रिकांगपिओ : सांगला और करछम में जल शक्ति विभाग के सब डिवीजन के कार्यालय जल्द ही खुलेंगे
फर्स्ट वर्जिक्ट। रिकांगपिओ
किन्नौर में प्रदेश सरकार की ओर से जल शक्ति विभाग के दो सब डिविजन खुलने का नोटिफिकेशन जारी हुआ है, जिसमें सांगला तहसील के अंतर्गत सांगला और करछम में जल शक्ति विभाग के सब डिवीजन के कार्यालय जल्द ही खुलेंगे। जलशक्ति विभाग के सब डिवीजन सांगला में एक सहायक इंजीनियर सिविल, एक वरिष्ठ सहायक, JOA IT और वाटर वर्क्स क्लर्क का पद स्वीकृत किया गया है। इस सब डिवीजन का कार्य क्षेत्र छितकुल गांव, रकछम गांव, बटसेरी गांव, थंगरंग गांव, सांगला गांव, कामरू गांव और चासू गांव शामिल किया है। वहीं, दूसरा जल शक्ति विभाग के सब डिवीज़न करछम में जूनियर इंजीनियर सिविल, वर्क इंस्पेक्टर, एक सर्वेयर और चौकीदार का पद स्वीकृत हुआ है। इसका कार्य क्षेत्र शोंग, ब्रुआ, सापनी और किल्बा शामिल किया है।
इसी भांति निचार जल शक्ति विभाग का क्षेत्र निचार, कटगांव, टापरी और निगुलसरी निश्चित किया है। जल शक्ति विभाग के सब डिवीज़न रिकांगपिओ के क्षेत्र कल्पा, रिकांगपिओ और पोवारी होगा। वहीं, प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि सांगला तहसील वासियों को 50 किलोमीटर दूर रिकांगपिओ काम करने के लिए आना पड़ रहा था और रिकांगपिओ से एसडीओ को काम देखने के लिये परेशानी आ रहा था। इसलिए इनके काम को सरल करने के लिए उन्होंने हिमाचल सरकार से कई बार इसकी सब डिवीजन खोलने की मांग किया था। वहीं, उन्होंने बताया कि किन्नौर वासियों की मांग पर पिछले साल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 20 नवंबर,2021 में जब किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ आए थे, तब उन्होंने दो जल शक्ति सब डिवीज़न देने की घोषणा की थी।
इसके लिए सांगला तहसील वासियो को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। वहीं, उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकारजनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर है व जिला के प्रत्येक क्षेत्रो में समान विकास किया जा रहा है। किन्नौर में जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता अमित सूद ने इस दो सब डिवीज़न खोलने की पुष्टि किया है और यह सब डिवीज़न अधिशाषी अभियंता रिकांगपिओ के अंडर ही काम करेंगे, जबकि इन का सुपर विज़न रिकांगपिओ आफिस के माध्यम से होगा।
