यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीएस) और शेयर इंडिया के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सिविल अस्पताल पालमपुर में किया गया। यूएस सेंट्रल फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) शेयर इंडिया के माध्यम से केंद्रीय टीबी डिवीजन द्वारा चिन्हित जिला कांगड़ा को भी इस परियोजना के लिये चिन्हित किया गया है। डॉ सुशील शर्मा की अगुवाई में शेयर इंडिया टीम ने बुधवार को सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया और चिकित्सकों, अस्पताल संक्रमण नियंत्रण समिति सदस्यों, स्टाफ नर्सेज को प्रशिक्षित भी किया। टीम ने अस्पताल में संक्रमण नियंत्रण और रोकथाम के लिये किये किया जा रहे कार्यों की जानकारी हासिल की। टीम ने पालमपुर अस्पताल के कार्यों की सराहना की तथा संक्रमण नियंत्रण और रोकथाम को और अधिक प्रभावी रूप में अपनाने की बात कही। डॉ सुशील शर्मा ने कहा कि हम अपनी और मरीजों की सुरक्षा के लिये बताये गए उपायों के उपयोग से कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे देश के 10 राज्यों में चलाया जा रहा है और प्रदेश दो जिलों शिमला और कांगड़ा को इसके लिये चुना गया है। उन्होंने बताया कि कांगड़ा ज़िला के सिविल अस्पताल पालमपुर को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है।
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर जिला कांगड़ा में साइबर जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रदीप कुमार कौंडल ने किया तथा साइबर अपराध से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा की। छात्रों को इस से सतर्क रहने का आह्वान किया। साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत करवाई गई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रिया ने प्रथम स्थान, शालवी ने द्वितीय स्थान व आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में स्नेहा में प्रथम स्थान, दिया दद्वितीय स्थान व अवंतिका तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कॉडल, डॉ. रेणु, प्रो. ओंकार, प्रो. विजय, प्रो. नविता व अन्य मौजूद रहे।
ऑटो कंपनी रिनॉल्ट महाराजा कार प्राइवेट कंपनी लिमिटेड द्वारा कांगडा में कार ऐक्सचेज मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का शुभारंभ नगर पार्षद अशोक शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर कंपनी के जीएम रविन्द्र ठाकुर के द्वारा अशोक शर्मा का स्वागत किया गया। इस दौरान पार्षद अशोक शर्मा ने रिनॉल्ट कंपनी को कांगड़ा में मेला लगाने पर बधाई दी। इस दौरान उन्होने कहा कि ऐसे एक्सचेज मेले लगने से ग्राहकों को नई कार खरीदने की सुविधा मिलती है। जानकारी देते हुए कंपनी के जीएम रविन्द्र ठाकुर ने बताया कि कंपनी ने अपनी सेल को बढ़ाने के लिए कांगड़ा में इस एक्सचेंज मेले का ऑफर लगाया है, जहां ग्राहक कोई भी पुरानी कार लाकर रिनॉल्ट कंपनी की नई कार ले जा सकते है। उन्होंने कहा कि पुरानी गाड़ी पर वैल्यूऐशन भी अच्छे स्तर पर की जाएगी और ग्राहकों को मौके पर ही फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसमें विभिन्न प्रकार की फाइनेस कंपनियां भी मौजूद रहेगी। जीएम रविन्द्र ठाकुर ने कहा कि यह मेला 15 से लेकर 19 मार्च तक जारी रहेगा। उन्होंने कांगड़ावासियों से अपील की है कि इस मौके का भरपूर फायदा उठाएं। तो अगर आप भी कार खरीदने का प्लान बना रहे है, तो जल्दी से कांगड़ा एमसी ग्रांउड में पहुंचकर इस मेले का लाभ उठाएं।
काथला युवा क्लब तियारा के युवक आज प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मुनीष शर्मा से मिले और उन्हें अपनी समस्याएं भी बताईं। इक माैके पर मुनीष शर्मा ने इन युवाओं को क्रिकेट किट प्रदान की, ताकि इन बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता में कोई दिक्कत ना आए। मुनीष शर्मा ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवा खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लें, ताकि आने वाली युवा पीढ़ी नशे से बच सके। उन्हाेंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील भी की। उन्हाेंने कहा कि जब युवा का ध्यान खेल की तरफ रहेगा, ताे आज का युवा नशे से बचा रहेगा। उन्हाेंने युवाओं से कहा कि कभी भी किसी भी मेरी जरूरत हाे ताे बिना झिजक मुझसे मिल सकते हैं। मैं हमेशा युवाओं के साथ हूं।
कांगड़ा से हिमालयन सेवियर्स के संयुक्त सचिव एवं हिमाचल प्रदेश पुलिस में कार्यरत मुख्य आरक्षी पंकज कुमार कोठारी को मुख्यातिथि (काशी विश्वनाथ) पूज्य रतन विशिष्ट महाराज व कारगिल युद्ध के हीरो नायक दीप चंद द्वारा सम्मानित किया गया। बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन व कार्यशाला का आयोजन रविंद्र रंगमंच सभागार में हुआ। जिसमें अनेक देशों व भारत के अनेक राज्यों से चयनित समाजिक कार्यकर्ताओं को बीकानेर की संस्था राष्ट्रहित फाउंडेशन ने आमंत्रित किया था। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित होने पर पंकज कुमार कोठारी ने बताया की मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। मुझे एक ऐसे संत व कारगिल योद्धा से सम्मान मिला है। पंकज कोठारी ने बताया कि कारगिल युद्ध में दीप चंद ने अपने महत्वपूर्ण अंग गवाने के बावजूद भी लड़ाई में अपनी वीरता का परिचय दिया और इसी तरह हमें भी रक्तदान करके जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए, ताकि किसी को रक्त की कमी से जान ना गवानी पड़े। हिमालयन सेवियर संस्था के अध्यक्ष हरीश कुमार (हैप्पी) ने बताया कि संस्था के सभी सदस्य इस उपलब्धि के लिए बधाई के पात्र हैं। जिनके प्रयासों से हिमालयन सेवियर्स संस्था का नाम पूरे देश में रोशन हो रहा है।आपको बता दें कि हिमालयन सेवियर्स ससंस्था जरूरतमंद लोगों के लिए रक्त उपलब्ध करवाती है। वहीं, सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी हमेशा तत्पर रहती है।
