डाडासीबा में चार साल के करीब खुली फायर चौकी आलम यह है कि यहां फायर चौकी तो सरकार ने खोल दी है लेकिन हाइड्रेंट की सुविधा देना भूल गई है। डाडासीबा में हाइड्रेंट नहीं होने से चौकी के लिए कर्मचारियों को डाडासीबा से लगभग पाँच किलोमीटर दूर वलभाल गांव में अग्निशमन वाहनों में पानी भरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डाडासीबा में दो फरवरी 2019 को फायर चौकी खुली थी। डाडासीबा चौकी में एक बड़ा और एक छोटा अग्निशमन वाहन हैं। हालांकि यहां वाहनों की सुविधा तो है लेकिन हाइडेंट नहीं है। वहीं फायर सीजन शुरू हो चुका है। डाडासीबा के नजदीक जंगलों में व लोगों की पशुशालाएं जल ने के समाचार आये दिन आते रहते हैं। फायर चौकी के कर्मचारियों को पानी भरने के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है। फायर सीजन अभी शुरू ही हुआ लेकिन अस्थाई व्यवस्था भी हो पाएगी या नहीं यह भी सवाल ही बना हुआ है, क्योंकि अधिकारियों के मुताबिक संबंध में प्रशासन से मांग उठाई गई है जबकि जल शक्ति विभाग की मानें तो प्राक्कलन बनाकर भेजा गया है, जब तक मंडल कार्यालय से स्वीकृति नहीं मिलती और बजट का प्रावधान नहीं होता तब तक समस्या का समाधान नहीं होगा। चौकी प्रभारी बीरबल डाडासीबा ने जानकारी देते हुए बताया कि चौकी में 13 कर्मचारियों का स्टाफ है लेकिन फायर हाइड्रेंट ना होने से आपात स्थिति में पांच किलोमीटर दूर पानी भरने के लिए जाना पड़ता है, यदि चौकी के नजदीक हाइड्रेंट हो तो कर्मियों को जरूर राहत मिलेगी और अग्निकांडो पर भी तुरंत काबू पाया जा सकेगा। प्रशासन से कई बार लिखित व मौखिक मांग उठाई जा चुकी है लेकिन अभी तक हाइड्रेंट नहीं लग पाए हैं। वहीं इस संदर्भ में सहायक अभियंता राकेश कुमार जल शक्ति विभाग डाडासीबा का कहना है कि फायर हाइड्रेंट लगाने के लिए प्राक्कलन मंडल कार्यालय भेजा है कार्यालय स्वीकृति को बजट का प्रावधान होने पर हाइड्रेंट लगा दिए जाएंगे।
केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में शुक्रवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में रिंकू धीमान, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (विज्ञान) ने पृथ्वी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके बाद कक्षा सातवीं की छात्रा ईशिता भाटिया ने पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में भाषण प्रस्तुत किया। इसके बाद कक्षा आठवीं की छात्रा कृति ने एक कविता प्रस्तुत की। तत्पश्चात कक्षा बारहवीं (विज्ञान) की छात्रा उल्लासिता व सेजल ने पृथ्वी दिवस पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यालय प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित व स्वस्थ रखने की ज़िम्मेदारी हम सब की है। पृथ्वी का संरक्षण हमें अपना कर्तव्य समझ कर करना चाहिए और समाज के अन्य व्यक्तियों को भी जागरूक करना है। प्राचार्या ने कहा कि धरती को बचाना है, तभी जीवन बचेगा। पूरे ब्रह्मांड में पृथ्वी एकमात्र ग्रह है जहां आज तक जीवन संभव है। इसलिए पृथ्वी पर जीवन को जारी रखने के लिए, पृथ्वी को बचाना आवश्यक है। 22 अप्रैल का दिन पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि मानव जाति को पृथ्वी के महत्व के बारे में पता चल सके। पृथ्वी दिवस 2022 की थीम ‘इन्वेस्ट इन अवर प्लेनेट’ राखी गई। इस थीम का संदेश यह है कि हम अपनी पृथ्वी पर हरियाली का निवेश कर ही आगामी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं |
केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (विज्ञान) रिंकू धीमान ने पृथ्वी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके बाद कक्षा सातवीं की छात्रा ईशिता भाटिया ने स्पीच दी। वहीं आठवीं की छात्रा कृति ने एक कविता प्रस्तुत की। इसके बाद बारहवीं की छात्रा उल्लासिता व सेजल ने पृथ्वी दिवस पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विद्यालय की प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने छात्रों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
