सोलन : आईईसी विश्वविद्यालय में बीसीए अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए भव्य विदाई समारोह का हुआ आयोजन
अटल शिक्षा कुंज कालू झंडा स्थित आईईसी विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा बीसीए अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए एक भव्य विदाई पार्टी का आयोजन किया गया।
यूनिवर्सिटी कैंपस के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स को नम आंखों और ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ विदा किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत मुख्य अतिथियों और विभागाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद सेकंड ईयर (जूनियर्स) के छात्रों ने अपने सीनियर्स के स्वागत में कई शानदार प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने बॉलीवुड और पहाड़ी लोक गीतों पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी। कुछ छात्रों ने कॉलेज लाइफ और दोस्ती पर भावुक कर देने वाले गीत और अनूठी शायरियां पेश कीं।जूनियर्स ने अपने सीनियर्स के लिए कुछ
मज़ेदार गेम्स और रैपिड-फायर राउंड्स भी रखे। मिस्टर और मिस फेयरवेल का चयन समारोह का मुख्य आकर्षण 'रैंप वॉक' और 'टैलेंट राउंड' रहा। ट्रेडिशनल और फॉर्मल आउटफिट्स में सजे सीनियर्स ने स्टेज पर अपना जलवा बिखेरा। उनके आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता के आधार पर विजेताओं को चुना गया । जिसमे कुलदीप को मिस्टर फेयरवेल और किरणदीप को मिस फेयरवेल फाइनल ईयर के होनहार छात्र को इस खिताब से नवाजा गया। बेहतरीन प्रस्तुति के लिए छात्रा को ताज पहनाया गया। इसके साथ ही सीनियर्स को उनकी खूबियों के आधार पर कई अन्य मज़ेदार टाइटल्स और स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए।