प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली ने कहा कि बजट सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष को आईना दिखाया है। धर्मशाला में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा सदन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार द्वारा विधानसभा चुनावों के अंतिम दिनों में खोले गए 920 को बंद करने के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा को अनुमति देने पर यह सिद्ध कर दिया है कि कांग्रेस सरकार की नीति और कार्य प्रणाली बिलकुल साफ है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के साथ ही विपक्ष में बैठी भाजपा ने गलत हथकंडों का सहारा लेते हुए नाकारात्मक रवैया अपनाया हुआ है। मुख्यमंत्री लगातार यह प्रयास है कि प्रदेश को घाटे से कैसे उभरा जाए तथा पूर्व भाजपा सरकार जनता पर जो 75 हजार करोड़ का कर्जा थोप कर गई है, उसे भी किस प्रकार से कम किया जाए। प्रदेश सचिव ने कहा कि विधायक निधि पर हल्ला करने के अपेक्षा विपक्ष को इस पर विचार करना चाहिए तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यों की प्रशंसा करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि विधायक निधि को खत्म नही गया बल्कि इसे रोका गया है तथा विधायक निधि अकेले भाजपा विधायकों की ही नहीं रोकी गई है। कहा कि प्रदेश में यह पहली बार देखने को मिल रहा है कि जनता ठुकराई हुई भाजपा सत्ता से चंद दिनों के बाद ही बाहर होने पर हताशा व परेशान है तथा हार से बौखलाई भाजपा सभी मर्यादाओं को लागनें के प्रयास करती जा रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस के कार्यों से जनता खुशी के आलम में है, जबकि भाजपा का दुख आए दिन बढ़ता देखा जा रहा है। मल्ली ने कहा कांग्रेस सरकार हर चर्चा को तैयार है, जबकि विपक्ष सदन में चर्चा से भाग रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार को जनता के समक्ष इस बात का जबाव रखना होगा कि उन्होंने किस मंशा के साथ बिना बजट के संस्थानों को खोला था तथा पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर क्यों अपनी गलतियों पर शोर मचा रहे हैं।
एसएमसी अध्यापक संघ जिला कांगड़ा को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार से इस बजट सत्र में एसएमसी अध्यापकों को रेगुलर करने की आस है। ज़िला कांगड़ा अध्यक्ष विकास ठाकुर ने बताया कि इलेक्शन से पूर्व एसएमसी अध्यापक संघ ने कांग्रेस सरकार को समर्थन दिया था और सरकार ने भी एसएमसी अध्यापकों को आश्वस्त किया था कि सत्ता में आते ही एसएमसी अध्यापक को रेगुलर किया जाएगा। कांग्रेस सरकार ने घोषणा पत्र में भी रेगुलर करने का वादा किया है। संघ ने इलेक्शन से पूर्व संगठन ने कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, सीपीएस मंत्री आरएस बाली, सीपीएस मंत्री आशीष बुटेल, सीपीएस मंत्री किशोरी लाल, विधायक सुधीर शर्मा, पूर्व मंत्री कॉल सिंह ठाकुर से मिलकर कांग्रेस सरकार को परिवार सहित समर्थन देने का वादा किया था और कांग्रेस सरकार ने भी आश्वस्त किया था कि सत्ता में आते ही एसएमसी अध्यापकों के बनवास को खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसएमसी अध्यापक पिछले 10 वर्षो से न्यूनतम वेतन के साथ अपनी सेवाएं रहे हैं। एसएमसी अध्यापक संगठन जिला कांगड़ा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री , शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मांग करता है कि इस बजट में एसएमसी अध्यापकों को रेगुलर अध्यापक के समान सारे बेनिफिट दिए जाएं।
हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी शिमला द्वारा श्री मां संस्कृत महाविद्यालय ज्वालामुखी में 10 व 11 मार्च तक द्विदिवसीय राज्य स्तरीय महाविद्यालयीय/विवि संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, वेद व्यास परिसर बलाहर के शास्त्री द्वितीय वर्ष के 2 छात्रों वेदमन्त्रोच्चारण प्रतियोगिता में दलीप शर्मा एवं सूत्रान्त्याक्षरी प्रतियोगिता में विवेक कुमार, शिक्षाशास्त्री द्वितीय वर्ष के 2 छात्रों संस्कृत-भाषण, श्लोकोच्चारण एवं सद्योभाषण प्रतियोगिताओं में दिवाकर शर्मा तथा सूत्रान्त्याक्षरी प्रतियोगिता में कुमारी सरिता ने भाग लिया। आचार्य द्वितीय वर्ष के 2 छात्रों साहिल शर्मा एवं मुकेश शर्मा ने लघुप्रश्नोत्तरी एवं इसके साथ ही मुकेश शर्मा ने संस्कृत गीतिका गायन प्रतियोगिता में भी भाग लिया। विश्वविद्यालय परिसर के कुल 6 प्रतिभागियों ने 7 प्रतियोगिताओं में भाग लिया। शिक्षाशास्त्री द्वितीय वर्ष के छात्र दिवाकर शर्मा ने सद्योभाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार, सिद्धभाषण प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार एवं श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। शास्त्री द्वितीय वर्ष के छात्र दलीप कुमार ने वेदमन्त्रोच्चारण प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। इसके साथ ही वेद व्यास परिसर छात्रों द्वारा विविध प्रतियोगिताओं में भागग्रहण करने पर हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी की ओर से चलवैजयन्ती द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
The National Cricket Academy (NCA) is holding a camp for U-16 boys at various venues from April 17 to May 11, 2023, and players must report on April 16, 2023 (afternoon) at the camp location. The Himachal Pradesh Cricket Association (HPCA) has selected six players for the given camps: Naunihaal from Solan distt.: Mumbai venue (Team A), Anush Dhiman from Kangra distt.: Mumbai venue (Team A), Siddhak Dhillon from Bilaspur distt.: Surat venue (Team C), Aditya Kataria from Bilaspur distt.: Vijayawada venue (Team D), Akshay Vashisht from Solan distt.: Vijayawada venue (Team D) and Vaasta Garg from Hamirpur: Anantpur venue (Team E). HPCA will check the physical fitness of the above players before the camp at the HPCA Cricket Stadium in Dharamshala, and then they will be permitted to attend the camp.
