जयसिंहपुर : ओम प्रकाश ने केंद्र सरकार से की मांग, बच्चों की जल्द हो वापसी
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट \ जयसिंहपुर
रूस व यूक्रेन के बीच युद्ध को देखते हुए हिमाचल से पढ़ाई करने यूक्रेन गए बच्चों के परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। माता-पिता बच्चों की वापसी की मांग कर रहे हैं। यूक्रेन में फंसे लंबागांव के शिवालिक के पिता ओम प्रकाश ने बताया कि बेटा यूक्रेन के खारकीव में पिछले पांच साल से एमबीबीएस कर रहा है। डिग्री पूरी होने में कुछ महीने शेष हैं। वह लगातार संपर्क में हैं। उसने बताया कि पिछले दो दिनों से यूक्रेन में हालात खराब हैं। उन्हें न्यूज चैनलों से इतना खौफ लग रहा है कि घर के सदस्यों ने टीवी देखना भी छोड़ दिया है। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार से मांग की है कि बच्चों की जल्द वापसी कराई जाए।
