल भर की भिन्न-भिन्न विधानसभा क्षेत्रों में करीब 6700 लोगों की टीम तमाम मतदाताओं की फीडबैक लेने यहांं पहुंचे हैं। वहीं, इसी कड़ी में आज शुक्रवार को जसवां परागपुर आम आदमी पार्टी के ब्लाक मंडल अध्यक्ष हंसराज धीमान के साथ दिल्ली से आई टीम ने ग्राम पंचायत गरली बणी सेहरी व कलोहा पंचायत के घर घर जाकर तमाम मतदाताओं की फीडबैक ली और उनकी राय जानी। इस दौरान सोनम वर्मा चन्द्र भूषण सिंह, मीनू कालड़ा, महेश चौहान ने बताया कि जसवा परागपुर के लोग इस बार अगामी विधानसभा चुनावाें में राजनिति का बदलाव चाह रहे हैं। खैर अगामी विधानसभा चुनावों मे सरकार किस पार्टी की बनेगी, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अभी से ही अगामी विधानसभा चुनावो की तैयारियां शुरु कर दी है।
--अब बिना अनुमति धर्मशाला शहर में नहीं लगेगी होर्डिंग --मासिक बैठक में लिया गया निर्णय शुक्रवार को धर्मशाला नगर निगम की मासिक बैठक सम्पन हुई। इस बैठक में शहर के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। धर्मशाला शहर में आए दिन कोई न कोई नई होर्डिंग्स लगाई जाती थी जिनके लिए नगर निगम से कोई अनुमति और शुल्क नहीं दिया जाता था जिससे कहीं न कहीं नगर निगम को नुक्सान भी उठाना पड़ रहा था। आज की बैठक में शहर के विभिन हिस्सों में होर्डिंग्स लगाने को लेकर नियमित शुल्क लगाने का निर्णय किया गया। विज्ञापन को 3 श्रेणियों में बांटा गया है, कमर्शियल, वेलकम बिल बोर्ड और सरकारी स्कीम और प्रोग्राम। इसके लिए शहर को 3 हिस्सों में बांटा गया है, क्लास- ए, क्लास- बी और क्लास-सी। क्लास-ए में शहर के भाकसुनाग चौक, मैक्लोडगंज मेन स्क्वायर, पार्किंग और बस अड्डा, गाँधी पार्क चौक, नगर निगम दफतर और कोतवाली बाज़ार चौक को रखा गया है। क्लास-बी में डीसी ऑफिस के आस पास का क्षेत्र, एजुकेशन बोर्ड के आस पास का क्षेत्र, क्रिकेट स्टेडियम, चरान चौक, पोस्ट ऑफिस चौक और बाय पास कोतवाली बाज़ार को रखा गया है। इसके अतिरिक्त क्लास-सी में शीला चौक और शहर के अन्य क्षेत्र जैसे खनियारा रोड, पटोला, सिधवाड़ी, रक्कड़, मोहली सड़क, कैंट सड़क, बाय पास सड़क मैक्लोडगंज और सकोह सड़क को रखा गया है। सभी क्लास के अनुसार होर्डिंग्स के दाम तय किए गए है। इसमें क्लास-ए में होर्डिंग्स का शुल्क 4000 से 90000 तक रखा गया है। क्लास-बी में शुल्क 3000 से 70000 तक रखा गया है। क्लास-सी में शुल्क 1500 से 35000 तक रखा गया है। यह शुल्क विभिन्न आकर के अनुसार निर्धारित किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए महापौर ओंकार नेहरिया ने कहा कि अब शहर में होर्डिंग्स लगाने का शुल्क देना होगा। इससे पहले शुल्क नहीं लिया जाता था जिससे नगर निगम को कहीं न कहीं नुक्सान हो रहा था। अब शहर को विभिन श्रेणियों में बांटा गया है और शुल्क निर्धारित किया गया है। आज की बैठक में इसे पास किया गया है और कुछ ही दिनों में यह शुल्क लगना शुरू हो जाएगा। इसके बावजूद भी यदि कोई व्यक्ति होर्डिंग्स लगाता है तो नगर निगम द्वारा उसे उसी समय निकाल दिया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज जिला कुल्लू के भुंतर से राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा 108 के अंतर्गत अतिरिक्त 50 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को घर-द्वार के निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और दूर-दराज के क्षेत्रों में मरीजों को परिवहन की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से 25 दिसम्बर, 2010 को राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया था। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत प्रदेश को मिली अतिरिक्त 50 एम्बुलेंस चिकित्सा की आपात स्थिति में मरीजों को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 50 नई एम्बुलेंस में 40 एम्बुलेंस बेसिक लाइफ स्पोर्ट और दस एडवांस लाइफ स्पोर्ट सुविधा से लैस है। जय राम ठाकुर ने कहा कि इन 50 एम्बुलेंस के साथ अब (राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा 108) एम्बुलेंस का बेड़ा 219 हो गया है। उन्होंने कहा कि इन 50 नई एम्बुलेंस में से नौ कांगड़ा जिला को, 10-10 मंडी और शिमला, पांच सिरमौर, चार सोलन, दो-दो ऊना और किन्नौर जिला, तीन-तीन बिलासपुर और कुल्लू जिला तथा एक-एक एम्बुलेंस हमीरपुर व लाहौल-स्पीति जिला को उपलब्ध करवाई जाएंगी।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक हेमराज बैरवा, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग सहित अन्य उपस्थित थे।
ईट राइट मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नवाजा फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार जरूरी है। इस के लिए आम जनमानस को जागरूक करना भी जरूरी है। यह उद्गार उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में आयोजित ईट राइट मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि वर्तमान में बच्चों में कुपोषण की समस्या बढ़ रही है। इस तरफ आवश्यक ध्यान आवश्यक है। सरकार द्वारा भी बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं इसके साथ ही अभिभावकों को भी पौषाहार को लेकर जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ईट राइट मेला की अवधि भी बढ़ाई जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित किया जा सके। इस अवसर पर सिंथेटिक ट्रैक में प्रातः सात बजे वॉकेथोन का आयोजन किया गया। इसके अलावा स्लो साइकिलिंग रेस भी आयोजित की गई। लड़कों की वॉकेथोन प्रतियोगिता में 14 से 16 आयुवर्ग में सागर ने प्रथम, नितिन ने दूसरा और मोनित थापा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और 16 से 18 आयुवर्ग में रूपेश प्रथम, सौरभ दूसरे और सोहम तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों की 14 से 16 आयुवर्ग प्रतियोगिता में मानवी चौहान ने प्रथम, कशिश ने दूसरा और अंकिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शिक्षा विभाग के यशपाल ने प्रथम, नवनीत ने दूसरा और मनजीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। मेले में प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शैफ प्रतियोगिता, तम्बोला और महिलाओं के लिए रस्साकशी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इसके अतिरिक्त स्थानीय लोक नृत्य की प्रस्तुतियां भी की गईं। मेले में दो बजे फूड साईंस क्विज, फूड एक्सपर्ट टाक का आयोजन भी किया गया। फूड साईंस क्विज में धर्मशाला के विभिन्न स्कूलों के छात्रों की टीमों ने भाग लिया। इसी प्रकार शैफ प्रतियोगिता में राजा बेकरी की अर्पणा ने प्रथम, त्रियुंड हाईटस के गोपाल ने दूसरा और स्प्रिंग वैली के अवनेश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फूड साईंज क्विज प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला की प्रथम टीम-डी की निमिशा व श्रेया ने प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय कोतवाली की टीम-ए की पूजा साहु और नितिन ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खनियारा खास की टीम-सी के आदित्य और प्रियांश ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विजेता रहीं। स्लो साइकलिंग प्रतियोगिता में केतन शर्मा ने प्रथम और सौम्या ने दूसरा और वरूण मौंगरा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला जिला प्रशासन और स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में पुलिस मैदान, धर्मशाला में ईट राईट मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ विधायक विशाल नैहरिया ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य लोगों को खान-पान के प्रति जागरूक करना है, ताकि लोगों को बीमारियों से निजात मिले तथा वह स्वास्थ्यवर्धक भोजन करें और स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए आहार की पौष्टिकता पर ध्यान दें। इस मेले का खास आकर्षण यहां लगने वाले हेल्दी फूड के स्टाल रहे। इसके अलावा हिमालय जैव प्रौद्योगिकी संस्थान के हैल्थ फूड प्रोडक्टस का स्टाल, कांगड़ा चाय उद्योग के विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद का स्टाल, घीए के लडडू के अलावा कई दूसरे फूड प्रोडेक्टस के स्टाल भी लगाए गए। इसके अतिरिक्त आटा मोमो का स्टाल भी आर्कषण का केंद्र रहा। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा 43 प्रतिशत श्रवण दिव्यांग सुखदेव पुत्र बलवंत राम गांव टिका बणी डाकघर योल कैम्प तहसील धर्मशाला को कानों में सुनने के लिए एक श्रवण यंत्र, 100 प्रतिशत अस्थि दिव्यांग संजीव कुमार पुत्र जगदीश चन्द गांव सोकनी दा कोट डाकघर खनियारा तहसील धर्मशाला को एक व्हील चेयर, 100 प्रतिशत अस्थि दोष दिव्यांग देव राज पुत्र तुलसी राम गांव व डाकघर मनसिब्बल तहसील पालमपुर को एक व्हील चेयर तथा 100 प्रतिशत नेत्र दिव्यांग साहिल कुमार पुत्र सुरेश कुमार गांव भलेड डाकघर भाली तहसील शाहपुर को एक स्मार्ट केन निःशुल्क प्रदान की गई। अतिरिक्त उपायुक्त गंर्धवा राठौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरूदर्शन गुप्ता, एमएस राजेश गुलेरी, ओएसडी निदेशालय स्वास्थ्य सेफ्टी एंड रेगूलेशन महेश जसवाल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी विक्रम कटोच सहित आशा वर्करज़, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
शिमला - राजधानी शिमला के गवाही स्कूल में तीन विद्यार्थियों को चार शिक्षकों द्वारा शिक्षा दी जा रही है। राजधानी शिमला के सरकारी स्कूलों के हाल देखे जा सकते है। शिक्षकों का कहना है की पिछले कुछ सालो से इनका यही हाल है । सरकार इनपर कोई कदम नहीं उठा रही है। स्कूल की मुख्याध्यापिका का कहना है कि कोरोना काल में तो स्कूल में 2 ही छात्र थे। शिक्षा स्तर को उठाने के दावे पूरी तरह से फ़ैल होते नज़र आ रहे है। जिले के कुछ ऐसे क्षेत्र भी है जहाँ छात्रों की संख्या अधिक है। प्रदेश में और भी ऐसे कई स्कूल है जहाँ केवल एक-एक शिक्षक ही मौजूद है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है की सरकार और शिक्षा विभाग क्यों इन बच्चो के भविष्य पर ध्यान नहीं दे रही है। शिक्षकों का कहना है की इन स्कूलों में ,कला ,पिटीआई ,व् अन्य शिक्षकों के पद खाली रहते है। उन्हें एक साथ दो विषयो का भी पढ़ाना पड़ता है। स्कूल में सिर्फ जेबीटी टीचर तैनात है।
विनायक ठाकुर। देहरा डीई एसएसए जिला कांगड़ा की वार्षिक बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय देहरा के प्रांगण में हुई। जिसकी अध्यक्षता उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र धीमान ने की। राजकीय वरिष्ठ कन्या विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह साथ में मौजूद रहे। इस वार्षिक बैठक में देहरा खंड, डाडासीबा खंड, रक्कड़ खंड, नगरोटा सूरियां खंड व खुंडिया खंड के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यपक, डीपीई व पीईटी आदि उपस्थित रहे। बैठक में सभी खंडों के चुनाव सर्वसम्मति से हुए तथा खेलों के आयोजन हेतु स्कूलों का चयन भी सर्वसम्मति से हुआ। शिक्षा उपनिदेशक ने सफल आयोजन के लिए स्कूल के प्रधानाचर्य व सभी अध्यापकों का धन्यवाद भी किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन समेकित बाल विकास परियोजना सोलन के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आगंनबाडी कार्यकर्ता का एक-एक पद तथा आगंनबाडी सहायिका के 08 रिक्त पदों को भरने के लिए वॉक-ईन-इन्टरव्यू 08 जून, 2022 को प्रातः 10.00 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन कविता गौतम ने दी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वृत्त कुमारहटी के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरों कैन्थडी के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र गौल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद भरा जाएगा। इसी प्रकार आंगनबाड़ी वृत्त सुबाथु के अंतर्गत ग्राम पंचायत शडियाना के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र गददों में मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वृत्त गम्बरपुल के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटटा बरावरी के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र पटटा बरावरी, आंगनबाड़ी वृत्त गम्बरपुल के अंतर्गत ग्राम पंचायत जाडली के तहत आगंनबाड़ी केन्द्र गमझून, आंगनबाड़ी वृत्त सोलन अर्बन के अंतर्गत नगर निगम सोलन के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र ठाडो ग्राउण्ड, आंगनबाड़ी वृत्त सोलन अर्बन के अंतर्गत नगर निगम सोलन के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र आई.टी.आई., आंगनबाड़ी वृत्त सोलन अर्बन के अंतर्गत नगर निगम सोलन के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र सलोगड़ा अर्बन, आंगनबाड़ी वृत्त सोलन अर्बन के अंतर्गत नगर निगम सोलन के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र सन्नी साईड, आंगनबाड़ी वृत्त सोलन ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम पंचायत धरोट के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र धरोट तथा आंगनबाड़ी वृत्त सुबाथु के अंतर्गत ग्राम पंचायत भारती के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र भारती में आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाना है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र होंगी, जो सम्बन्धित आंगनवाड़ी केन्द्र के लाभान्वित क्षेत्र में प्रथम जनवरी 2022 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से सम्बन्ध रखती हांे। उन्होंने कहा कि इसके लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उम्मीदवार के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो उत्तीर्ण, मिनी आंगनबाड़ी कायकर्ता के लिए 10वीं पास तथा आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार द्वारा जारी एवं प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति, दिव्यांग, अनुभव, हिमाचली, परिवार रजिस्टर की नकल व अन्य योग्यता प्रमाणपत्रों की प्रमाणित प्रतियां साक्षात्कार के समय या इससे पूर्व जमा करवाने होंगे। उम्मीदवारों को पंचायत सचिव अथवा तहसीलदार से प्रतिहस्ताक्षरित स्थाई निवासी का प्रमाण पत्र लाना भी अनिवार्य है। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार या इनसे उच्च स्तर के अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन इन सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां अपने साथ लानी होंगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार नजदीक के आंगनबाड़ी केन्द्र अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-221640 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट द माइनिंग एरिया लैंड लूजर सोसायटी के सदस्यों द्वारा अपनी मांगे पूरी न होने के चलते अर्की तहसील की पांच पंचायतों मांगू, ग्याना, कश्लोग और चंडी व संघोई के सदस्यों द्वारा आज तीसरे दिन भी अंबुजा सिंमेट की मांगू व कश्लोग की माइनिंग में अपनी हड़ताल जारी रखी। इस दौरान पुलिस प्रशासन की और से भी माइनिंग एरिया में सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में जवान तैनात किए गए हैं। शांतिपूर्ण तरीके से चल रही इस हड़ताल में बैठे सभी सभा के सदस्यों का कहना है कि तीन दशकों से इस क्षेत्र की पांच पंचायतों के सरकार द्वारा 43 अवाडर् किए गए और इन अवाडोर् में 6 हजार बिघा से अधिक निजी व वन भूमि का अधिग्रहण खनन