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के जीव विज्ञान विभाग और एनसीसी यूनिट ने नदियों के लिए अंतरराष्ट्रीय एक्शन दिवस मनाया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जीव विज्ञान के विद्यार्थी और एनसीसी के कैडेट्स के साथ प्राचार्य डॉ स्वदीप सूद, एनसीसी अधिकारी राजीव ठाकुर, जीव विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पितांबर सिंह और प्रोफेसर शर्मिता पठानिया बच्चों के साथ रहे। कार्यक्रम का आयोजन व्यास नदी के किनारे किया गया। बच्चों ने वहां साफ-सफाई की। प्राचार्य डॉ स्वदीप सूद ने नदियों के वजूद को जिंदा रखने के लिए इस दिन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नदियों का विकास में महत्व पर प्रकाश डाला और नदियों को स्वच्छ रखने के महत्व को भी साझा किया। प्रोफेसर राजीव ठाकुर ने कहा कि नदियां इतिहास से ही मानव सभ्यता के पालने रहे हैं और जितनी भी मानव सभ्यताएं हुई हैं, वे नदियों के किनारे की फली-फूली हैं। आज भी हमारा दायित्व है कि इस नदियों को बचाएं, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रह पाएगा। प्रोफेसर पीताम्बर सिंह ने नदी प्रदूषण रोकने और जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।
जय बालाजी ग्रुप ज्वालाजी का 54 सदस्यों का ग्रुप आज राज्यस्थान के धार्मिक स्थलों सालासर बालाजी, खाटू श्याम व मेहंदीपुर बालाजी के लिए रवाना हुआ। यह यात्रा का 25वां जत्था है। ग्रुप संचालक व ग्रुप सदस्यों ने आज माता अष्टभुजा ज्वालाजी के मन्दिर में दर्शन व भोग प्रसाद व जयकारे लगाकर अपनी यात्रा को प्रस्थान किया। ग्रुप संचालक व सदस्यों हरीश कपूर, शुभम, शैंकी, नितिन, सौरभ, गौरव, विशाल, अजय परवान आदि ने बताया कि तीन दिन की राज्यस्थान की धार्मिक यात्रा का कार्य्रकम है, जिसमें सभी सदस्य सालासर बालाजी, मेहंदीपुर बालाजी व खाटू श्याम होकर वापिस ज्वालाजी पहुंचेंगे। हर वर्ष इस यात्रा को माता अष्टभुजा मंदिर ज्वालाजी से शुरू किया जाता है। हर बार यात्रा पर जाने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ती रहती है। सभी सदस्य धार्मिक आस्था से जुड़े हुए हैं और यात्रा में भक्ति आस्था के साथ आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। वे माता ज्वालाजी का संदेश भी धार्मिक स्थलों पर देते हैं।
भाजपा मंडल जसवां परागपुर के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने अपनी माता स्व. जमना देवी एवं स्व. पिता रोशन लाल की याद में ग्राम पंचायत दोदूँ राजपूता (दोदूँ ब्राह्मणा) में पंचायत घर बनाने के लिए 1 कनाल भूमि दान की है। उन्होंने यह प्रक्रिया पंचायत सचिव महेश कुमार की उपस्थित में नायब तहसीलदार रक्कड़ एसपी शर्मा के माध्यम से पूरी की। हालांकि इस पंचायत घर के लिए पंचायत के प्रधान एवं उनके परिवार ने पहले भी ज़मीन दान कर दी थी, लेकिन अप्रिय कारणों से विभाग को वहां अपना भवन बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विभाग के आग्रह पर आज विनोद शर्मा ने यह ज़मीन विभाग के नाम कर दी है। विनोद शर्मा ने कहा कि विभाग से आग्रह है कि अब सारी औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरा करें, ताकि पंचायत एवं जनता को इस भवन का लाभ जल्द से जल्द मिल सके। इस भूमि को विभाग के नाम करवाने में आए खर्चे को जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रमण शर्मा ने स्वयं वहन किया।
धर्मशाला: हिमाचल सरकार ने स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट रहने के दिशा-निर्देश जारी कर रखे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के सबसे बड़े जनपद कांगड़ा में भी हेल्थ महकमा अलर्ट हो गया है। इसके लिये बाकायदा कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील शर्मा ने कांगड़ा के तमाम बीएमओ और सीएचसी, पीएचससी के प्रभारी डॉक्टर्स को इस वायरस को लेकर अलर्ट रहने की गाइडलाइंस जारी कर दी है। सीएमओ ने कहा कि उन्होंने अपने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को इस बाबत अलर्ट कर दिया है कि वो इस तरह के वायरस के लक्षण की जांच करें और दवाइयों का स्टॉक करके रखें ताकि अगर यहां ये वायरस फैलता है तो स्थिती नाजुक बिल्कुल भी न हो। उन्होंने कहा कि कोविड और इस वायरस में कोई ज्यादा अंतर नहीं है। कोविड महामारी में दिक्कत बस ये रही कि उससे बचाव के लिये कोई दवाई हमारे पास मौजूद नहीं थी, मगर इस तरह के वायरस से बचाव के लिये हमारे पास दवाइयां हैं फिर भी अगर ये वायरस पकड़ में न आये या सुरक्षा न बरती गई तो इसमें भी जान जाने का खतरा बहुत हद तक रहता है।
हिमाचल हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड (एचएचपीएल) द्वारा संचालित फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा ने सामाजिक सरोकार में अनूठी पहल "दवाइयों का करें दान- जरूरतमंदों के आ सकें काम" का आगाज किया है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति, जिसके पास घर में ऐसी दवाइयां जो उनके इस्तेमाल में नहीं आ रही हैं और उन दवाइयों की एक्सपायरी तारीख समाप्त न हुई हो, को दान स्वरूप फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में स्वयं आकर या फोन (7807109116) पर अपना पता बताकर दान कर सकता है। अस्पताल ने बीपीएल कार्ड धारकों के लिए प्राथमिक उपचार एवं निःशुल्क दवाई वितरण योजना का भी शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारकों को एमरजेंसी की स्थिति में फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक दवाइयां भी प्रदान की जाएंगी। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक कर्नल डाॅ. एसएस परमार ने औषधि दान को समाजसेवा का एक महत्त्वपूर्ण पहलू बताया तथा सभी लोगों से इसमें भरपूर योगदान की अपील की। इस अवसर पर फोर्टिस अस्पताल के डायरेक्टर अमन सोलोमन एवं विजय कुमार ने इस योजना के क्रियान्वयन संबंधी पहलुओं पर विशेष जानकारी दी।
हिमाचल हैल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड (एचएचपीएल) द्वारा संचालित फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में सामाजिक सरोकार में अनूठी पहल ’’दवाइयों का करें दान - जरूरतमंदों के आ सकें काम’’ का आगाज किया है।जिसके तहत कोई भी व्यक्ति, जिसके पास घर में ऐसी दवाइयां जो उनके इस्तेमाल में नहीं आ रही हैं और उन दवाइयों की एक्सपायरी तारीख समाप्त न हुई हो, को दान स्वरूप फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में स्वयं आकर या फोन (7807109116) पर अपना पता बताकर दान कर सकता है। दूसरी ओर फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा ने बीपीएल कार्ड धारकों के लिए प्राथमिक उपचार एवं निःशुल्क दवाई वितरण योजना का भी शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारकों को एमरजेंसी की स्थिति में फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक दवाइयां भी प्रदान की जाएंगी। इस संदर्भ में अधिक जानकारी देते हुए अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक कर्नल डाॅ एसएस परमार ने औषधि दान को समाजसेवा का एक महत्त्वपूर्ण पहलू बताया तथा सभी लोगों से इसमें भरपूर योगदान की अपील की। इस अवसर पर फोर्टिस अस्पताल के डायरेक्टर अमन सोलोमन एवं विजय कुमार ने इस योजना के क्रियान्वयन संबंधी पहलुओं पर विशेष जानकारी दी।
