नूरपुर पुलिस ने 6.63 ग्राम चिट्टे के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार
( words)
नूरपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान के अंतर्गत एक व्यक्ति को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के साथ हिरासत में लिया गया है।
नियमित गश्त और चेकिंग के दौरान CIA नूरपुर ने कंडवाल पुलिस चौकी के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को जांच हेतु रोका। नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से 6.63 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान अजय दानियाल उर्फ मंजू (उम्र 44 वर्ष), निवासी गांव जेंट, डा° रामनगर दिनी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध NDPS अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