अधिग्रहण के लिए किया गया, लेकिन इन तीन दशकों से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को जिन लोगों की जमीन व घर दोनों का अधिग्रहण तो किया गया, लेकिन उसका न तो उचित मुआवजा दिया गया और ना ही प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से किसी प्रकार का रोजगार प्रदान किया गया। इसके अलावा दाडलाघाट से संचालित किसी भी सोसायटी में आज दिन तक जिन लोगों को तीन दशक बीत जाने के बाद भी सदस्य नहीं बनाया गया। उन लोगों को साथ में लेकर दी मॉल लैंड लूजर सोसायटी का माननीय न्यायालय के आदेशों के बाद गठन किया गया। सभा के सदस्य देशराज, शीशराम, मदन लाल, बलदेव,रूपचंद का कहना है कि क्षेत्र की पांच पंचायतों के लोगों द्वारा वर्ष 2019 में द माॅल ग्याना सोसायटी का गठन किया गया और उसके बाद लगातार तीन वर्षों तक अबुंजा सीमेंट फाउंडेशन में माल ढुलाई हेतू कार्य की मांग को लेकर जिला प्रशासन सोलन और एसडीएम अर्की के साथ कई बार वातार्ओं का दौर चला। सदस्यों का कहना है कि तीन वर्षों में करीब तीन उपायुक्त और तीन एसडीएम का आश्वसन उनको सभी दरूस्त दस्तावेज दिखाने के बाद कायर् के लिए मिलता रहा लेकर अवगत प्रशासन के आश्वासन के बाद सोसायटी के सदस्यों अंबुजा में माल ढुलाई कार्य के लिए बीते वर्ष दिसंबर माह में 150 नई गाड़ियां लाई गई, लेकिन आज हालात यह है सभी गाड़ियों की लगभग 6 किस्तें लोगों से उधार लेकर दी जा रही है। प्रशासन द्वारा तीन वर्ष की मांग को आज तक नहीं सुलझा पाया ऐसे में मजबूर होकर लोगों को अंबुजा की दोनों माईनिंग बंद करनी पड़ी और सभा द्वारा प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व जिला प्रशासन से जल्द से जल्द ट्रांसपोर्ट कार्य आबंटित करने मांग उठाई गई। सभा के सदस्यों का कहना है कि अब जो भी हो जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया, जाता तब तक वह माईनिंग का क्रेशर पूरी तरह से बंद रखेंगे और इसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार है।
जीनियस ग्लोबल स्कूल में बच्चों ने जाना एनिमल वर्ल्ड का रहस्य अपने पसंदीदा एनिमल के लिबास में स्कूल पहुंचे बच्चे फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में नर्सरी क्लास के लिए एनिमल सफारी का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को एनिमल वर्ल्ड के रहस्य से रूबरू करवाना था। हम में भी जीवन है थीम पर आधारित लघु नाटिका से अध्यापिकाओं ने बच्चों को विभिन्न जानवरों के बारे में अवगत करवाया। एनिमल वर्ल्ड के रहस्य को जानना छोटे बच्चों के लिए रोमांचकारी अनुभव रहा। इस मौके पर नन्हें मुन्ने बच्चे भी अपने पसंदीदा एनिमल के लिबास में स्कूल पहुंचे और एक अनोखी एनिमल सफारी और जंगल पार्टी का हिस्सा बने। स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा ने सभी बच्चों के आत्मविश्वास और हौसले की खूब तारीफ की। उन्होंने बच्चों को समझाया कि हम इंसानों का फर्ज है कि सभी जानवरों का ध्यान रखें और किसी को बेवज़ह तंग न करें। इस दौरान उन्होंने विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया। एनिमल सफारी में सबसे सुंदर परिधान और प्रस्तुति के लिए दिव्यांका, आरुष, दैविक, आव्या, गुरवाणी, ओलिविआ, याध्वी और अनायशा ने नर्सरी (ए ) से कनिष्क, मौलिक, कृधा, कंक्षित, तनाया, गुनीथ, वैषणवी, चित्रा और पावनि ने नर्सरी (बी ) से, दिव्यांश, अग्रीमा, उर्मिक, ईर्षिता, मानस, रुद्रा, ध्रुवल और नितिन ने नर्सरी (सी ) से, जपनूर, रीवा, हर्षिता, तुषार और मौर्या चौधरी ने नर्सरी (डी ) से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीँ काव्या, तृषा, सान्वी, अमाया, माधवन, प्रभमेहर, साहस व आलिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। पोयम कम्पीटिशन में बच्चों ने दिखाया उत्साह एनिमल सफारी के अलावा स्कूल में केजी क्लास के बच्चों के लिए पोयम कम्पटीशन का भी आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर केजी और प्री-केजी के सभी बच्चों ने बेहद उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने सुन्दर परिधान पहन पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ स्टेज पर अपना परफॉरमेंस दिया। कविता पाठ इंग्लिश और हिंदी भाषा में आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे सीनियर केजी क्लास में पहला स्थान दक्षिता ने हासिल किया, जबकि अर्णव बंसल दूसरे और आरव और श्रीनिका तीसरे स्थान पर रहे। प्री-केजी (ए ) में हरजोत और अध्वय पहले, गौरांश और मयन दूसरे, कैरव और अमायरा तीसरे स्थान पर रहे। प्री-केजी (बी ) में शनाया पहले, प्रज्ञा दूसरे और यश और अनविशा तीसरे स्थान पर रहे। प्री-केजी (सी ) में आयरा पहले, सामन्यु दूसरे और श्रीति तीसरे स्थान पर रहे। शनाया, तारुश, पुष्कल, एंजेल, भार्गवी, हितांशी, अद्विक, विधिका, अनाया, सार्थक और जीवेश को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
मनाेज कुमार। कांगड़ा जीएवी पब्लिक स्कूल के चारों हाउस के छात्रों ने कार्यभार संभाल लिया। शपथ ग्रहण व भव्य परेड के बाद स्टेट बैंक कांगड़ा के मुख्य प्रबंधक अजय मन्हास ने सभी पदाधिकारी छात्रों को अलंकृत किया। मन्हास ने छात्रों से अनुशासन का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्र जिंदगी में क्या बनना चाहते हैं तय कर लें व लक्ष्य की ओर बढ़ें। धन की कमी के चलते कभी भी शिक्षा अधूरी न छोड़े। क्योंकि बैंक बिना किसी गारंटी से 7 लाख तक शिक्षि ऋण देता है। मन्हास ने बताया कि 10 वर्ष से बड़ा कोई भी अपना अकाउंट खुलवा सकता है। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने छात्रों से अपनी जिम्मेदारी निर्वहन करने की अपील की। शैलेस सिंह की आगवानी में परेड व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। रंगारंग कार्यक्रम ने समारोह में समा बांधा, जिन छात्रों को अलंकृत किया गया, उनमें सैटर्न हाउस से स्पर्श- अंशिका हाउस कैप्टन, सक्षम- अंश - वाइस कैप्टन व उज्जवल सैनी, अयूस, गरिमा व सुजेन परफेक्ट सीसीए अलंकृत किए गए। सानवी- आकर्षित जूनियर हाउस कैप्टन, वैष्णव-श्रेहन वाइस कैप्टन बने। जुपीटर हाउस से, प्रकृति- आरोन कैप्टन, वंशिका नंदन- वाइस कैप्टन श्रद्धा- परणिका, अभय व सक्षम परफेक्ट सीसीए। जूनियर वर्ग से रियांस -अराधया को कैप्टन, सोनाक्षी- सन्चित को वाइस कैप्टन के तमगे पहनाए गए। मर्करी हाउस से संस्कृति - साहिल कैप्टन, यशस्विनी- अतिक्ष वाइस कैप्टन तथा आकृति, तनिश्का, अदिति गोयला व आरव परफेक्ट सीसीए सम्मानित किए गए। वीनस हाउस से आर्यन-सवस्तिका कैप्टन, विश्वजीत-साइनी वाइस कैप्टन अयुष नंदा, करण, शिवांगी प्रियांशी पटरफेक्ट सीसीए तथा प्रियांशी सुनक्ष जूनियर कैप्टन व सान्वी व कृतिका दमीर ने वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी संभाली।
