पालमपुर : कबड्डी समापन प्रतियोगिता में मुख्यातिधि के रूप में विधायक आशीष बुटेल
( words)
प्रतिमा राणा / पालमपुर
हिमानी क्लव चचियां में कबड्डी की प्रतियोगिता करवाई गई, जिसके समापन पर मुख्यातिथि के रूप में पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल पहुंचे। कबड्डी का फाइनल मैच बोधा और हिमानी युवा क्लव के बीच हुआ, जिसमें हिमानी युवा क्लव की टीम विजेता रही। विधायक आशीष बुटेल ने जितने वाली टीम को बधाई दी और संदेश दिया की युवा नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपनी रुचि बनाएं। हिमानी युवा क्लव के प्रधान और कबड्डी मैच के आयोजक शुखदेव को अपनी और से 15000 की धन राशि दी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष त्रिलोक चंद और अमित धीमान मौजूद रहे।