थाना फतेहपुर के अंतर्गत चौकी रे में पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि बेलीज्टा में अवैध रूप से देशी शराब का कारोबार किया जा रहा है, तब चौकी प्रभारी भजन जरियाल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें उनके साथ दो साथी करम सिंह व राकेश कुमार शामिल रहे। टीम ने पंचायत रियाली के अंतर्गत बेलीज्टा में सुबह पांच बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जो कि दस बजे तक चला। इस दौरान टीम ने चार लाख मिलीलीटर कच्ची लाहन नष्ट की।
प्रागपुर से सम्बन्ध रखने वाली अधिवक्ता रंजना पटियाल को सरकार द्वारा डिफ्टी एडवोकेट जनरल पद पर नियुक्त करने पर राजपूत कल्याण सभा देहरा ने स्वागत किया है। सोमवार को राजपूत कल्याण सभा ने गांव नैहरनपुखर में एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें नवनियुक्त रंजना पटियाल को जहां बधाई दी, वहीँ सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी धन्यावाद किया गया। राजपूत कल्याण सभा के वरिष्ठ पदाधिकारी यश पठानिया, रणजीत गुलेरिया, सविता ठाकुर, अंजना डोगरा, रोशन लाल, कंवर अशोक राज, सुभाष गुलेरिया, शंकर सिंह परमार, रसाल सिंह, जगरूप सिंह गुलेरिया आदि ने सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। राजपूत कल्याण सभा के वरिष्ठ पदाधिकारी यश पठानिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है।
श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 12 मार्च से लेकर 18 मार्च तक विश्व गलुकोमा सप्ताह मनाया जा रहा है। गलुकोमा को हिंदी भाषा में काला मोतिया के नाम से जाना जाता है। इससे नज़र कमज़ोर हो जाती है, जिससे आंखों में प्रेशर बढ़ जाता है। इस कारण आंखों की नस सूखना शुरू हो जाती है, जो कि नज़र की कमज़ोरी का कारण बनती है। इसको पहचानने का कोई लक्षण नहीं होता और इसमें दर्द भी नहीं होता है। नज़र एक बार चली जाए तो फिर वापस नहीं आती। इसके इलाज का तरीका सही समय पर इसके आईडैंटीफिकेशन द्वारा और उचित मेडिकेशन द्वारा ही किया जा सकता है। इसी उपलक्ष्य में श्री बालाजी अस्पताल में विश्व गलुकोमा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें आंखों का मुफ्त में कैंप लगाया जा रहा है।
राजकीय महाविद्यालय मटौर की नशा निवारण समिति द्वारा नशा Say no to Drugs विषय को लेकर पोस्टर मेकिंग तथा नारा लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पोस्टर मेकिंग में 15 तथा नारा लेखन में 20 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय प्रचार्या ने अपने संदेश में कहा कि नशा लाखों लोगों को प्रभावित करता है। नशे के सेवन से जहां व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से प्रभावित होता है, वहीं उसका परिवार और समाज भी प्रभावित होता है। नशा व्यक्ति को शारीरिक रूप से अपंग बनाता है। इसलिए आज की पीढ़ी को नशे से दूरी बनाए रखनी होगी। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अमृता चौधरी ने पहला दीपक ने दूसरा, रितिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंकिता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। नारा लेखन में मधुबाला पहले, शिवानी दूसरे, रिया वालिया तीसरे स्थान पर रहे। शबनम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। समस्त कार्यक्रम डॉ. प्रवेश गिल (समिति समन्वयक) के संयोजन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रो. दिनेश जंबाल, प्रो. अजय कुमार, प्रो. शिवानी दत्ता, प्रो. सुदेश कुमारी व डॉ. नीतू सिन्हा समिति सदस्य भी मौजूद रहे।
रक्कड़ की पंचायत भ्रांता का एक बुजुर्ग छह दिन से लापता है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। जानकारी के अनुसार भ्रांता गांव के महिंद्र सिंह (62) पुत्र फान्दू राम बुधवार शाम को चारा लाने के लिए पंजपीरी जंगल गए थे, लेकिन अभी तक वापस नहीं आए। पूर्व प्रधान रत्न सिंह राठौर ने बताया कि उनके परिजन बहुत चिंतित हैं। हालांकि पुलिस उन्हें ढूढ़ने का काफी प्रयास कर रही है। जगह-जगह सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया, किंतु उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीँ, रविवार देर शाम उनके घर विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर भी पहुंचे। उन्होंने एसपी कांगड़ा को भी फोन के माध्यम से इस केस में उचित कार्यवाई करने को कहा। इस संदर्भ में थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने कहा कि पुलिस बुजुर्ग को ढूढ़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग धर्मशाला द्वारा डाडासीबा में सोमवार को एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रधान राजिंदर सिंह गोगा ने की। इसमें लगभग 50 दुकानदारों ने भाग लिया। शिविर जिला खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त सविता ठाकुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर द्वारा स्थानीय दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा पंजीकरण एवं लाइसेंस संबंधी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजीकरण संबंधी सभी प्रक्रियाएं अब ऑनलाइन माध्यम से की जा रही हैं। उन्होंने सभी दुकानदारों से अपनी लाइसेंस संबंधी रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने को कहा। डाडासीबा व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा ने डॉ. अभिषेक ठाकुर का जानकारी देने के लिए व्यापार मंडल की ओर से आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान धर्मचंद, पूर्व प्रधान अशोक मेहरा, रोशन लाल, सूरम सिंह, कृष्ण दत्त, मनीष शर्मा, संजीव कुमार, हैप्पी, नवजीत सिंह, राजकुमार, कश्मीर सिंह, सोनू मेहरा, राजेंद्र कुमार,रामपाल, सोनू, संजीव कुमार, प्रेम, प्रदीप,सतीश संजू, सुनील, जीवन लाल, नेपाली, त्रिलोकी, सुमित, संजू, बबली, केबल,बटीं, कृष्ण आदि दुकानदार मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंडित अशोक हिमाचली ने कहा कि भाजपा अपनी जनविरोधी नीतियों पर हल्ला मचा रही है और ओच्छी राजनीति से सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है। अब भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं है। हिमाचल की जनता ने इन्हें घर बैठा दिया है। पंडित अशोक ने भाजपा पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार की दमनकारी व जनविरोधी नीतियां का जवाब जनता ने दे दिया है। पूर्व भाजपा सरकार ने अपनी गलत नीतियों के चलते हिमाचल प्रदेश का खजाना खाली कर दिया। जयराम ठकुर अब राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं। जयराम ठाकुर हिमाचल के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। अफसरशाही पर उनकी पकड़ ढीली रही। सुबह फैसले लेना और रात को फैसले बदल लेना, यह कमजोर मुख्यमंत्री की निशानी होती है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सुख की सरकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मुख्यमंत्री सुक्खू का फोबिया हो चुका है।
पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा के दिशा-निर्देशों के अनुसार नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम के तहत पुलिस थाना देहरा का पुलिस दल रविवार शाम के समय भरवाईं के समीप गश्त कर रहा था। पुलिस दल ने भरवाईं रेनशेल्टर के पास विशाल उम्र 24 वर्ष, निवासी कांगड़ा की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके पास कुल 8.57 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना देहरा में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने की है।
जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की विशेष बैठक का आयोजन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुनील मनोचा ने की। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। महासचिव विलास हंस ने बताया कि संघ द्वारा वर्ष में 2 से 3 बैडमिंटन कोचिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। ये कैंप बैडमिंटन के विद्वान कोचों का सहयोग लेकर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण का कार्यक्रम भी शुरू किया जाएगा। जो खिलाड़ी पंजीकरण करवाएगा, वही आने वाले समय में जिला कांगड़ा संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेगा। संघ ने यह भी निर्णय लिया कि जिस तरह से आयु में घोटाले के मामले सामने आ रहे हैं, उसको गंभीरता से देखते हुए जो भी खिलाड़ी दोषी पाया गया, उसके झिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ द्वारा इस बैठक में कुछ एजेंडा आइटम्स जिला कांगड़ा की तरफ से हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ के सामने भी रखी गई हैं। बैठक में विशेष रूप से जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी सर्व चंद धीमान, आरसी कटोच, रविंदर कपूर, संदीप ढींगरा, गौरव चड्ढा, निपुण गलोड़ा, विक्रम चौधरी एवं विशेष उपस्थित रहे।
कांगड़ा के साथ लगती पंचायत नंदरुल के उप प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि पिछले कुछ समय से नंदरूल, खरठी, राजल और जयंती माता मार्ग पर कुछ लोग शराब पीते देखे गए हैं। वहीँ, प्रेमी जोड़े भी कई बार यहां बैठे देखे गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी यहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलता है तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नंदरूल-जयंती माता मार्ग पर कई बार प्रेमी जोड़े अपनी ही रास लीला में बैठे रहते हैं, जिससे वहां पर गुजरने वाले लोगों का सिर शर्म से झुक जाता है। वहीं शराबियों का जमघट भी यहां पर लगा रहता है] जिससे युवाओं, छोटे बच्चों पर विपरीत असर पड़ता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि यहां पर समय-समय पर गश्त लगाई जाए। इस बारे पुलिस प्रशासन को अवगत भी करवा दिया है। उन्होंने सभी गांववासियों से अपील की है कि अगर कोई ऐसा या संदिग्ध व्यक्ति यहां पाया जाता है तो वे उन्हें या पंचायत कार्यालय में सूचित करें, ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके।
छिंज मेला कमेटी जमानाबाद की मीटिंग मेला कमेटी प्रधान फौजा सिंह की अध्यक्षता में शिव मंदिर कोटि मोहल्ला में संपन्न हुई । मीटिंग के दौरान प्रस्ताव पारित कर अजय कुमार संजू को कमेटी उपप्रधान और बलवीर पत्रवाल को बरिष्ठ उपप्रधान पद पर नियुक्त किया गया । मेला कमेटी प्रधान फौजा सिंह ने बताया कि इस वर्ष मेले का आयोजन 24 और 25 को जमानाबाद और अब्दुल्लापुर मेला कमेटी व ग्राम पंचायत और ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। छिंज मेले में पंजाब और हिमाचल के इनामी पहलवान भाग लेंगे। इनामी पहलवान रोजी कपूरथला रेलवे कोच फैक्ट्री वर्सेस कालू बावोवाल 1 लाख रूपये के लिए अखाड़े में उतरेंगे। करण रेलवे गोल्ड मेडलिस्ट कपूरथला वर्सेस शमशेर दीनानगर, अमना बावोवाल, रिंकू हाजीपुर, बब्बू परागपुर इत्यादि अनेक पहलवान कुश्ती करने अखाड़े में पहुंच रहे हैं। बड़ी कुश्तियों को मिलाकर करीब दो लाख रूपये तक इनामी राशि देने पर कमेटी विचार कर रही है। इस मौके पर मेला कमेटी प्रधान फौजा सिंह, उप प्रधान अजय संजू, वरिष्ठ उपप्रधान बलवीर सिंह, पंचायत प्रधान कुलदीप सिंह, उपप्रधान अशोक जाम्बा, सचिव स्वरूप सिंह, विपन सिंह, मस्तराम, अजय कोटि, निशांत कोटि, लाल सिंह खैरा, गुरमेल सिंह, पुरुषोत्तम राम, वीर सिंह, सुभाष कोटि, मुकेश कोटि, कमलजीत सिंह, हरि सिंह, ओम प्रकाश, अश्वनी कुमार व मेला कमेटी प्रवक्ता एंकर संदीप चौधरी मौजूद रहे।
हिमाचल की सुक्खू सरकार द्वारा दफ्तरों को डिनोटिफाइड किए जाने पर भाजपा द्वारा अब आक्रोश रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को धर्मशाला के कोतवाली में रैली निकाली गई। रैली को पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद इस सरकार के प्रति एक माहौल सा बना है, जिसकी वजह से दफ्तर डिनोटिफाइड किए गए हैं, जो कि उचित नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा जो संस्थान चल रहे हैं, उनको बंद करना उचित नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सुक्खू सरकार द्वारा दिमाग का इस्तेमाल किए बिना फैसले लिए गए हैं। जनता आज आक्रोशित हो चुकी है। वहीँ, बजट सत्र को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को दफ्तरों को डिनोटिफाइड करने के बारे में जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि अब सुख तो सुक्खू सरकार और उनके मित्र ले रहे हैं।
विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत शेखपुर में आंखों का निशुल्क चेकअप कैंप लगाया गया। इलाके के बुजुर्ग लोगों के लिए व आंखों से संबंधित रोगियों के लिए इस कैंप का आयोजन रंजन जमवाल ने करवाया। इलाके के कई लोगों ने इस कैंप का लाभ उठाया। शिविर में निखिल हॉस्पिटल के आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर निखिल ने लोगों की आंखों का चेकअप किया। उन्होंने जरूरतमंदों को फ्री दवाइयां भी वितरित की। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मरीजों को मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाना हो, उनका कम दामों पर यह ऑपरेशन किया जाएगा।
राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक परिचालक महासंघ की स्टेट कार्यकारिणी की हमीरपुर में बैठक संपन्न हुई l इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पुरानी पेंशन बहाल करने पर प्रदेश प्रधान अनिल गौतम ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का बहुत धन्यवाद किया। इसमें सचिवालय चालक संघ के सदस्य महेंद्र सिंह व रविंद्र सिंह सभी जिला के प्रधान महासचिव उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया, जिसमें देहरा से विजय अशरफ को प्रदेश सलाहकार नियुक्त किया गया ल मनजीत कुमार हैप्पी स्टेट वाइस चेयरमैन को बनाया गया।
ज्वालामुखी वार्ड 3 के पुजारी वर्ग महादेव परिवार की अलोका शर्मा को हरियाणा सरकार में संयुक्त निदेशक विधि नियुक्त किया गया है। अलोका को विद्युत नियामक आयोग का प्रभार दिया गया है। अलोका शर्मा ने बताया कि इस सम्मानित संगठन के साथ काम करने और हरियाणा राज्य के लिए ऊर्जा और बिजली क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए उत्सुक हूं। वह हरियाणा के नागरिकों को बेहतर बिजली सेवाएं प्रदान करने के सामान्य लक्ष्य की दिशा में काम करने के लिए अपने ज्ञान और अनुभव को साझा करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। अलोका के पिता स्व. अरविंद शर्मा हिमाचल प्रदेश सरकार के विशेष सचिव विधि सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिमला थे। अब उनकी बेटी हरियाणा सरकार में एक ऊंचे ओहदे पर पहुंची है। अलोका ने ज्वालामुखी, परिजनों व पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। अलोका की माता शीला रानी ने अलोका को इस पद पर पहुंचने के लिए बधाई दी है। ज्वालामुखी के पुजारी व महादेव परिवार की बेटी के इस पद पर पहुंचने पर सभी परिजन बेहद खुश हैं। अलोका अब हरियाणा सरकार में प्रथम श्रेणी के राजपत्र अधिकारी रैंक वाले अतिरिक्त जिला न्यायाधीश शक्तियों के समकक्ष है।