विनायक ठाकुर।देहरा 'फल और सूखे बेलपत्र खाकर माता पार्वती ने कठिन तपस्या से भगवान शिव को प्राप्त किया है'। उक्त वाक्य शिव मंदिर निचला गढ़ प्रागपुर में चल रही शिव महापुराण की कथा के पांचवें दिन कहे। शास्त्री न वर्णन करते हुए कहा कि भगवती पार्वती ने फल व पत्ते खाकर भी भगवान शिव को पाने के कठिन तपस्या की इसके बाद पार्वती द्वारा पत्तों का भी आहार छोड़ देने के कारण उनका नाम देवाताओं ने अपर्णा रखा। उस घनघोर जंगल में भगवती के दिव्य तपोबल के कारण शेर-गाय, चूहा- बिल्ली जिनका स्थाई बैर था, वे भी एक-दूसरे को पीड़ित नहीं करते थे। भगवान शिव पार्वती की तपस्या से प्रसन्न हुए और हिमालय राजा की मैना ने अपनी पुत्री पार्वती का हाथ भोलेनाथ को सौंप दिया। इसके बाद सभी दूर-दराज से आए भक्तों ने भगवान शिव पार्वती के विवाहोत्सव का आनंद लिया। कथा के बीच सुंदर भजन सजा दो घर को गुलशन सा व शिव चले ने गोरां कोल भगड़ा भूता दा ने भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कथा में ईशु, मीता, सतीश, फांदू, पाली पटियाल, इंदू, पूनम, नीना, चंचला व सुरेखा ने भाग लिया।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा के प्रबंधन विभाग (बीबीए) के अंतिम वर्ष के छात्रों ने संसारपुर टेरेस में औद्योगिक भ्रमण किया और विभिन्न उद्दोगों का दौरा किया। इस भृमण को बीबीए समन्वयक प्रो करण पठानिया नर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और छात्रों को उद्दोगों में भृमण के टिप्स भी दिए। इस भ्रमण के दौरान छात्रों ने जैकसन लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड, मलिक बेकर्स और दीप वॉटर्स का भ्रमण किया और हर उद्दोगों के प्रबंधकों एवं कर्मचारियों से विस्तृत की। इस दौरान छात्रों ने कच्चे पदार्थ के फैक्ट्री मैं आने से लेकर, प्रोडक्ट के बनने से उसके डिस्पैच होने तक की गतिविधियों को जाना और उत्पाद के साथ-साथ गुणवत्ता इत्यादि विषयों पर विस्तृत जानकारी हासिल की और उद्दोग प्रबंधन का आभार भी जताया। इस भ्रमण के उपरांत छात्रों को प्रेक्टिकल नॉलेज़ भी मिला। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ प्रमोद सिंह पटियाल ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु भविष्य में भी ऐसे भृमण और कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। इस अवसर प्रो.बलवित सिंह और प्रो.दीक्षा ठाकुर द्वारा भ्रमण का निर्देशन किया गया और छात्रों को गाइड किया।
विनायक ठाकुर। देहरा राजकीय आदर्श विद्यालय ढलियारा में बच्चों का एनसीसी कैडेट 2022-23 के लिए नायब सूबेदार सुनील कुमार द्वारा 28 बच्चों का सिलेक्शन किया गया जिसमें से 7 लड़कियां और 21 लड़के थे। उन्होंने बच्चों की परीक्षा ली और उनकी लंबाई को मापने के मापदंड के अनुसार बच्चों की एनसीसी कैडेट के लिए चुना इस मौके पर प्रिंसिपल राजेश कुमार वैद ने भी बच्चों को एनसीसी ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मुकेश शर्मा लेक्चर कॉमर्स केयरटेकर ऑफिसर एनसीसी ने पूरे कार्यक्रम का नियोजन का कार्य किया।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय महाविद्यालय ढालियारा की स्थानीय इकाई ने केंद्रीय इकाई के अह्वान पर स्नातक स्तर की सभी कक्षाओं के आंतरिक मूल्यांकन का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर दिया है। स्थानीय इकाई के प्रधान प्रो. सुशील भारद्वाज व सचिव करण सिंह पठानिया के नेतृत्व में प्राध्यापकों ने प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद सिंह पटियाल के माध्यम से इस बाबत सरकार को ज्ञापन भेजा। प्राध्यापकों द्वारा आंतरिक मूल्यांकन से शिक्षा के स्तर में गिरावट की आशंका जताई गई है। अध्यापक निष्ठा पूर्वक शिक्षण तथा संस्थान के अन्य कार्य करते हैं। सरकार के हर आदेश का पालन करते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को भी सफलतापूर्वक लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन सरकार प्राध्यापकों के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाए हुए हैं, जिसमें 7वें वेतन आयोग को लागू न करना जो कि 2016 से लंबित है, प्राध्यापकों तथा प्राचार्य के पदों को काफी समय से न भरना इत्यादि मुख्य रूप से शामिल है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी डीएवी भडोली में आज धूमधाम से एक्टिविटी डे मनाया गया। इसमें अंतरसदनीय वेस्टर्न डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चारों सदनों के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी तथा दूसरे बच्चों को भी हर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। चारों सदनों के बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कड़े मुकाबले के बाद पहला स्थान नेहरू ने और दूसरा स्थान गांधी सदन ने प्राप्त किया।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी में हिमाचल प्रदेश कॉलेज प्राध्यापक संगठन की स्थानीय इकाई की बैठक में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के संशोधित सातवें वेतनमानों को लागू करने के लिए इकाई ने स्नातक स्तर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार किया। इकाई प्रधान डॉ. जसपाल राणा, सचिव प्रो. यश पाल ने बताया कि बैठक में यूजीसी के वेतनमान को लागू न करने को लेकर रोष प्रकट किया गया तथा सरकार से यूजीसी वेतनमान को अविलंब लागू करने का आग्रह किया। संघ का कहना है कि विवि और कॉलेज आचार्यों को छोड़ कर अन्य सभी कर्मचारियों को 2016 से देय वेतनमान दे दिया गया है, परंतु अभी तक प्रदेश में यूजीसी का सातवां वेतनमान नहीं दिया है, जबकि देश के सभी राज्यों में पंजाब और हिमाचल को छोड़कर इसे लागू कर दिया गया है। उन्होंने सरकार को चेताया कि यदि सरकार ने सातवें वेतनमान को शीघ्र लागू नहीं किया, तो आने वाले दिनों में कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक के बाद प्राध्यापक संघ ने अपनी मांगों को लेकर कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार के माध्यम से मुख्य सचिव शिक्षा, कुलपति हि. प्र. शिमला और निदेशक उच्च शिक्षा हि. प्र. को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डॉ. सीमा शर्मा, प्रो. डॉ. पूनम शर्मा, शैलजा सूद, डॉ. शिवानी शर्मा, डॉ. आरती शर्मा, प्रो. कुलदीप कुमार व प्रो. मुक्ता मणि सहित संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार । कांगड़ा विधायक पवन काजल ने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भंगवार में 2 दिन भीतर ग्रामीणों की मांग पर अपनी निजी जेसीबी मशीन और खर्च से खेल मैदान को समतल करवा कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की। काजल गांव में जनसंपर्क अभियान दौरान गए थे। ग्रामीणों ने वार्ड-1 के श्मशानघाट के साथ मैदान को समतल करवाने की मांग रखी थी। शुक्रवार को विधायक काजल ने अपनी जेसीबी मशीन भेज कर निजी खर्च से ग्रामीणों की मांग पर खेल मैदान को समतल करवा दिया। गांव विकास समिति के अध्यक्ष रतन मल्होत्रा पूर्व प्रधान कमलेश, वार्ड पंच रीना देवी, सुनीता, चंद्रकांता, अमर सिंह, रीता देवी, राज कुमार, मनदीप, सुरेश कुमार और अरविंद ने विधायक पवन काजल का आभार जताया है। उन्होंने कहा खेल मैदान बनने से स्थानीय युवाओं को अब खेलने में दिक्कत नहीं होगी। विधायक काजल ने कहा जिस भी गांव में उपयुक्त स्थल उपलब्ध होगा, वहां खेल मैदान बनाकर युवा वर्ग को राहत पहुंचा जाएगी।
रजियाणा खास में लाेगाें काे बताईं डबल इंजन सरकार की जलकल्याणी योजनाएं मनोज कुमार। कांगड़ा चलो गांव की ओर विकास यात्रा डबल इंजन सरकार की जलकल्याणी योजनाओं को लेकर पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता चौधरी सुरेंद्र काकू ने गांव रजियाणा खास में हर घर में विकास की दस्तक दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार हर गांव में हर शहर में गरीब परिवारों के लिए योजनाएं पहुंचा रहे हैं और मेरा कर्तव्य है कि इन गरीब योजनाओं का गांव-गांव व हर घर के परिवारों तक पहुंचा पाउं। मैं अपना कर्तव्य निभा रहा हूं। क्योंकि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री दोनों गरीब परिवार से हैं व गरीबों की मजबूरी काे समझते हैं। मैने विधायक बन कर किसी अपने परिवार के सदस्य को मोहरा बनाकर पीडब्लूडी व जेएसवी व हिमुड्डा और अन्य विभागाें में करोड़ों रुपए की ठेकेदारी नहीं की। उन्होंने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंदर विकास के लिए करोड़ रुपए लेकर आया व अब भी विकास के लिए जयराम ठाकुर सरकार से करोड़ों रुपए लेकर आ रहा हूमं। जनता के विकास के लिए समर्पित कर रहा हूं, लेकिन कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंदर विधायक के पद का सत्ता में दुरुपयोगकर रहे हैं। अगर में झूठ बोल रहा हूं, तो मेरे खिलाफ अदालत में चले जाएं और मेरा कोई कुछ खंगालना चाहता है, तो कभी भी खंगाल सकता है। मेरी 2003 में विधायक बनकर जो प्रोपर्टी थी, आज भी वही मकान है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा धर्मशाला में होने वाली भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए गग्गल हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां वह राष्ट्रीय भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की उपस्थिति में उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका स्वागत किया। नड्डा ने खुली जीप में रोड शो भी किया जहां उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने उनका स्वागत किया।