रक्कड़ समीपवर्ती पड़ते लोटस इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया, इस उपलक्ष्य पर कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों ने पौधा रोपण किया छोटे छोटे विद्यार्थियों में अपनी पृथ्वी के प्रति सम्मान को देखकर सभी सुन रह गए वहीं दूसरी कक्षा व तीसरी से पांचवी के विद्यार्थियों ने पृथ्वी पर नारे स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया, कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने डिस्प्ले बोर्ड प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया और धरती मां को साफ सुथरा रखने का प्रण लिया। प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने बच्चों के इस सराहनीय कार्य को देखकर उनकी प्रशंसा की और अपने भाषण द्वारा उनके मनोबल को और ज्यादा बढ़ाया और कहा कि भविष्य में इस तरह की प्रतियोगिताएं स्कूल करवाता रहेग।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा 26 अप्रैल 2022 को रोजगार मेला लगाया जा रहा है। यह मेला प्रात: 9 बजे सायं 4 बजे तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परौर के नजदीक मेला ग्राउंड में लगाया जा रहा है। इसका शुभारंभ विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार करेंगे। इस मेले में नामी औद्योगिक इकाइयां हिस्सा ले रही हैं और 2000 पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रिज्यूम के साथ पहुंचें। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला के फोन नंबर 01892 224892 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
समस्त विश्व में आज पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। इसका मकसद पृथ्वी को अनावश्यक दोहन से बचाना है। इसी कड़ी के तहत राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा में भी एक कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान छात्रों ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यह प्रतियोगित छठी से आठवीं कक्षा के छात्रों के बीच करवाई गई। इस प्रतियोगिता में तनवी प्रथम, मुक्ता सेकेंड और प्रियंशा थर्ड रही। वहीं नौंवी और दसवीं के छात्रों में भी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें स्मृति प्रथम, सारांश सेकेंड रहा। इसी तरह से दीक्षा तथा श्रुति तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्याध्यापक प्रवेश शर्मा ने पृथ्वी दिवस मनाने का महत्व बताया। वहीं इस दौरान राजीव डोगरा, अमीचंद, सुनील कुमार, विमल सागर, रविंद्र कुमार, डिंपल कुमार और उपेंद्र कौंडल भी मौजूद रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर सोशल मीडिया में वायरल गौसदन कंगैहण की गायों के मरने व उनकी गंभीर स्वास्थ्य हालत का वीडियों की पुष्टि हेतु आज तहसीलदार जयसिंहपुर की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग के चिकित्सकों के साथ गौसदन कगैहण का औचक निरीक्षण किया, जिसमें गायों की जांच की गई। जैसा की वीडियों में दिखाया गया है कि गायाें काे चारा आदि नहीं दिया जा रहा है व गाएं मर रही हैं, यह सब गलत पाया गया। इसके साथ गायों को दिया जाने वाला चारा व पानी व भंडारन आदि की व्यवस्था भी जांची गई, जो कि प्रर्याप्त मात्रा में पाई गई। पशुपालन विभाग को समय-समय पर गायों की स्वास्थ्य जांच करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त आगामी दिनों में गायों को दिया जाने वाला फिडिंग/चारा आदि की व्यवस्था को जनता के सहयोग से और बेहतर किया जाएगा।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा विकास खंड इंदौरा के ग्राम पंचायत सुरडवां में रहस्यमई तरीके से रात को महिला की मौत होने की बात सामने आई है। महिला की मौत होने के पश्चात परिजनों ने रात को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया, जब महिला के मायके वालों ने इसका विरोध किया, तो इसकी शिकायत थाना इंदौरा में करवाई, उसके पश्चात थाना इंदौर के प्रभारी सुरेश शर्मा व डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे व मामले की छानबीन करने में जुट गए। मृतक महिला की बहन का कहना है कि अगर उसकी मृत्यु हो गई थी, तो उसका अंतिम संस्कार रात के अंधेरे में क्यों किया गया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि फ्रेंडशिप की टीम अपनी जांच कर रही है, वह जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मृतक महिला का नाम बचनों देवी है। मृतक महिला कि मां ने बताया कि मृतक महिला के पति की मृत्यु कुछ समय पहले ही हो गई थी, रात को महिला के घर वालों ने उनके मायके में फोन करके बताया कि महिला ने दवाई खा ली है, वह हम उसे अस्पताल ले जा रहे हैं, किंतु महिला को अस्पताल नहीं ले जाया गया था, वह रात को ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की तह तक जाया जाएगा और रहस्यमई तरीके से उसकी मौत क्यों हुई और उसे रात के अंधेरे में क्यों जलाया गया। इसकी जल्द से जल्द पुलिस द्वारा छानबीन करके सामने ला दिया जाएगा।
प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने गुरुवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना में करोड़ों की योजनाओं को छात्रों को समर्पित किया। उन्होंने एक करोड़ 70 लाख की लागत से बने विज्ञान भवन, विद्यालय के दो परिसरों को जोड़ने वाले 75 लाख से बने ओवरहेड फुट ब्रिज और 5 लाख से बने मंच को छात्रों को समर्पित किया। उन्होंने भवारना के लोगों और छात्रों को इन योजनाओं की बधाई दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता और दूर-दराज के क्षेत्रों में भी बेहतर तथा उच्च शिक्षा की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के विस्तार एवम गुणात्मक शिक्षा के लिये 8 हजार 412 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि नईं शिक्षा नीति को रोजगार मुखी बनाया गया है, जिसमें बच्चों की प्रतिभा और कौशल के अनुरूप शिक्षा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य किया गया है। स्कूलों के पुराने भवनों के स्थान पर नये भवनों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि सुलाह निर्वाचन क्षेत्र में बच्चों को बेहतर और घरद्वार शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए भी अभूतपूर्व कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि चंगर क्षेत्र के रझूं में आईटीआई, बल्लाह परौर में पॉलीटेक्निक कॉलेज, अक्षैणा में फार्मेसी कॉलेज, गढ़ आईटीआई को मॉर्डन आईटीआई बनाया गया है। उन्होंने कहा कि थुरल कॉलेज में साइंस की कक्षाएं आरंभ की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भवारना संपूर्ण विद्यालय के रूप में उभर कर आदर्श स्कूल के रूप में पहचान बनाई है। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय के मेधावियों को भी पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय मैदान को फ्लड लाइट्स के लिए 4 लाख, विद्यालय प्रांगण के लिए 4 लाख, शौचालय निर्माण के लिए साढ़े पांच लाख, और बास्केट बॉल के लिए 5 लाख और मंच निर्माण के लिये 5 लाख रुपए उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने बास्केट बॉल मैदान के शेष कार्य के लिए धनराशि, सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार देने की घोषणा की। उन्होंने इसी विद्यालय में तैनात अध्यापक अजय मनकोटिया के स्वर्गवास के बाद उनके परिजनों द्वारा उनकी स्मृति में बनाए गए गेट निर्माण के लिए आभार प्रकट किया। इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गुलेरिया ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय के लिए करोड़ों की योजनाओं के लिये आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तनु भारती, भवारना पंचायत की प्रधान बंदना अवस्थी, बड़ग्वार पंचायत की प्रधान सोनिया बंटा, उपप्रधान शिवालिक नरयाल, जिला परिषद रजनी देवी, बीडीसी अध्यक्ष अनिता चौधरी, अंकुर कटोच, समिति सदस्य सोनी गुप्ता, समिति सदस्य मोहिंदर चौधरी, बीडीसी संतोष कुमारी, प्रधान रमेहड़ मोहिंदर राणा, उपप्रधान सुरजीत कुमार, रागिनी रुकवाल, सुनील कुमार, एसएमसी के अध्यक्ष प्यार चन्द, डरोह स्कूल के प्रधानाचार्य विजय शर्मा, अधिशाषी अभियंता मुनीष सहगल और अनिल पुरी, एसडीओ डीएस परमार, एसडीओ आनंद कटोच और प्रवीण कुमार सहित गणमान्य लोग, छात्र, अध्यापक, अभिभावक और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ब्लाक खन्ड परागपुर अंतर्गत पड़ती नलसुहा पंचायत क्षेत्र में उद्योग