धर्मशाला : दाढ़ी मैदान में बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा सुधीर शर्मा का जन्मदिन
कई बड़े नेता कर सकते हैं शिरकत, मैदान में लगाई जाएगी 12 हजार कुर्सियां
पंकज सिंगता। धर्मशाला
2 अगस्त को पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधीर शर्मा का जन्मदिन धर्मशाला में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। उनके जन्मदिन xकी तैयारियों को लेकर दाढ़ी मैदान को पूरी तरह से सजाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मैदान में 12000 से अधिक कुर्सियां लगाई जाएगी और प्रदेश स्तर के कांग्रेस के बड़े नेता भी इस कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। इस दौरान सभी मेहमानों के लिए खाने की व्यवस्था भी गई है। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता इस दौरान शिरकत कर सकते है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है और सुधीर शर्मा का जन्मदिन बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा।