शहर के कृष्णानगर में सुबह स्टाेव फटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। आईजीएमसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मजदूरी करने वाला दीपराम कृष्णानगर में किराए का कमरा लेकर रहता है। जानकारी अनुसार सुबह के समय जैसे ही उसने स्टाेव जलाया, स्टाेव ने एकदम से आग पकड़ ली और ये फट गया। फटने के साथ ही काफी मात्रा में मिट्टी का तेल निकला, जिससे वह पूरी तरह से झुलस गया। आनन् फानन में परिवार के लाेगाें ने उसे आईजीएमसी पहुंचाया, यहां उसकी गंभीर हालत काे देखते हुए डाॅक्टराें ने पीजीआई रैफर कर दिया। डाॅक्टराें के मुताबिक दीपराम लगभग 70 से 80 फीसदी तक जल गया है। पुलिस ने भी माैके का निरीक्षण किया है। हालांकि,अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि स्टाेव के फटने के क्या कारण रहे। आईजीएमसी के एमएस डाॅ. जनकराज का कहना है कि शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति काे आईजीएमसी लाया गया। वह काफी झुलस गया है, इसे इलाज के लिए पीजीआई रैफर कर दिया गया है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी इंटरनेशनल नर्सेज-डे पर मां ज्वाला नर्सिंग कॉलेज कुंडली हार में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इंटरनेशनल नर्सेज-डे 12 मई, 18 को व 20 को इटली में फ्लोरेंस नाइटेंगल का जन्म हुआ था, उनके सम्मान में 12 मई को यह दिन पूरे विश्व में मनाया जाता है। यह दिन नर्सों को सम्मान देने के लिए तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मनाया जाता है। मां ज्वाला नर्सिंग कॉलेज में आज मेहंदी मॉडलिंग डांस डिबेट कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं छात्राओं से करवाई गई, जिसमें सभी छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों को सम्मानित भी किया गया। मां ज्वाला नर्सिंग कॉलेज केएमबी हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के निदेशक मनीष शर्मा और चेयरमैन अशोक शर्मा ने सभी छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर स्टाफ दीपिका, वंदना, अदिति, दिव्या व पंकज शर्मा भी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला केंद्रीय सूचना, प्रसारण और खेल एवं युवा मामले मंत्री अनुराग ठाकुर 14 मई को क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 100 दिन शुरू योगा कार्यक्रम के अंतर्गत योग शिविर में भाग लेंगे। यह जानकारी आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त गंर्धवा राठौर ने दी। उन्होंने बताया कि पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व 100 दिन उल्टी गिनती योगा कार्यक्रम का शुभारंभ होना है, जिसके अंतर्गत 14 मई शाम 5 से 6 बजे तक अनुराग ठाकुर इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह उपस्थित युवाओं को संबोधित भी करेंगे। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिनों की उल्टी गिनती एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। योग के माध्यम से ‘स्वास्थ्य और भलाई के लिए जन आंदोलन’ शुरू होगा। ऐसे समय में देश और दुनिया महामारी के प्रतिकूल प्रभावों से उबरने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने बताया की भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 13-15 मई को अपने पदाधिकारियों की 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।यूथ विंग के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्यों, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्षों और हर राज्य के एक महासचिव को भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न वरिष्ठ नेताओं से मिलने, बातचीत करने और मार्गदर्शन लेने का अवसर मिलेगा। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे, जो पार्टी के जनसंघ से भाजपा तक के सफर पर व्याख्यान भी देंगे। नड्डा “सुशासन पत्रिका” नामक पत्रिका का भी विमोचन करेंगे। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विनय सहस्रबुद्धे, मुरलीधर राव, अमित मालवीय, संबित पात्रा सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता अपने अनुभव साझा करेंगे और विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल की विचारधारा पर प्रकाश डालेंगे। केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा भी युवाओं को आगामी चुनावों को लेकर मार्गदर्शन देंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य तेजस्वी सूर्या मोदी सरकार की उपलब्धियों पर अपने विचार साझा करेंगे। इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम से भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों को अपने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव से सीखने और पार्टी की विचारधारा और मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। समापन सत्र भाजपा के राष्ट्रीय सचिव (संगठन) बीएल संतोष द्वारा लिया जाएगा जो वर्तमान परिदृश्य में भाजयुमो की भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे। इसके पश्चात एक प्रश्नोत्तर सत्र होगा जिसमें उपस्थित पदाधिकारी अपने वरिष्ठ नेताओं से सीधे बात कर सकेंगे। कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या ने कहा कि देश में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए युवा शक्ति को सही दिशा और सही प्रेरणा देना अति आवश्यक है। यह हमारे देश के जनसांख्यिकीय लाभांश को भुनाने का एकमात्र तरीका है। भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है और इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा के अनुसार देश हित में कार्य करने के लिए और अधिक अनुशासित और समर्पित बनाएंगे।
अनूप। सुजानपुर पेयजल किल्लत से जूझ रहे करीब डेढ़ सौ परिवारों को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने राहत दिलाई है, उनके आशीर्वाद से लगभग 3 गांव के 150 परिवार के लोगों को 30 हजार लीटर ओवरहेड टैंक की सुविधा प्राप्त होगी। ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य को लेकर गुरुवार को विधिवत भूमि पूजन कार्य संपन्न करके निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। आने वाले दिनों में डेढ़ सौ परिवारों को पेयजल किल्लत से छुटकारा मिलेगा।जानकारी अनुसार सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत ल्मबरी के छोनटी,,सोहड, खनयू, गांव का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से पंचायत उप प्रधान संजीव कुमार की अगवाई में उनके निवास स्थान समीरपुर में जाकर मिला था और 3 गांव के करीब 150 परिवारों की समस्या जिसमें पेयजल किल्लत थी उससे उन्हें अवगत करवाया था जिसमें उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि पंचायत में पानी का एक ओवर हेड टैंक बनवाया जाए। जिसकी क्षमता लगभग 30 हजार लीटर की हो। ताकि गांव के लोगों को पेयजल किल्लत से छुटकारा मिल सके। