देहरा : जाने देहरा के किस कार्यालय में अभी भी लगा है वर्ष 2015 का कलेंडर
विनायक ठाकुर । देहरा
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते असिटेंट रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसाइटी के दफ्तर का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। आपको बता दें देहरा स्थित इस दफ्तर में मुलाजिम के कमरों में अभी सन 2015 ही चल रहा है। आप जान के चोक जाएंगे। उक्त सरकारी दफ्तर में आज भी 2015 की प्रदेश सरकार वाला कलेंडर मौजूद है, जिसका एक फोटो इंटरनेट मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि असिटेंट रजिस्ट्रार कोपरेटिव सोसायटी देहरा के इस दफ्तर में कर्मचारियों को अभी तक नई प्रदेश सरकार के बारे में पता नहीं चला। उक्त दफ्तर में लगे कैलेंडर से प्रतीत हो रहा है कि 2015 के बाद नई सरकार बनने के उपरांत भी 2022 सन में 2015 ही चल रहा है। लोगों ने इस बात पर कड़ी आपत्ति भी जताई है। जब इस संदर्भ में एआरओ देहरा आरएस बेदी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि अभी एक माह पहले ही जॉइन किया है और आपके माध्यम से इस बारे में सूचना मिली है, अगर ऐसा पाया जाता है, तो उक्त कलेंडर को निकाल कर नया स्थापित किया जाएगा।