एवम परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह के प्रवास के दौरान लोंगो ने सड़क निर्माण, महिला भवन निर्माण की मांग रखी थी वहीं मंत्री बिक्रम सिंह ने प्रतिनिधिमंडल से जमीन दान करने की बात कही थी जिसपर नलसुहा पँचायत की निवासी शकुंतला देवी पत्नी स्व. वीर सिंह ने महिला मंडल के लिए भूमी दान की। साथ ही सड़क निर्माण के लिए बलदेव सिंह , विपिन कुमार , हरिसिंह, संजीव कुमार, उधम सिंह, दिलवान सिंह, प्रांती देवी, शकुंतला देवी ने लगभग 20 मरले अपनी बहुमूल्य भूमि निःशुल्क दान करके एक अनुकरणीय प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है। नायब तहसीलदार रक्कड शुभ शर्मा के माध्यम से अपनी लाखो करोडों रुपये की क़ीमती ज़मीन लोक निर्माण विभाग को दान स्वरूप देकर इलाके भर मे मसाल कायम की है वहीँ उक्त परिवारों ने ज़मीन विभाग के नाम कर एक नया अध्याय लिखा है उक्त भूमि दानवीरों की सीख उन लोगो को भी लेनी चाहिए जो अपनी एक इंच जमीन के लिए एक दूसरे पर मारपीट व जान लेने के लिए उतारु हो जाते है। इस अवसर पर उप प्रधान कुलवीर सिंह वार्ड पंच दीपक राणा लोक निर्माण विभाग की ओर से पुरषोतम एवम नायब तहसीलदार रक्कड़ शुभ कुमार, पूर्व चेयरमैन कमलेश उपस्थित रहे।
मंडी में आप ने रैली की थी। इसमें दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने शिरकत की थी। इस बात का प्रदेश सरकार में खौफ है। आम आदमी पार्टी जवाली के अध्यक्ष निखिल महाजन ने भरमाड़ में कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार से पंजाब की तर्ज पर बिजली यूनिट में मुफ्त देने की शुरुआत की है। जहां पंजाब में हर महीने 300 यूनिट फ्री होंगे, वहीं हिमाचल में 125 यूनिट फ्री देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह बात साढ़े चार साल बीत जाने पर ही क्यों कही। पहले यह सुविधा क्यों नहीं दी गई। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम आदमी पार्टी की लोकहित नीतियों से प्रदेश सरकार में खौफ है। प्रदेश में अब तक आम आदमी पार्टी से 4 लाख सदस्य जुड़ चुके हैं। यह संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कांगड़ा के तहत आने वाले चंबी मैदान में आम आदमी की 23 अप्रैल को रैली होने जा रही है। इस रैली में जवाली विधान सभा से दो हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेने जा रहे हैं।
मनाेज कुमार। कांगड़ा नगर परिषद कांगड़ा के मैदान में बुधवार को क्रिकेट मैच कोटक्वाला इलेवन और गगल इलेवन के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में कोटवाला इलेवन टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 86 रन बनाए। इसमें गौरव का 43 रनाें का योगदान रहा। गगल इलेवन टीम की ओर से साहिल ने 14 रन देकर 2 विकेट ली, जबाव में पारस ने 42 रन बनाकर अपनी टीम गगल इलेवन को विजय बनाया। इस मैच के मुख्याथिति समाजसेवी श्याम वर्मा रहे। श्याम वर्मा ने कहा कि खिलाड़ियाें काे खेल काे खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि खेलाें से हमारे शरीर का विकास हाेता और युवा वर्ग नशे से भी बचा रहता है। इस मौके पर डेवियंस कप के सदस्य कालरा, पॉपी, निखिल, मोहित, रिशु, अभिषेक, रवि गुप्ता, आशोक अंशुल, मंथन समर्थ, बोबी रहे।फाइनल मुकाबला गगल ओर कांगड़ा के बीच खेला जाएगा।
प्रतिमा राणा। पालमपुर चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के गेहूं और चावल अनुसंधान केंद्र मलां (नगरोटा बगवां) में फसल दिवस का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए पहाड़ी कृषि में कृषि महिलाओं की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के मलां केंद्र में विकसित गेहूं और धान की किस्मों से उत्पादन में वृद्धि हुई है और किसानों को अपने खेतों से अधिक कमाई हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि-जलवायु विविधता कई चुनौतियों का सामना करती है, लेकिन विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने इसे एक अवसर के रूप में लिया है। उन्होंने लाल चावल की दो किस्मों के विकास, इसे पंजीकृत कराने और किसानों को पुरस्कार दिलवाने सहित विश्वविद्यालय की कई उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर जिला और क्षेत्र में विशिष्ट फसलें होती हैं, जो हैं विश्वविद्यालय द्वारा लोकप्रिय बनाया जा रहा है। कुलपति ने किसानों से ऐसी फसलों की ताकत को पहचानने और अधिक कमाई के लिए ऐसी फसलों को लोकप्रिय बनाने के लिए कहा। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण बीज, नई तकनीक, जलवायु परिवर्तन आदि के महत्व को भी रेखांकित किया और किसानों से विश्वविद्यालय और इसके स्टेशनों का बार-बार दौरा करने के लिए कहा। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से विधायक मुख्यातिथि अरुण कुमार मेहरा ने किसानों से अपनी कृषि आय बढ़ाने के लिए विकसित वैज्ञानिक तकनीक को अपनाने के लिए कहा। उन्होंने किसानों की कुछ समस्याओं जैसे आवारा पशुओं, जंगली जानवरों की समस्या पर चर्चा की और बताया कि सरकार ने ऐसी समस्याओं को हल करने के लिए ठोस प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के शहद में औषधीय गुण हैं, लेकिन उचित विपणन की आवश्यकता है। मुख्यातिथि ने किसानों को स्थानीय फसलों की पारंपरिक किस्मों के बीजों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए अपने प्राकृतिक संसाधनों का ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अनुसंधान निदेशक डा. एसपी.दीक्षित और प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. वीके शर्मा ने विश्वविद्यालय में अनुसंधान और विस्तार गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. अजय दीप बिंद्रा ने केंद्र की प्रमुख अनुसंधान गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया। डॉ. आरके कपिला, डॉ. डीआर चौधरी, डॉ. केडी शर्मा, डॉ. वीके सूद, डॉ. जनार्दन सिंह, डॉ. एसके उपाध्याय, डॉ. एनके भूपिंदर मनकोटिया, डॉ. संजय शर्मा व डॉ. सुरिंदर शर्मा आदि ने भी किसानों को संबोधित किया। प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जहां वैज्ञानिकों ने किसानों के कृषि संबंधी सवालों के जवाब दिए। इस अवसर पर कृषि उपज प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। कुलपति और प्रमुख अतिथि ने प्रायोगिक क्षेत्र का भी दौरा किया और कुछ कृषि प्रकाशनों का विमोचन किया। किसानों ने भी खेत का दौरा किया। फसल दिवस में आसपास के गांवों के लगभग 200 किसानों ने भाग लिया।
'आपका विधायक आपके घर' द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम इच्छी में बोले काजल मनोज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने कहा कि भाजपा सरकार ने चार वर्ष झूठे वायदे और खोखली घोषणाएं कर जनता को गुमराह करने सिवा कोई काम नहीं किया है। प्रदेश की जनता बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त है। बावजूद इसके डबल इंजन सरकार जनता को मुफ्तखोरी के झांसे देकर प्रदेश के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। काजल ने ने कहा चुनावी बेला पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी अपने राज्य की याद आने लगी है, जबकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी जिला कांगड़ा के निरंतर दौरे कर अपनी हार को टालने का असफल प्रयास कर रहे हैं। बुधवार को 'आपका विधायक आपके घर' द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत इच्छी में काजल ने कहा प्रदेश की जनता राजनीतिक रैलियों के आयोजन में फिजूलखर्ची नहीं, बल्कि महंगाई पर नियंत्रण चाहती है। भाजपा सरकार ने गठन के बाद पहले गग्गल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर क्षेत्र की जनता को भ्रमित किया, फिर पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण के नाम पर झूठी घोषणाएं कर जनता से झूठी वाहवाही लूटने का असफल प्रयास किया है। पूर्व कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए गग्गल में आईटी पार्क निर्माण के लिए भूमि और 12 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है, लेकिन मौजूदा डबल इंजन सरकार बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़ कर आईटी पार्क का निर्माण करवाने से हाथ खींच रही है। काजल ने कहा प्रदेश का युवा वर्ग स्वावलंबी और मेहनती है, लेकिन सत्तारूढ़ दल और आम