जयसिंहपुर: ब्राह्मण कल्याण परिषद मंडल जयसिंहपुर द्वारा परशुराम जयंती मनाई गई
ब्राह्मण कल्याण परिषद मंडल जयसिंहपुर द्वारा परशुराम समुदायिक भवन सकोह में परशुराम की जयंती बड़े उल्लास के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम की मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने शिरकत की । जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान ने हिमाचली टोपी पहना कर उनका स्वागत किया। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने भगवान परशुराम जयंती की सभी को बधाई दी। वही ब्राह्मण कल्याण परिषद के प्रधान जगदीश प्रसाद ने कहा की भगवान परशुराम की जयंती हम अपने संस्कारों को जागरूक करने के लिए श्रमिक रूप से मानते हैं, ताकि लोगों को अपने पिछले संस्कारों पर कायम रहे। इस अवसर पर जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान एसडीयम पवन शर्मा, देश राज शर्मा, अनिश सुगा के साथ अन्य ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