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने लोगों की इस जनहित मांग को सुनते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा था कि जल्द से जल्द लोगों की इस पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए चिन्हित उचित स्थान पर पानी का टैंक बनवाया जाए। ताकि लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना ना पड़े। उनके निर्देश पर पेजल ओवरहेड टैंक सैंक्शन हो गया है, जिसका विधिवत निर्माण कार्य गुरुवार को शुरू हो गया। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले पंचायत उप प्रधान संदीप कुमार के साथ साथ ग्रामीण एवं पंचायत का एक विशेष प्रतिनिधि मंडल उपस्थित रहा। विधिवत भूमि पूजन करके निर्माण कार्य को हरी झंडी दिलाई गई। इस मौके पर उपप्रधान संजीव कुमार, बिधी चंद, कमलेश, धर्म सिंह अर्जुन सिंह, देश राज, प्रभात सिंह, बक्सी राम, रत्तन चंद, कमला देवी, विमला देवी व आश देवी के साथ-साथ अन्य ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल संबंधित विभाग का धन्यवाद किया है की उनके निर्देश पर उनकी पंचायत में ओवरहेड टैंक निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। उधर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बताया पेयजल समस्या को लेकर पंचायत का एक प्रतिनिधि मंडल उनसे मिलने आया था। लोगों की इस जनहित मांग को पूरा करने का आग्रह विभाग को किया था, ओवरहेड टैंक निर्माण कार्य शुरू हो गया है। विधिवत भूमि पूजन करके युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य पूरा करके लोगों को इसकी सुविधा मिलेगी।
ऊर्जा मंत्री ने भूपपुर तथा खोदरी माजरी में किया पशु औषधालयों का शुभारंभ, 550 परिवारों को होगा लाभ गगन शर्मा। पांवटा साहिब बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश सुखराम चौधरी ने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोदरी में पीने के पानी की समस्या का हल एक माह के भीतर कर दिया जाएगा और सिंचाई के लिए भी पानी की व्यवस्था की जाएगी। ऊर्जा मंत्री ने आज पांवटा साहिब के भूपपुर तथा खोदरी माजरी में पशु औषधालयों का शुभारंभ किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनका मौके पर निराकरण भी किया। ऊर्जा मंत्री ने जनसभा को भी संबोधित करते हुए कहा कि पहले पशु औषधालय दूर-दूर होने के कारण आम जनता को उनके पशुओं के इलाज की सुविधा के लिए दूर जाना पड़ता था। प्रदेश सरकार के निर्णय अनुसार अब हर पंचायत में पशु औषधालय खोले जा रहे हैं, जिससे पशु पालकों को घर द्वार पर इनका लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि पशु औषधालय के खोले जाने से भूपपुर के 250 परिवारों के 1000 पशुधन तथा खोदरी माजरी के 300 परिवारों के 600 पशुधन लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के पांवटा साहिब विधानसभा के प्रवास के दौरान किशनपुरा में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने व भाटावाली को राजकीय उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने तथा किशनपुरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने के अतिरिक्त भुपपुर राजकीय माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की गई, जिसे एक माह में क्रियान्वित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की हैं जिसके तहत सहारा योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, हिमकेयर जैसी कल्याणकारी योजनाएं समाज के सभी वर्गों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न जन हितैषी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश का आमजन किसी न किसी रूप में लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के भी लगभग 60 प्रतिशत लोग किसी न किसी रूप में इन योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने के लिए सरकार द्वारा 60 यूनिट तक निःशुल्क बिजली प्रदान करने के उपरांत अब इसे 125 यूनिट तक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 करने के उपरांत अब 60 वर्ष कर दिया गया है जोकि प्रदेश सरकार का एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर प्रदेश मंे हिम केयर योजना आरम्भ की गई है जिसके तहत प्रत्येक मरीज को 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है। इसी प्रकार, उज्जवला योजना का लाभ पाने से वंचित प्रदेश के लोगों के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 3 लाख पात्र महिलाओं को निःशुल्क रसोई गैस उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, जिला परिषद सदस्य श्रवण, ग्राम पंचायत खोदरी की प्रधान बबीता, पार्षद दीपक, सचिव ओबीसी मोर्चा हिमाचल प्रदेश सुभाष चौधरी, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पाँवटा साहिब चरणजीत चौधरी, अध्यक्ष युवा मोर्चा पाँवटा साहिब राहुल चौधरी, उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ नीरू शबनम, डॉ. निकुंज गुप्ता, डॉ. अजमानी, डॉ. पंकज, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री व अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग केएल चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
गांव-गांव जाकर प्रदेश व केंद्र सरकार की नाकामियों को उजागर कर जन समर्थन जुटाएंगे काजल मनाेज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने वीरवार को 'आपका विधायक आपके घर द्वार' कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत भंगवार में जनता की समस्याएं सुनी। काजल ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार दोषी है। उन्होंने कहा आए दिन भर रहे पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के दामों से आम जनता का जीना दूभर हो गया है। काजल ने कहा पुलिस पेपर भर्ती परीक्षा के लीक मामले की सरकार सीबीआई से जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि खलिस्थान के झंडे हिमाचल प्रदेश में किसी भी स्तर पर कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। हिमाचल प्रदेश में तीसरे विकल्प का दावा कर रही आम आदमी पार्टी के शासन में पंजाब में दोबारा दंगे भड़कने लगे हैं और हिमाचल प्रदेश में बढ़ रही खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियों से इनका चेहरा बेनकाब हुआ है। काजल ने कहा होगा गांव-गांव में जाकर प्रदेश व केंद्र सरकार की नाकामियों को उजागर कर जन समर्थन जुटाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर शोक प्रकट करते हुए पवन काजल ने कहा कि हिमाचल में संचार क्रांति के नाम से विख्यात पंडित सुखराम की मौत से कांग्रेस पार्टी को खासा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा 16 मई को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित कांग्रेस की रैली को स्थगित कर दिया गया है। ग्राम पंचायत भंगवार राजीव कुमार उप प्रधान, अनीता कुमारी बीडीसी, शीला देवी, रतन मलहोत्रा, चंद्र प्रकाश, गगनदीप शर्मा, केवल कुमार, प्रताप चंद, सतीश कुमार व राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। ज्वालामुखी लेट जगदीश कपूर मेमोरियल ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 14 मई से कपूर बैडमिंटन अकादमी ज्वालामुखी में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 व अंडर-19 के बालक एवं बालिका वर्ग के एक एवं युगल मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सीनियर वर्ग में पुरुष एवं महिला वर्ग में एकल, युगल एवं मिश्रित मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन कपूर बैडमिंटन अकादमी ज्वालामुखी के सहयोग से किया जा रहा है। कपूर बैडमिंटन अकादमी के अध्यक्ष एवं सेवा निर्मित साईं कोच रविंदर कपूर ने बताया कि यह प्रतियोगिता 14 मई से शुरू होगी और 3 दिनों में इस प्रतियोगिता को सफल बनाकर 16 मई को इसका समापन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को दो लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के इलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली राज्य के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा के तहत पड़ने वाले गांव गदियाड़ा के राजीव कुमार पुत्र ओंकार सिंह गांव गदियाड़ा तहसील पालमपुर का निवासी हूं। राजीव ने बताया कि मेरी बेटी दिव्यांग दिशा राणा जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलियाणा में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। घर से स्कूल की दूरी जो कि लगभग 500 मीटर है। राजीव ने बताया कि जो कि उन्हें व्हीलचेयर पर स्कूल छोड़ना पड़ता है। वहीं, बेटी का बजन 60 किलाेग्राम है, जिसके चलते उन्हें घर से स्कूल चढ़ाई की तरफ बेटी को ले जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बेटी के लिए बैटरी वाली चेयर दिलवाने में जयसिंहपुर के विधायक से गुहार लगाई है, ताकि बेटी को स्कूल जाने में जल्दी सुविधा हो सके।