ज्वालामुखी वार्ड नं 3 पुजारी वर्ग महादेव परिवार की अलोका शर्मा को संयुक्त निदेशक विधि हरियाणा सरकार में नियुक्त किया गया है। अलोका को विद्युत नियामक आयोग का प्रभार दिया गया है। अलोका शर्मा ने बताया कि इस सम्मानित संगठन के साथ काम करने और हरियाणा राज्य के लिए ऊर्जा और बिजली क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए उत्सुक हूं। वह हरियाणा के नागरिकों को बेहतर बिजली सेवाएं प्रदान करने के सामान्य लक्ष्य की दिशा में काम करने के लिए अपने ज्ञान और अनुभव को साझा करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। अलोका के पिता स्व.अरविंद शर्मा हिमाचल प्रदेश सरकार के विशेष सचिव विधि सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिमला थे। अब उनकी बेटी हरियाणा सरकार में एक ऊंचे ओहदे पर पहुंची है। अलोका ने ज्वालामुखी, परिजनों व पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। अलोका की माता शीला रानी ने अलोका को इस पद पर पहुंचने के लिए बधाई दी है।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर द्वारा करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से एक दिवसीय करियर परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विक्रम सिंह ने राष्ट्र एवं प्रदेश स्तर की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा सम्बन्धी जानकारी प्रदान की तथा विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारियों के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव व सफलता का मूल मंत्र दिया। विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज, बैंकिंग, संघ लोक सेवा आयोग तथा हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा सफलता प्राप्त करने के तरीकों पर गहन मंथन किया गया। इसके अलावा रेलवे, बीमा तथा पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इसके अतिरिक्त बलविंदर सिंह चावला द्वारा इक्किसंवी शताब्दी के रोजगार व उनके अर्जन हेतु विभिन प्रकार के प्रचलित आधुनिक कोर्सेस व इस प्रकार के शिक्षा दे रहे संस्थानों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. अमन वालिआ ने शिक्षा, परीक्षा (नवाचार) पर महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की। इस अवसर पर प्राचार्य केऐस. अत्री द्वारा परीक्षा तैयारी तथा तनावरहित प्रयास पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. नीरज शर्मा, प्रो. भगवन दास, प्रो. अमरीश घई, डॉ. प्रीती व डॉ. सुनील कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश की सबसे हॉट सीट रहने वाला शाहपुर विधानसभा हलका एक बार फिर सियासी खेल की भेंट चढ़ गया है। यह बात शाहपुर हलके से आम आदमी पार्टी से विधानसभा प्रत्याशी रहे अभिषेक ठाकुर ने जारी प्रेस बयान में कही। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा के जनजातीय क्षेत्र धारकंडी के बच्चों के खोले गए कॉलेज को बंद करना अति दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चों को भी अच्छी और उच्च शिक्षा प्राप्त करने का हक है, लेकिन कांग्रेस सरकार इन बच्चों को शिक्षा से वंचित रखना चाहती है। अभिषेक ठाकुर ने कहा धारकंडी क्षेत्र के लोग खेती-बाड़ी पर निर्भर हैं, अत: अपने बच्चों को दूर पढऩे के लिए नहीं भेज सकते हैं, रिडकुमार में कॉलेज खुलने से उन्हें आस जगी थी कि उनके बच्चों को घर-द्वार शिक्षा मिल पाएगी, लेकिन कांग्रेस ने यहां के लोगों को और सुविधा देना तो बाद की बात है, जो कॉलेज मिला था, उसे भी बंद कर दिया। भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल से यहां भाजपा की विधायक रही और वह भी क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं कर पाई और चुनावी वर्ष में आनन-फानन में रिडकुमार को आधी अधूरी आस बंधवा का फरेब किया और कांग्रेस ने सियासी खेल खेलते हुए क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा से ही वंचित कर दिया । उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की है कि क्षेत्र की भूगौलिक परिस्थतियों को देखते हुए इस कॉलेज बहाल करें, ताकि गरीब बच्चों को घर-द्वार उच्च शिक्षा मिल सके। विधायक नहीं कर पाए क्षेत्र की पैरवी अभिषेक ठाकुर ने हैरानी जताते हुए कहा कि हिमाचल में सरकार कांग्रेस की है और शाहपुर से विधायक भी कांग्रेस से हैं, फिर भी वह रिडकुमार कॉलेज को बंद होने से क्यों नहीं बचा पाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक प्रदेश सरकार में धारकंडी जैसे जनजातीय क्षेत्र के हक की पैरवी सही ढंग से नहीं कर पाए। कॉलेज का बंद होना अति दुर्भाग्यपूर्ण है।
लॉरेट फार्मेसी शिक्षण संसथान में रेड रिबन क्लब द्वारा नेशनल ट्यूबरकुलोसिस जागरूकता के बारे में वेबिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में जिला ट्यूबरकुलोसिस ऑफिसर एवं चीफ मेडिकल ऑफिसर धर्मशाला डॉ.राजेश कुमार सूद ने शिरकत की। इस वेबिनार का विषय क्षय मुक्त भारत के लिए सामुदायिक जुड़ाव और हमारी भूमिका था। इस अवसर पर शिक्षण संस्थान के सभी छात्रों ने भाग लिया। फार्मेसी शिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. एमएस आशावत ने कार्यकम में स्वागत भाषण दिया| मुख्यातिथि डॉ.राजेश सूद ने ट्यूबरक्लोसिस के बारे में जानकारी दी और उन्होंने बताया कि ट्यूबरक्लोसिस से मुक्ति पाने के लिए जरुरी है, इसका सही ढंग से इलाज व दवा कोर्स पूरा होना चाहिए। इस बीमारी से सम्बंधित भ्रांतियों को दूर करने के लिए जरुरी है कि लोगो के बीच हम जागरूकता फैलाएं। अगर दो सप्ताह व उससे ज्यादा दिन खांसी हो तो नज़दीक के स्वास्थ्य केंद्र पर बलगम की जांच करवाए। उन्होंने बताया कि अगर कोई इन्सान इस बीमारी से पीड़ित है तो हमें उससे घृणा नहीं करनी है। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। संस्थान के प्रबंधक एवं निर्देशक डॉ.रण सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुआ कहा कि हम सभी को मिलकर समाज को ट्यूबरक्लोसिस के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना चाहिए।
जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक व कैबिनेट मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) RS बाली ने प्रदेश लोक निर्माण विभाग नावार्ड के अंतर्गत गांव कलेड व कराली का बाग के लिए दरूं खड्ड पुल का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। इस दौरान वहां पर भारी मात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता व अन्य लोग उपस्थित रहे।