आदमी पार्टी बेरोजगारों को रोजगार देने के बजाय मुफ्तखोरी के झांसे देकर उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है, जिसका खामियाजा दोनों राजनीतिक दलों को आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा। प्रदेश में सीमेंट का उत्पादन होने के बावजूद सरकार इसके दामों में नियंत्रण नहीं कर पा रही है। और यकायक 30 रुपए प्रति बैग दाम में वृद्धि कर गरीब वर्ग के भवन निर्माण के सपनों को धुंधला कर दिया है। हजारों करोड़ के ऋण के बोझ में दबी प्रदेश सरकार स्थिति स्पष्ट करें कि वह जनता को मुफ्त खोरी की सुविधाएं कहां से उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने क्षेत्र के युवा और खासकर महिला वर्ग से झूठे वायदों व मुफ्त खोरी के झांसे में न आने की अपील करते हुए भाजपा नेताओं से विकास और रोजगार पर सवाल पूछने की अपील भी की। मस्तपुर में सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया गया है और गांव में ट्यूबवेल की खराब पड़ी मशीन को भी 24 घंटे के भीतर ठीक करने के आदेश संबंधित विभाग को जारी किए। इस मौके पर ग्राम पंचायत झिकली ईच्छी के विजय कुमार पूर्व प्रधान, अजय कुमार, अनिरुद्ध , अंशुल धीमान, अक्षित, रजत, लक्की, मस्त राम, प्रशोतम, प्रताप चंद, जगदीश, रमेश, ओंकार, मदन, सोनू, कमल व चंद्र मोहन भी उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नवमी कक्षा की छात्रा नीलम कुमारी ने एनसीईआरटी सोलन द्वारा करवाई गई एनएमएसएस परीक्षा में 88% अंक लेकर परीक्षा पास की। स्कॉलरशिप स्कीम में छात्रा को हर महीने ₹1000 कक्षा बारहवीं तक मिलता रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्यार चंद ने सुबह प्रार्थना सभा में छात्रा की प्रशंसा की और उसे सम्मानित किया गया साथ ही प्रधानाचार्य ने विद्यालय के सभी अध्यापकों के योगदान की प्रशंसा की|
काकू ने गांव खड़ियाडा में तीन महिला मंडलों को बांटे दस-दस हजार के चेक मनोज कुमार। कांगड़ा चलो गांव की ओर प्रगतिशील विकास व महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने गांव खड़ियाडा में ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए कहा कि जयराम सरकार महिलाओं को सशक्तिकरण करने के लिए विकास करने के लिए महिलाओं के लिए कई योजनाएं पहुंचा रही है। इसी कार्यक्रम के तहत कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में महिला मंडलों बहनों को सीधे महिला मंडलों के खातों में सीधे नकद चेक देकर पैसे दिए जा रहे हैं। महिला मंडलों को सीधा बैंक चेक दिया जा रहा है, ताकि पैसा सीधा उनके खातों में जमा हाे जाए। उन्हाेनें कही कि जाे नेता बैंक चेक का प्रचार कर रहे हैं व चेक दिखाएं न कि झूठ का जहर फैलाकर क्षेत्र के लोगों को गुमराह करें। हमारी नकल करें और जनता की सेवा करें। झूठ का प्रचार करके वोट हासिल करने के लिए गलत हथकंडे ना अपनाएं। जनता में प्यार व भाई चारा की भावना जगाए। मैं चुनौती देता हूं की जिन चेकों का प्रचार किया जा रहा है, उन चैकों को जनता के सामने प्रदर्शित करें।
जयसिंहपुर उपमंडल में केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्वामित्व योजना का आरम्भ हुई है। इस योजना के अंतर्गत लाल लकीर के अंदर मौजूद आबादी के व्यक्तियों को सम्पति का अधिकार दिया जायेगा तथा उन्हें सम्पति कार्ड वितरित किये जायेंगे। यह कार्य पंचायती राज विभाग तथा राजस्व विभाग द्वारा किया जायेगा। प्रधान, वार्ड पंच तथा राजस्व विभाग के अधिकारी आगामी दिनों में आबादी देह खसरा की बाहरी सीमा को अंकित करेंगे तथा भारतीय सर्वेक्षण विभाग, ड्रोन द्वारा लाल लकीर के अंदर मौजूद आबादियों का डिजिटल रिकॉर्ड बनाया जायेगा। यह रिकॉर्ड बनाने पश्चात् पंचायत में आपत्तियों हेतु रखा जायेगा तथा नियमानुसार आपत्तियों का निपटारा किया जायेगा। राजस्व विभाग तथा पंचायती राज विभाग ने इस योजना हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है तथा पंचायती राज विभाग के कर्मचारी व चुने हुए सदस्य आम जनता को इस योजना के बारे में जागरूक करेंगे। यह जानकारी उपमंडल अधिकारी पवन शर्मा द्वारा दी गयी।
