पालमपुर : रजेहड पंचायत के प्रधान शशि पाल उर्फ बॉबी ने छाेड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल
प्रतिमा राणा। पालमपुर
पालमपुर विधायक द्वारा विधायक निधि का गलत प्रयोग करने के विरोध में रजेहड पंचायत के प्रधान शशि पाल उर्फ बॉबी ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। प्रधान ने कहा कि पालमपुर विधायक से कई बार लोगों ने विकासात्मक कार्यों के लिए पैसा मांगा, लेकिन वह हमेशा ही अनदेखी करते रहे, पर जब आरटीआई के द्वारा पता चला कि विधायक ने अपनी निधि तक को ही पूरा नहीं खर्चा और हैरानी तब हुई, जब पता लगा कि विधानसभा से बाहर भी अपनी विकास निधि को खर्च किया है। किसी भी विधानसभा क्षेत्र के व्यक्ति के लिए यह बहुत दुख की बात है कि उसका विधायक या तो विधायक निधि खर्च ही नहीं कर रहा है या फिर बाहर खर्च कर रहा है। भाजपा ज्वाइन करने वाले प्रधान ने कहा कि जिस पार्टी का प्रधानमंत्री, जिस पार्टी का मुख्यमंत्री और विधायक होगा उसी पार्टी का प्रधान हो तब ही विकास संभव है।
क्योंकि साफ दिख रहा है कि आने वाले विधायक पालमपुर से त्रिलोक कपुर जी बनेंगे। इसलिए मैं भी उनके सहयोगी के रुप में अपनी पंचायत के विकास के लिए त्रिलोक कपूर का सहयोग करूंगा। मुझे इस बात खुशी बहुत खुशी है कि दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी के साथ जुड़ने का मुझे मौका मिल रहा है और दुख इस बात का है कि आज तक उस पार्टी के साथ चल रहे, जिसने पालमपुर में विकास के नाम पर किया ही कुछ नहीं। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक कपूर ने शशि पाल उर्फ बॉबी को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