पुलिस थाना कांगड़ा के तहत पड़ते पुराना कांगड़ा में शुक्रवार देर रात स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध युवक काे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुराना कांगड़ा में पिछले एक महीने से चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही थी। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बावजूद चोर गिरफ्त में नहीं आ रहे थे। इसके चलते स्थानीय युवाओं ने पिछले एक सप्ताह से कांगड़ा में रात को पहरा लगाना शुरू किया । इस दौरान शुक्रवार रात को डाक बंगला रोड पर एक संदिग्ध युवक गली में घूमता देखा। उसने अपने मुंह और सिर पर ग्रीस लगाई हुई थी। शक के आधार पर उससे पूछताछ की, तो वो घबरा गया। स्थानीय युवाओं ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। लाेगाें का कहना है कि सूचना देने के बावजूद भी पुलिस समय पर घटना स्थल पर नहीं पहुंची,जिससे युवाओं ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले करने से मना कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होते देखकर SHO विजय शर्मा अतिरिक्त फोर्स के साथ पुराना कांगड़ा पहुंचे। उनकी मौजूदगी में स्थानीय लोगों ने कांगड़ा पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और काफी समझाने के बाद युवाओं ने इसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस थाना प्रभारी विजय शर्मा ने बताया कि युवक के साथ 2-3 लड़के और भी थे, जो मौके से फरार हो गए। पुलिस अब युवक से पूछताछ में जुटी है।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर द्वारा करियर कॉउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से एक दिवसीय करियर परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विक्रम सिंह ने राष्ट्रिय एवं प्रदेश स्तर की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा सम्बन्धी जानकारी प्रदान की तथा विद्यार्थियों को परीक्षा में भाग लेने हेतु की जाने वाली तैयारियों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव व सफलता का मूल मंत्र दिया। विद्यार्थाेयों को सिविल सर्विसेज, बैंकिंग, संघ लोक सेवा आयोग तथा हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा सफलता प्राप्त करने के तरीकों पर गहन मंथन किया गया। इसके अलावा रेलवे, बीमा तथा पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। इसके अतिरिक्त बलविंदर सिंह चावला द्वारा इक्किसंवी शताब्दी के रोजगार व उनके अर्जन हेतु विभिन प्रकार के प्रचलित आधुनिक कोर्सेस व इस प्रकार के शिक्षा दे रहे संस्थानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी यदि रोजगारन्मुखी पाठ्यक्रम तथा सम्बंधित कोर्सेस द्वारा आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. अमन वालिआ ने शिक्षा, परीक्षा (नवाचार) पर महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों के साथ साँझा की। इस अवसर पर प्राचार्य केऐस. अत्री द्वारा परीक्षा तैयारी तथा तनावरहित प्रयास पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ. नीरज शर्मा, प्रो. भगवन दास, प्रो. अमरीश घई, डॉ. प्रीती व डॉ. सुनील कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विधानसभा जयसिंहपुर के क्षेत्र शिवनगर में राजकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय शिवनग में आज वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक यादविंदर गोमा ने शिरकत की।महाविद्यालय शिवनगर के छात्रों और महाविद्यालय के स्टाफ ने मुख्यअतिथि का स्वागत किया। दीप प्रज्ज्वलित करके ने गोमा ने समारोह की शुरूआत की। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ शमशेर सिंह राणा ने वर्ष भर का ब्ख्यान मुख्य अतिथि के सामने प्रस्तुत किया। विधायक गोमा ने अपने संबोधन में प्रदेश के पूर्व व स्वर्गीय मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र को श्रद्धांजलि दी। गोमा ने अपनी ऐछिक निधि से 31000 रुपये और शिव नगर बाजार से लेकर कॉलेज परिसर तक सड़क को जल्दी सुधारने की बात की तथा विधायक ने 10 सोलर लाइट भी देने की बात की। वही महाविद्यालय के छात्रों ने रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक व कैबिनेट मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) RS बाली ने कांगड़ा में रिलायंस स्मार्ट पॉइंट का शुभारंभ किया। इस मौके पर वहां पर SHO विजय कुमार व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस रिलायंस स्मार्ट पॉइंट में ग्राहकों को ग्रोसरी और राशन की सभी वस्तुएं उचित रेट पर उपलब्ध होंगी।
भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश सरकार द्वारा संस्थानों को डिनोटिफाई करने को लेकर भाजपा प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में आज फतेहपुर, नूरपुर, जवाली व इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इस रैली की अध्यक्षता पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने की। पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर द्वारा आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान चारों विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने इस आक्रोश रैली में भाग लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार जब से सत्ता में आई है, तब सिर्फ संस्थानों को डिनोटिफाई कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द अपने इस फैसले की वापिस ले नहीं तो भाजपा सड़कों पर उत्तर कर प्रदर्शन सौर तेज़ करेगी।
जयसिंहपुर में जिला स्तरीय सलियाण मेले के झूले के आवंटन की प्रक्रिया खंड विकास कार्यालय पंचरुखी में संपन्न हुई। मेले के झूले की बोली 9 लाख में समाप्त हुई। पालमपुर के एसडीएम डॉ अमित गुलेरिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि झूले आबंटन के लिए 9 ठेकेदारों ने आवेदन किया था। बोली साढ़े पांच लाख से शुरू हुई और सबसे अधिक 9 लाख की बोली विवेक शर्मा जिला हमीरपुर सुजानपुर निवासी ने लगाई।
भारतीय जनता पार्टी जिला कांगडा़ की बैठक जिला अध्यक्ष चंद्र भूषण नाग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में 12 मार्च को होने वाली आक्रोश रैली की तैयारियों हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। रैली का आयोजन सामुदायिक भवन धर्मशाला पर पदयात्रा से शुरू होकर फवारा चौंक कोतवाली बाजार में सम्पन्न होगी। इस रैली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में महापौर ओंकार नैहरिया, पूर्व विधायक विशाल नैहरिया, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, जिला महामंत्री सचिन शर्मा, राकेश चौधरी, अक्षय शर्मा, नरेंद्र पठानिया, शमशेर नैहरिया, नीलम, पारस शर्मा, विजय शर्मा, सुशील, प्रकाश चौधरी, मनी आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्तन ने आज ज्वालामुखी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की श्रृंखला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में आयोजित उपमंडल स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। साथ में विशेष अतिथि के रूप में ऋतु रत्न भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समारोह में उन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान और बेटी है अनमोल योजना के तहत 23 लाभार्थियों को 8.50 लाख रुपए की एफडीआर वितरित की। समारोह में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सामाजिक उत्थान के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है जिसके लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से समाज में व्यापक बुराईयों को खत्म करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेटी है अनमोल योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे बाले परिवार में जन्मी दो बेटियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत बेसहारा लड़कियों की शादी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने इन योजनाओं का व्यापक प्रसार प्रचार करने के भी निर्देश दिए ताकि हर पात्र लोग इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ज्वालामुखी संजीव कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा रवि कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी ज्वालामुखी आदर्श शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
