ज्वालामुखी : खैरा टीम ने अपने नाम किया वॉलीबाल टूर्नामेंट
( words)
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते खुंडिया में युवा क्लब द्वारा वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया था, जिसका रविवार देर सायं विधिवत ढंग से समापन किया गया। इस समापन समारोह पर अजय राणा युवा मोर्चा महामंत्री को बतौर मुख्यातिथि रूप से बुलाया गया। वहीं, पंकज राणा बीडीसी सुरजीत सुभाष अमन विशाल प्रवीण खन्ना प्रिंस अमन दीपक अभिषेक अन्य सभी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खैरा टीम विजयी रही, जिसे 3100 रुपए की सम्मानित राशि से पुरुस्कृत किया गया।
