बिलासपुर : अनुराग ठाकुर द्वारा भेजे जा रहे स्वास्थ्य उपरकणों को लेकर जताया आभार

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा दिल्ली से हिमाचल के लिए मदद भेजने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आभार जताया है। बिलासपुर के डॉ सुकृत ने कहा की अनुराग ठाकुर द्वारा इस कोरोना काल में हिमाचल के लिए स्वास्थय उपकरण लगातार भेजे जा रहे है। इन दिनों हिमाचल में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में हिमाचल के अस्पतालों में उपकरणों की कमी न हो इसके लिए अनुराग ठाकुर अपने निजी प्रयासों से प्रदेश की मदद कर रहे है। उन्होंने कहा की अनुराग ठाकुर ने इस सामग्री में थ्री प्लाई मास्क 5000, एन-95 मास्क 300, ग्लव्स 2000, फेस शील्ड 100, पीपीई-किट 400, ऑक्सीजन मास्क 150, एनआरएम 100, पल्स ऑक्सीमीटर 50, ऑक्सीजन रेगुलेटर 100 बिलासपुर के लिए भेजे है. जिसके लिए डॉ सुकृत ने अनुराग ठाकुर का आभार जताया है।