धर्मशाला : सरवीन चौधरी ने तीन करोड़ पचास लाख से बनने वाली लंज-शाहपुर 33 केवी लाइन की आधारशिला रखी
सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज में 3.50 करोड़ों की लागत से बनने वाले 33 केवी लंज शाहपुर लाइन की आधारशिला रखी। इस 33 केवी लाइन से 17 पंचायतें लाभान्वित होंगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्युत क्षेत्र के ढांचागत विकास पर विशेष बल दे रही है।
वहीं उन्होंने इसके उपरांत राजकीय महाविद्यालय लंज के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचा11र्य डा. वेद प्रकाश पटियाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार गुणात्मक शिक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार के लिए बजट में विशेष प्रावधान रखा गया है।
इस वित्तीय वर्ष में शिक्षा क्षेत्र के लिए 8412 करोड़ रुपए बजट का प्रावधान किया गया है। वहीं प्रदेश सरकार सर्वागींण विकास पर ध्यान दे रही है। वहीं इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु बच्चों को 21000 रुपए देने की घोषणा की।
इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। वहीं उन्होंने हरिजन बस्ती विद्यासागर के घर से हरिजन बस्ती हार घाड़ तक सड़क निर्माण के लिए 10 लाख, कबियाल-कोडिय़ां सड़कपर पुली निर्माण के लिए 5 लाख तथा डूहकी से सिद्धभेड़ा सड़क निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता राकेश धीमान, अधिशाषी अभियंता पुनीत सोंधी, एसडीओ जितेंद्र प्रकाश, जसबीर सिंह, कुंदन सिंह, तहसीलदार पविन्द्र पठानिया, प्रधान अप्पर लंज रेखाए प्रधान लंज खास आशा कुमारी, पूर्व प्रधान रमेश, प्रांत अध्यक्ष शिक्षा पवन कुमार सहित कॉलेज का स्टाफ व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