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ) अंबुजा परिसर में कार्यक्रम करवाया। इस दौरान अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर महासंघ के महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। हाल ही में अखिल भारतीय सीमेंट मजूदर महासंघ का 15वां अधिवेशन राजस्थान के तीर्थराज पुष्कर में हुआ था। इसमें दाड़लाघाट के ओमप्रकाश शर्मा शामिल हुए थे। यह कार्यक्रम उनकी वापसी के संबंध में बीएमएस द्वारा करवाया गया। इस मौके पर ओमप्रकाश शर्मा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें हिमाचल प्रदेश से ओमप्रकाश शर्मा को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय महामंत्री विनय सिन्हा ने भारतीय मजदूर संघ के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त 54 श्रम कानून को कम कर 4 वेज कोड करने पर सरकार का धन्यवाद किया गया। इस दौरान ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि आने वाला समय श्रमिकों के लिए बहुत ही चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्थायी काम पर श्रमिकों को क्यों नहीं किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार समान कार्य और समान वेतन भी नहीं मिल रहा है। इन मुद्दों पर प्रदर्शन भी हो सकते हैं। गलत नीतियों को सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन लाल शर्मा, उपाध्यक्ष बलदेवराज, महामंत्री नरेश कुमार, सचिव कमल भट्टी, राकेश महाजन, कोषाध्यक्ष रुवेश कुमार आदि मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में एचजीसीटीए की स्थानीय इकाई द्वारा नए वेतनमान को नजर अंदाज करने के विरोध में प्राचार्य मनोज कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, उप कुलपति हिमाचल प्रदेश व निदेशक को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय इकाई के प्रधान सुरेश कुमार व सचिव संदीप कुमार ने कहा कि सभी प्राध्यापक यूजीसी के नए वेतनमान को लागू होने की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ विश्वज्योति, रवि कुमार व अजय कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन शूलिनी विश्वविद्यालय में चित्रकूट स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स ने 'संवाद' शीर्षक से एक चर्चा श्रृंखला शुरू की है। श्रृंखला का मुख्य उद्देश्य समकालीन समय की विभिन्न ऐतिहासिक और राजनीतिक चिंताओं पर बातचीत और विचार-विमर्श द्वारा छात्रों में इतिहास के प्रति जिज्ञासा उत्पन करना है। इस श्रृंखला का पहला व्याख्यान 'पुरातत्व के लिए कदम-बहु-अनुशासनात्मक दृष्टिकोण के लिए मूल बातें' शीर्षक पर आयोजित किया गया। प्रो. मंजू जैदका, डीन, फैकल्टी ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड एंशिएंट इंडियन विजडम ने अपने स्वागत भाषण में संकाय सदस्यों और छात्रों को विशेषज्ञों के साथ इस तरह के अंतःविषय बातचीत में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। श्रृंखला के विशेषज्ञ वक्ता डॉ. अर्जुन राव थे, जो कर्नाटक के केंद्रीय विश्वविद्यालय से प्रागैतिहासिक पुरातत्व के विशेषज्ञ थे। डॉ. राव ने पुरातत्व के क्षेत्र में विभिन्न आयामों के बारे में बताया। प्रो. तेज नाथ धर, डॉ एकता सिंह, डॉ सचना और डॉ सिद्धार्थ ने सक्रिय रूप से चर्चा में भाग लिया और सत्र को आकर्षक बनाया। छात्रों के प्रश्नों को संबोधित करते हुए डॉ. राव ने पुरातत्व के क्षेत्र में महत्वपूर्ण करियर संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने प्रेस को जारी बयान मैं कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में इंटर्न डॉक्टरों के साथ प्रदेश की जयराम सरकार जो अनदेखी कर रही है, उस पर ध्यान दें। नेगी निगम भंडारी ने कहा कि 2016 बैच के इंटर्न डॉक्टर लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आईजीएमसी परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगे नहीं मान रही है। आखिर डॉक्टर प्रदेश के भविष्य है और प्रदेश के ज्यादातर अस्पताल इस समय डॉक्टरों के बिना चल रहे हैं और मात्र सफेद हाथी बन कर रह गए हैं। लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने में प्रदेश में भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है। उन्होंने ने कहा कि इंटर्न डॉक्टरों का 6 मई को टर्न पूरा हो चुका है, लेकिन प्रदेश सरकार इनके भविष्य को अधर में लटका कर बाहरी संस्थानों से प्रशिक्षण लेकर आ रहे प्रशिक्षु डॉक्टरों को तरजीह देना चाहती है, जिसे हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के प्रशिक्षु डॉक्टरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और अगर जरूरत पड़ी, तो प्रशिक्षु डॉक्टरों की आवाज बनकर सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेगी। नेगी ने बताया कि 2016 बैच के लगभग 300 डॉक्टर, जिनका 6 मई को टर्न पूरा हो गया है। सरकार ने उन्हें रोजगार देने का दावा किया था, लेकिन अभी तक कोई भी प्रावधान नहीं किया गया। प्रदेश में सभी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की पोस्ट खाली पड़ी है, लेकिन जिन्हें सरकार नहीं भर रही है। उन्होंने कहा कि इंटरन डॉक्टर पिछले 6 महीने से सरकार के संपर्क में रहे हैं और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य सचिव से मिल चुके हैं, लेकिन उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनका कार्य पूरा होने पर उन्हें रोजगार दिया जाएगा। नेगी निगम भंडारी ने कहा कि यह सरकार मात्र आश्वासन और जुमलों की सरकार बन कर रह गई है।
भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पं. सुखराम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पं. सुखराम के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुख हुआ। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें और उनके शोक संतप्त परिवार को अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सुखराम एक उत्कृष्ट नेता थे, जिन्होंने कई भूमिकाओं में हिमाचल की सेवा की। वह एक दूरदर्शी नेता थे। उनके ईमानदार प्रयासों से ही हिमाचल को टेलीफोन कनेक्टिविटी मिली। उन्होंने मंडी के विकास और हिमाचल की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की और हिमाचल के सर्वांगीण विकास के लिए संघर्ष किया। जब वे संसद सदस्य और केंद्र सरकार में मंत्री थे। उनके प्रयासों को हिमाचल की जनता कभी नहीं भूल सकती। सुखराम 1993 से 1996 तक केंद्रीय संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे। उन्होंने पांच विधानसभा चुनाव जीते और तीन बार लोकसभा के लिए चुने गए।
