विचार : संगठन कौशल का बेजोड़ मंत्र है त्रिदेव

* रचना झीना शर्मा (लेखिका कसुम्पटी मंडल भाजपा की उपाध्यक्ष है ओर खुद त्रिदेव के रूप सम्मेलन में शामिल रही है। )
* ये लेखिका के स्वतंत्र विचार है।
भारतीय जनता पार्टी विश्व की इस समय सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनी है, पार्टी में करोड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 1980 में अपनी यात्रा को देश की राजनीति में शुरू किया। हालांकि वैचारिक रूप से बहुत पहले से जनसंघ के रूप में कार्य होता रहा और इसे नया रूप में भारतीय जनता पार्टी के रूप में मिला। भाजपा शुरू से ही पार्टी विद डिफरेंस है। पार्टी ने कार्यकर्ता, कार्यक्रम व जनसेवा को महत्व दिया, चाहे उस समय विस्तार अधिक नहीं हुआ था, बावजूद इसके विचारधारा के बल पर पार्टी ने देश की सेवा के भाव से कार्य करते हुए अपने संगठन को आगे बढ़ाने का काम किया। भारतीय जनता पार्टी का संगठन लगातार पसीना बहाते हुए, खून देते हुए आगे बढ़ता गया। विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए कर्मठता के साथ कार्यकर्ता को खड़ा करते हुए काम किया गया। दो सांसदों की पार्टी से पूर्ण बहुमत की लगातार बनने वाली सरकार का सपना साकार किया। वर्तमान में देश को विकास के मॉडल पर आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत यशस्वी नेतृत्व के बल पर विचारधारा को और अधिक प्रखर करते हुए भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।
भारतीय जनता पार्टी ने सदैव कार्यकर्ता कार्यक्रम की चिंता की, इसीलिए हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने त्रिदेव की परिकल्पना की। यह अपने आप में संगठन की बेजोड़ शैली है, जिसने कार्यकर्ता को कर्मठता के साथ संगठन की डोर के साथ जोड़कर आगे बढ़ाने का काम किया। हिमाचल के संगठन ने जिस प्रकार से त्रिदेव ,पन्ना प्रमुख व ग्राम केंद्र की संरचना को मजबूती के साथ लागू किया, उसकी प्रशंसा देश का नेतृत्व करता है और यह हिमाचल का मॉडल देश के अन्य राज्यों में भी अपनाया गया। हिमाचल भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा की कर्मठ मेहनत के परिणाम स्वरूप यह मॉडल हिमाचल की पहचान बन गया। वर्तमान में पार्टी संगठन व सरकार के तालमेल के चलते लगातार सक्रिय रहकर कार्यकर्ता मेहनत कर आगे बढ़ रहा है और पार्टी के कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र व प्रदेश की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।संग़ठन मंत्री पवन राणा ने अनुशासन के साथ व्यवस्थित सम्मेलन करवाएं जिनकी जितनी प्रशंसा हो कम है। त्रिदेव सम्मेलन बड़ी शक्ति के साथ किए गए हैं, इसके पीछे बहुत बड़ी मेहनत है जिसने यह सफलता दिलाई है। यह सम्मेलन हिमाचल प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में सफलता के साथ हुए और केंद्रीय नेतृत्व ने इसमें भाग लिया और कार्यकर्ताओं का केंद्र व प्रदेश की नीतियों को लेकर के मार्गदर्शन किया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर गहराई से बात रखी, समाज कल्याण व सामाजिक सुरक्षा के भाव के साथ हर वर्ग के लिए 72 के करीब नीतियां इस सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मार्गदर्शन में बनाई है, जिन्हें जमीनी स्तर पर लागू किया गया है और उनका लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है। पेंशन, हिमकेयर, सहारा ,शगुन योजना, गृहणी योजना, टोल टैक्स माफ ,खेत, पानी,सड़क, स्वास्थय, शिक्षा, गाँव ,शहर,गाय संरक्षण ,पर्यटन सहित हर क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर में लगातार सक्रिय रहकर काम किया जा रहा है। कर्मचारियों को भी उनके हक दिए जा रहे है। कोरोना काल में भी लोगों को राहत पहुंचाने का काम सक्रियता से किया गया। यह अपने आप में प्रदेश सरकार के नेतृत्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की खूबी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसकी सराहना कर चुके है। उसी का परििणाम है कि प्रदेश में मजबूत नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में काम कर रहा है।
त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ता की भूमिका को लेकर जिस प्रकार से नींव रखी गई, निश्चित रूप से यह भाजपा का ही संगठन है जिसमें इस प्रकार की परिकल्पना करते हुए कार्यकर्ता को मान सम्मान देते हुए आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश में सत्ता नहीं रिवाज बदलेगा, यह संकल्प भाजपा कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में लिया है, भाजपा का संगठन इसके लिए कर्मठता से काम कर रहा है। निश्चित रूप से भाजपा परिवार के मुखिया राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप जी का कुशल नेतृत्व मिला है और इसी के साथ सभी पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी के साथ अपना काम किया है। यह त्रिदेव सम्मेलन बेहद सफल रहे, कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने वाले रहे और प्रदेश में भाजपा के संगठन को और मजबूती देने वाले रहे हैं। निश्चित रूप से आने वाले समय में विस के चुनाव आने हैं ,ऐसे में यह सम्मेलन अपने आप में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए कार्यकर्ताओं को चुनावों के लिए भी तैयार कर गए हैं।