जवाली : आशा बहनों की समस्याओं का समाधान ही पहली प्राथमिकता- इंदु बाला
इंदु बाला काे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरमाड़ की कमान
राजेश कतनौरिया। जवाली
विधानसभा क्षेत्र के तहत पीएचसी भरमाड़ में आज (गुरुवार काे) आशा कार्याकर्ताओं की बैठक हिमाचल प्रदेश आशा कार्यकर्ता संघ की पूर्व अध्यक्ष सुमना देवी की अध्यक्षता में भरमाड़ के प्राचीन शिव मंदिर शिबोथान में संपन्न हुई। जिसमें ब्लॉक नगरोटा सूरियां की उपाध्यक्ष त्रिशला देवी विशेष तौर पर मौजूद रही। बैठक में सर्वसम्मति से इंदु बाला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरमाड़ की अध्यक्ष बनाया गया। अंजू बाला को जर्नल सेक्रेटरी बनाया गया और निशा देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ में अंजना कुमारी को उपाध्यक्ष का दायित्त्व दिया गया। पुष्पा देवी को सहसचिव बनाया गया तथा निशा को प्रेस सचिव बनाया गया। इसके साथ ही आशा बहनों की समस्याओं को भी सुना गया और सुमना देवू ने आशा बहनों की समस्याओं का समाधान निकालने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अपनी आशा बहनों की समस्याओं का समाधान निकालना उनकी पहली प्राथमिकता बनती है। वह सभी उन बहनों की समस्याओं का समाधान निकालेंगी, जो भी आशा बहने इनके साथ जमीनी स्तर से जुड़ेंगी।
साथ में उन्होंने कहा कि आजकल गर्भवती महिलाओं को रोंग नंबर से फोन आ रहे हैं और उनसे उनका अकॉउंट नंबर मांगे जा रहे हैं, जिससे कि गर्भवती महिलाओं को उनके खाते में 8 हजार की राशि डाले जाने का लालच दिया जा रहा है, जिससे उन गर्भवतियों के खाते में पहले तो 8 हजार की राशि आने का मैसेज आता है। साथ मे ही उनके खाते से उनके पैसे निकाले जाने का मैसेज भी आ जाता है, तो हमारी सभी गर्भवती महिलाओं से प्राथना रहेगी कि ऐसी कोई भी जानकारी न दें जो आपके खाते से जुड़ी हो। सभी गर्भवती महिलाएं सचेत रहे और ओरों को भी यह बात बताएं। उन्हाेंने कहा कि कोई भी गर्भवती महिला आशा का मोबाइल नंबर उन रोंग नंबर वालों को न दें। गर्भवती महिलाओं को जब भी पैसे मिलेंगे, तो वो आपको आशा या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बता देंगी कि कैसे क्या करना होता है। लुटेरों के झांसे में न आए।