कृषि उपज मंडी समिति सोलन द्वारा निर्मित फूल मंडी परवाणू में 15 मई को विभिन्न फूलों के व्यापार का शुभारम्भ होगा। हिमाचल प्रदेश के पुष्प उत्पादकों को फूलों की बिक्री के लिए बाहरी राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। यह जानकारी सचिव कृषि उपज मंडी समिति सोलन डॉ. रविन्द्र शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि प्रारम्भ में दस फूल के कारोबारी कारनेशन समेत अन्य फूलों का क्रय करेंगे। उन्होंने कहा कि फूल मंडी परवाणू के आरंभ होने से प्रदेश के सैकड़ों किसानों को लाभ मिलेगा, किसानों का ट्रांसपोर्ट खर्चा बचेगा। वहीं दिल्ली में फूलों पर लगने वाले दस फीसदी कमीशन से भी छुटकारा मिलेगा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के पुष्प उत्पादकों से आग्रह किया कि फूलों की उपज को 15 मई से फूल मंडी मंडी में आकर बेचें तथा पुष्प उत्पादाकों के लिए निर्मित इस मंडी का लाभ प्राप्त करें।
मनाेज कुमार। कांगड़ा ब्राह्मण कल्याण परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा व समस्त सदस्यों ने शोक सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प. सुखराम शर्मा के निधन पर दुःख जता भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले पहाड़ी राज्य हिमाचल में सूचना-क्रांति के जनक के रूप में प्रदेश को आगे ले जाने में दिवंगत पंडित सुखराम के अतुलनीय योगदान को हिमाचल निवासी हमेशा याद रखेंगे। हिमाचल के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले पंडितजी के साथ उनके बड़े अटूट व मजबूत रिश्ते रहे हैं तथा उनके निधन से आम जनमानस के साथ विशेषकर ब्राह्मण समुदाय को भारी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम वे शख्सियत रहे, जो इस धरती से विदा तो हो गए, परंतु वास्तव में वे लोगों के दिलों-दिमाग में हमेशा जीवित रहेंगे। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके परिजनों को इस विकट समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान गोत्तम शर्मा व्यथित, अजय पंकल, शरण दास शर्मा, अनील शर्मा, रविकांत, सुशील शीलू, प्रीतम भारती, राजेश शर्मा नादौन, सुनील पाधा इंदौरा, अनित्य, वीणा व संतोष शर्मा सहित अन्य सदस्य माैजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन भाजपा महिला मोर्चा जिला सोलन के विधानसभा क्षेत्र के सोलन मंडल में महिला मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग हुआ। इसमें विभिन्न प्रकार के नो सत्र संपन्न हुए, जिनमें मुख्य रुप से वक्ताओं में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा रशिम धर सूद, मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप, प्रदेश महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष एवं जिला सोलन महिला मोर्चा प्रभारी अंजना ठाकुर, जिला अध्यक्षा शकुंतला शर्मा, कुमारी शीला, रितु सेठी, राकेश शर्मा, कमला शर्मा, तृप्ता लांबा, नगर निगम की पार्षद बहने तथा प्रदेश जिला एवं मंडल की अन्य पदाधिकारी बहनें भी इस प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्षा शकुंतला शर्मा ने की। प्रशिक्षण वर्ग का समापन समारोह रशिम धर सूद ने किया। इस प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई तथा बहनों को संगठन की कार्य पद्धति से अवगत करवाया गया। आने वाले मिशन-2022 के चुनावों के लिए महिलाओं को जोश के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। यह जानकारी बीजेपी महिला मोर्चा सोलन की जिला मीडिया प्रभारी सीमा कश्यप ने दी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर पूर्व विधायक यादविंद्र गोमा ने शोक व्यक्त किया है। जयसिंहपुर के पूर्व विधायक यादविंद्र गोमा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। यादविंद्र गोमा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित सुख राम का दूरसंचार के क्षेत्र को विस्तार करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वह एक वरिष्ठ नेता थे , जिनका हिमाचल की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास में विशेष बहुमूल्य योगदान दिया।
महिलाओं को पूर्ण सम्मान एवं उनको पूरा हक दिया जाएगा फर्स्ट वर्डिक्ट। नादौन विधानसभा नादौन के आम आदमी पार्टी के नेता शैंकी ठुकराल ने बुधवार काे पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल की महिलाएं बहुत निपुण एवं मेहनती हैं, उनको एक सुरक्षित माहौल देना बहुत जरुरी है, पर समय-समय की सरकारें इसमें विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर प्रकार की सहूलतें प्रदान कर उनके लिए बेहतर शिक्षा एवं रोजगार के अवसर प्रदान करना हमारी पार्टी की प्राथमिकता होगी। शैंकी ठुकराल ने कहा कि हिमाचल की महिलाएं घर संभालने से लेकर सरकार संभालने तक का काम कर सकती है, पर अफसोसजनक बात है कि उनके लिए कोई उच्च अवसरों का निर्माण नहीं किया गया। दिल्ली की तर्ज़ पर यहां भी महिलाओं को पूर्ण हक मिलेगा। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर उन्हें एक सुरक्षित माहौल मिलेगा, जहां उनकी शिक्षा से लेकर उनके व्यापार आईडिया को सरकार का समर्थन होगा। शैंकी ने कहा कि, मैं स्वयं यह चाहता हूं कि हिमाचल एक ऐसा कार्यशैली का निर्माण हो जहां हमारे घर की औरतें भी सुरक्षित रहकर अपना काम करें ये तभी हो पाएगा, जब हिमाचल में केजरीवाल मॉडल स्थापित होगा, उसके लिए हम नादौन विधानसभा के घर-घर तक पहुंच कर प्रचार करेंगे।
आपदा प्रबंधन के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी दी जानकारी फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल की अध्यक्षता में आज जिला आपदा प्रबंधन और फ्रांसीसी विकास एजेंसी (एएफडी) की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि आपदा से पूर्व प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली को मजबूत करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे इस के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की स्थापना, आपदा प्रबंधन तथा अग्निशमन सेवाओं को मजबूत करने पर विशेष तौर पर चर्चा भी की गई। आपदा जोखिम को कम करने और अन्य तैयारियों पर राज्य द्वारा प्रस्तावित परियोजना के घटकों पर भी जानकारी साझा की गई। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जोन में आता है, जिसके दृष्टिगत जिला में आपदा प्रबंधन को लेकर आधारभूत सुविधाएं जुटाने के लिए दूरगामी प्लान तैयार किया गया है, ताकि आपदा से होने वाले नुक्सान को कम किया जा सके। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि प्रारंभिक चरण में स्वचालित मौसम स्टेशन स्थापित किए गए हैं, ताकि मौसम की पूर्व जानकारी उपलब्ध करवाई जा सके। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला प्रशासन तथा मंडी आईआईटी प्रशासन के बीच भूकंप, भूस्खलन जैसी प्राकृतिक खतरों से बचाव तथा मॉनिटरिंग के लिए कांगड़ा जिला के विभिन्न स्थानों पर सिंथेटिक एपर्चर रडार आधारित कांगड़ा जिला का प्रोफाइल विकसित करने के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किया गया है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से वेव साइट भी तैयार की गई है, जिसमें सभी पंचायतों को जोड़ा जा रहा है। इस बैठक में आपदा प्रबंधन कांगड़ा की ओर से अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट और अन्य हितधारक विभागों और एएफडी की ओर से पैट्रिक ब्लिन, टास्क टीम लीडर एएफडी फ्रांस, बाउवेरन डीआरआर, एएफडी मुख्यालय के विशेषज्ञ और मिस ज्योति विजयन नायर, एएफडी, भारत ने भाग लिया। इसके उपरांत टीम ने कांगड़ा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत प्रवास भी किया।


















