शुक्रवार को डीएसपी देहरा विशाल वर्मा द्वारा अमन उर्फ लव कौशल का नया गाना सूट सूट का पोस्टर रिलीज कर गाना लांच किया। बताते चलें की लव कौशल देहरा उपमंडल के तहत नेहरन पुखर के निवासी हैं। लव कौशल ने इससे पूर्व भी कई गाने गाए है जिन्हें जनता द्वारा खूब प्यार मिला है। वहीं डीएसपी देहरा ने कहा कि वह गायक एवम समस्त टीम को हार्दिक बधाई देते हैं इस तरह से आगे भी वह युहीं सफलता हासिल करते रहे इसकी वह कामना करते हैं। वहीं गायक लव कौशल ने कहा कि उनका यह गाना लव बीट यू ट्यूब चेनल पर लांच हुआ है।
महिला एवं बाल विकास विभाग कांगड़ा की तरफ से पुराना कांगड़ा के नगर परिषद हॉल में खंड स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का यहां पहुंचने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच द्वारा स्वागत किया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच और बीडीसी मेंबर कांता सरोच ने संबोधन के दौरान आंगनवाड़ी सुपरवाइजर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की और सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं बारे बताया। इस मौके पर उपस्थित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम कांगड़ा ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि वर्तमान समय महिलाओं का समय है सरकार द्वारा अनेक योजनाएं महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं परंतु प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सोच में बदलाव लाना चाहिए और महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा बेटियों का शिक्षित होना बहुत आवश्यक है ,बेटियों को अवश्य पढ़ाएं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अग्रणी रहने वाली बेटियों को सम्मानित किया गया। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित सीडीपीओ कांगड़ा वंदना कटोच, तहसील कल्याण अधिकारी राकेश कुमार, बीडीसी मेंबर कांता सरोच, नगर परिषद मेंबर पुष्पा, सुपरवाइजर तृप्ता, आशा, किरण बाला, रीना, नीलकमल और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया।
राजकीय महाविद्यालय मटौर के वाणिज्य संकाय के द्वारा संकाय के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आज विदाई समारोह का अयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गीत, नृत्य, जैसी रंगारंग प्रस्तुतियां दी पेश की गई। विदाई समारोह में नेहा को मिस फेयरवेल, विवेक को मिस्टर फेयरवेल तनुजा को मिस पर्सनेलिटी, कुणाल को मिस्टर पर्सनेलिटी चुना गया। महाविद्यालय कार्यकारी प्रचार्या ने अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही वाणिज्य संकाय की इस सफल अयोजन के लिए सराहना की। इस अवसर पर समस्त शिक्षक वर्ग प्रो. दिनेश जंबाल, डॉ. प्रवेश गिल, प्रो. शिवानी दत्ता, प्रो. अजय कुमार, प्रो. सुदेश कुमारी व डॉ. नीतू सिन्हा उपस्थित रहे।
विश्व महिला दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतिम दिन को योग दिवस के रूप में मनाया गया । जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शांति का दूत कहे जाने वाले सफेद कबूतरों के छात्राओं ने पोस्टर बनाए व स्लोगन लिखे। तदोपरांत योगा इंस्ट्रक्टर अशोक कुमार ने मेडीटेशन व विभिन्न प्रकार के योगासन करवाकर। उन्होंने स्वयं ध्यान और योग की सभी विधियों को करके दिखाया। उन्होंने अष्टांग योग यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने शंखासन, योगमुद्रासन, कपालभाति, भ्रामरी और गोमुखासन का अभ्यास भी करवाया। डीएलएड की सभी छात्राओं ने भी उनका साथ देते हुए सभी आसनों को किया। साथ ही भविष्य में योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की शपथ भी ली। अंत में कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन शर्मा ने छात्राओं को महिला दिवस की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस विशेष दिवस के ज़रिए हम दुनियाभर के देशों और नागरिकों के बीच सामंजस्य स्थापित कर नारी के प्रति उनके दृष्टिकोण को बदल सकते है। उन्होंने बताया कि महिला दिवस को पूरे सप्ताह मनाने का महिला शरण कॉलेज का उद्देश्य छात्राओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाना है, उनको भविष्य के लिए तैयार करना है, ताकि वो हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर अपनी भगीदारी दे सकें।
रक्कड़ पंचायत गांव भ्रांता का बजुर्ग लापता हो गया है। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। जानकारी के अनुसार भ्रांता गांव के महिंद्र सिंह (62) पुत्र फान्दू राम बुधवार शाम को चारा लाने के लिए पंजपीरी जंगल गए थे, लेकिन बीती रात तक वापस नहीं आए। इस पर घरवालों को चिंता हो गई और ढूंढ़ने निकल पड़े, लेकिन कोई पता नहीं चला। रवि कुमार व पूर्व प्रधान रत्न सिंह राठौर ने बताया कि परिजन बहुत चिंतित हैं। वहीं थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है तथा तलाश जारी है।
बाल विकास परियोजना विभाग इन्दौरा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि इन्दौरा विधायक मलेन्द्र राजन पधारे। इस अवसर पर उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानियाँ, प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ,इन्दौरा मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया,जिला परिषद प्रवीण मींदा,कुलदीप किपा,प्रताप सिंह,इन्दौरा पँचायत प्रधान भूपाल कटोच,कमल किशोर प्रदेश कांग्रेस महासचिव,कर्ण सिंह लीची भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता सुख को नहीं अपितु गरीबो व आम आदमी के लिये आई है। सभी विभागों के कर्मचारियों को हिदायत दी है कि गरीब को नजरअंदाज न करें। सभी जरूरतमंद आम आदमी को पहल दें उनके होने वाले कार्य करें। वहीं विधायक ने सभी महिलओं की महिला दिवस पर बधाई दी। वहीं कार्यक्रम में सैंकड़ो की तादात में मातृ शक्ति ने लिया भाग।
विधायक पवन काजल के आग्रह पर कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए सोशल इंपैक्ट एसेसमेंट करने गग्गल आई टीम को ग्राम पंचायत बोहड़कवालू में खाली पड़ी सरकारी भूमि का निरीक्षण करवाया गया। गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार से आठ पंचायतों के हजारों लोग विस्थापित होंगे। यह बात विधायक पवन काजल ने ग्राम पंचायत सहोड़ा में क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह के दौरान ग्रामीणों से कही। इसी विस्थापन को दूर करने के लिए विधायक पवन काजल ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के बोहड़कवालू में नया एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव रखा है। इस दौरान पवन काजल ने कहा गग्गल हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के शुरू से विरोध में है उन्होंने कहा क्षेत्र की जनता के हित सर्वोपरि है और यहां पर उपजाऊ भूमि होने से हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा विधानसभा के बजट सत्र में भी कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के बोर्ड कवालू में खाली पड़ी जमीन पर नया एयरपोर्ट बनाने की मांग मुख्यमंत्री से करेंगे। काजल ने टूर्नामेंट के आयोजकों को ग्यारह हजार रुपये की नकद राशि और विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। शिव युवा मण्डल सहौड़ा प्रधान जतिंद्र कुमार ने बताया प्रतियोगिता मे 28 क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच में विनर शमिरपुर,मटौर की टीम उपविजेता रहीं। इस मौके पर पंचायत के पूर्व प्रधान विजय चौधरी, परमीत मितु , विनय, सोनू, सनी, अजय, साहिल, संजय, सुमन, रविंदर विक्की, भी उपस्थित रहे।


















































