गांगुली की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
( words)
BCCI अध्यक्ष एवं भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वूडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांगुली की तबीयत आज सुबह खराब हुई। जानकारी के मुताबिक सौरव गांगुली अपने जिम में वर्कआउट कर रहे थे, के अचानक उनके सीने में तकलीफ हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सौरव गांगुली को शनिवार सुबह से ही हृदय संबंधी समस्या थी और उन्हें वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है। गांगुली को एंजियोप्लास्टी की आवश्यकता हो सकती है। हालांकि डॉक्टर्स ने कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।