काँगड़ा: हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने ज्वालामुखी के दरबार में नवाया शीश
( words)
विश्वप्रसिद्ध ज्वालामुखी के दरबार में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर पहुंचे और विधि पूर्वक माता की पूजा अर्चना की और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर मंदिर अधिकारियों ने उन्हें माता का सिरोपा और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। बताया जा रहा है प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर फतेहपुर की ओर जा रहे थे वहीं माता के मंदिर में उन्होंने शीश नवाया साथ ही माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान दीपक शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, युवा कांग्रेस कांगड़ा महासचिव नीरज शर्मा, महामंत्री सादिक मोहम्मद इत्यादि उपस्थित रहे।
