ज्वालामुखी : सिहोरपांईं के नौजवान की हिप रिप्लेसमेंट के लिए आर्थिक मदद की जरूरत
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
ज्वालामुखी के सिहोरपांईं पंचायत के बण चेलियां गांव का पढ़े-लिखे 24 वर्षीय नौजवान युवक अभिनेश कुमार के दोनों हिप खराब हो गए हैं। पीड़ित युवक 10+2 पास है। एक हिप रिप्लेसमेंट करवा लिया है, लेकिन दूसरा हिप रिप्लेस करवाने के उसके पिता के पास पैसे नहीं हैं। उसके पिता चन्नण सिंह ने अपने पुत्र के हिप रिप्लेस करवाने के लिए दानी सज्जनों से आर्थिक सहायता देने की अपील की है, ताकि उसके पुत्र को नारकीय जीवन से छुटकारा मिल सके। अभिनेश कुमार के पिता की बैल्डिंग की दुकान है। उन्होंने बताया कि किसी बीमारी की बजह से उसकी हड्डियों में लगभग 6 वर्ष पहले संक्रमण हो गया था, जिसके चलते उसके दोनों हिप खराब हो गए हैं। वह चलने फिरने में पूरी तरह से असमर्थ है, जिसकी वजह से वह 6 वर्ष से बिस्तर पर ही नारकीय जीवन जी रहा है।
एक कदम भी एक तरफ का हिप तो उन्होंने रिस्तेदारों की सहायता से पीजीआई चंडीगढ़ में रिप्लेस करवा दिया है, लेकिन दूसरा हिप रिप्लेस करवाने के लिए उसके पास एक पाई भी नहीं हैं। पीड़ित के पिता चन्नण सिंह का कहना है कि उनके तीन बच्चे हैं, उनमें से एक लड़का व लड़की स्कूल में पढ़ रहे हैं। इतना ही पीड़ित अभिनेश की माता भी असाध्य बीमारी से पीड़ित है। उसका भी इलाज चल रहा है और उन्होंने अभिनेश का हिम केयर कार्ड भी बनवा लिया है, लेकिन इस योजना के तहत केवल लगभग दो लाख रुपए (1लाख 94 हजार) ही मिले हैं।
यह राशि पीजीआई के डॉक्टरों के खाते में जमा हैं, लेकिन इसके अलावा अभी भी उसे अपने पुत्र की जिंदगी बचाने के लिए पीजीआई के डॉक्टरों ने लगभग तीन लाख रुपए का खर्चा बताया है, जिसके लिए उसे 3 लाख रुपए की सख्त जरूरत है। सिहोरपांईं पंचायत और प्रशासन ने भी अभी तक उसकी कोई आर्थिक मदद नहीं की है। उन्होंने दानी सज्जनों से आर्थिक मदद देने की अपील की है। अभिनेश कुमार का खाता नं -0717000102827139 पीएनबी बैंक ज्वालामुखी है। दानी सज्जन इस फोन 98051-52189 पर संपर्क कर सकते हैं।