जयसिंहपुर उपमंडल ग्राम पंचायत जयसिंहपुर से संबंध रखने वाले आर्यन जग्गी और अराधक सिंह चौहान का जिला कांगडा की अंडर 14 क्रिकेट टीम में हुआ चयन। एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में खिलाडियों के ट्रायल के बाद जिला कांगडा की टीम चुनी गई। जिसमें जयसिंहपुर के आर्यन जग्गी का बतौर बल्लेबाज के रूप में चयन किया। वही जिला कांगडा की टीम 20 अप्रैल को ऊना में हमीरपुर के साथ मुकाबला होगा।
विनायक ठाकुर। देहरा प्रकृति का कहर हो या युद्ध का मोर्चा। देश की सेना का तत्पर, सहयोगी और संवेदनशील व्यवहार नागरिकों की उम्मीदें ही नहीं, जीवन भी सहेजता रहा है। गत वर्ष मध्यप्रदेश के गुना जिला में बारिश ने कोहराम मचा दिया था। जिससे पार्वती नदी में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बन गई थी। इस दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की मदद से बचाव अभियान चलाया गया था। उस दौरान 11वीं बटालियन एनडीआरएफ की टीम में विकास खंड परागपुर के गांव पुनणी निवासी राजेश कुमार भी शामिल थे, जिसमें राजेश कुमार ने मुस्तैदी से आपदा में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। अतः पार्वती नदी जिला गुना मध्य प्रदेश में द्वीप पर फंसे 145 पीड़ितों के बचाव के दौरान सराहनीय प्रदर्शन के लिए राजेश कुमार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मनाेज कुमार। कांगड़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि युवा वर्ग को समाजसेवा समाज तथा राजनीति के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को गुप्त गंगा में संबोधित करते हुए वीरेंद्र चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास तथा विकास के बारे में प्रकाश डाला तथा हिमाचल तथा केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में विस्तार पूर्वक युवाओं को अवगत करवाया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रणव शर्मा महामंत्री प्रवीण तथा मंडल अध्यक्ष राजेश भी उपस्थित रहे।
इंदौरा की विधायक से सवाल पूछने पर दुर्गेश कटोच से मारपीट करना दुर्भाग्यपूर्ण, आप ने की कड़ी निंदा फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार को एक बार फिर कटघरे में खड़ा किया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। मंगलवार को धर्मशाला में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर आम आदमी की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जब इंदौरा की विधायक से स्थानीय व्यक्ति दुर्गेश कटोच ने सवाल किया तो सवाल का जवाब देने के बजाय उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और आम आदमी पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है। पंकज पंडित ने कहा कि जिस तरह का माहौल आज प्रदेश में है, उससे भाजपा की हताशा दिखाई देती है। क्योंकि भाजपा ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में जनता के लिए कोई काम नहीं किया है, लेकिन जनता को जरूर परेशान किया है। आज जिस तरह से एक सवाल पूछने पर आम आदमी की पिटाई की जा रही है, वो उसकी बौखलाहट का नतीजा है। यदि प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश में काम किया होता तो आज जनता के सवाल पूछने पर उसका जबाब देती न कि पिटाई करती। आम जनता की पिटाई करने से भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में साफ बौखलाहट दिख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस बौखलाहट का नतीजा आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता जरूर देगी। उधर, इंदौरा मकड़ौली के स्थानीय निवासी दुर्गेश कटोच ने कहा कि चंद दिनों पूर्व एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विधायक रीता धीमान से एक सवाल पूछा था, लेकिन सवाल का जवाब तो मिला नहीं, बल्कि उनके साथ उनके समर्थकों ने मारपीट जरूर की। उन्होंने कहा कि उन्होंने विधायक से केवल एक व्यक्ति के आवास से संबंधित सवाल पूछा था, लेकिन विधायक रीता धीमान ने पहले तो मामले को टाल दिया गया और बाद में उनके जाने के बाद उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की, जिस पर उन्होंने एफआईआर दर्ज करवानी चाहिए, लेकिन राजनीतिक दबाब के चलते एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई। बता दें कि दुर्गेश कटोच मिशन देश की बात संस्था के साथ जुड़े हुए हैं। इस मौके पर उनके साथ धर्मशाला से आम आदमी पार्टी के नेता राकेश चौधरी कांगड़ा से व अमन गुलेरिया सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार को चेतावनी दी है कि वह आम जनता की आवाज को दबाने का प्रयास न करे। क्योंकि अब प्रदेश की आम जनता भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी है और जान चुकी है कि आपकी कथनी और करनी में फर्क है, जो ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाला है। हिमचाल की जनता से आम आदमी पार्टी को अपार स्नेह और प्यार मिल रहा है, जो लगातार सदस्यता ग्रहण कर दिखाई दे रहा है। प्रदेश में होने वाले चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी से लाखों की संख्या में लोग जुड़ने वाले हैं, जिससे पार्टी का कुनबा मजबूत होगा।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए इसकी 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कस्बा कोटला में 22 अप्रैल शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से विशेष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चिकित्सकों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसमें विशेषकर कोविड टीकाकरण का भी आयोजन किया जाएगा तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लड टेस्ट ईसीजी, एक्स-रे चिकित्सा जांच की जाएगी। साथ ही में हिम केयर कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा आभा कार्ड बनाए जाएंगे। इसके अलावा मेले में रक्तदान शिविर व अंग दान पंजीकरण का आयोजन भी किया जाएगा। खंड चिकित्सा अधिकारी डाडासीबा के डॉ. सुभाष ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों से इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।
मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा शहर के पास घुरकड़ी के पास एक कार के इंजन में आग लग गई। इस हादसे में कार को खासा नुकसान पहुंचा है। वहीं, कार में सवार दंपति बाल-बाल बचे हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब लुधियाना के दंपति देवी दर्शनों के साथ-साथ धर्मशाला के मैक्लोडगंज घूमने जा रहे थे। दंपति को इस बात का आभास हो गया और वह समय रहते कार से निकल गए। फिर स्थानीय निवासियों ने साथ लगती कूहल के पानी से इंजन में लगी आग पर काबू पाया, इससे कार को काफी नुकसान पहुंचा है। कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। पर कयास लगाए जा रहे हैं कि कार में एसी लगाया हो सकता है और इसी के चलते किसी तकनीकी कारण से आग लग गई हो, पर गनीमत यह रही कि कार सवार पति और पत्नी सुरक्षित हैं। पति और पत्नी से मदद के लिए स्थानीय लोगों का आभार जताया है।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर अगामी 15 मई तक कोटला से अमरोह सड़क पर गाड़ी दौड़ाना भूल जाएं। क्योकि विभाग वाहन चालकों व पैदल राहगीरों की सुविधा हेतु उक्त सड़क को कंकरीट रेता बजरी व सीमेंट आदि से पक्का किया जा रहा है, जिसके लिए विभाग ने उक्त सड़क को 20 अप्रैल से अगामी 15 मई तक बंद करने जा रहा है। वहीं, खबर की पुष्टी करते हुए लोक निर्माण विभाग विभाग डाडासीबा मे तैनात सहायक अभियंता नवदीप सिंह ने बताया कि इस सड़क से निकलने वाले तमाम वाहन चालक निर्माण कार्य की समाप्ती तक वैकल्पिक रास्ते पर आवाजाही रखें। वहीं, सहायक अभियंता नवदीप सिंह ने इस सड़क निर्माण कार्य को सफल बनाने के लिए तमाम लोगों से सहयोग के लिए अपील की है।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा मुख्यमंत्री ने इंदाैरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 161 करोड़ रुपए की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए इंदाैरा में अग्निशमन उप-केंद्र एवं सुघ भटोली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडुखर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा जिला के इंदाैरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 161 करोड़ की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के उपरांत इंदाैरा में एक विशाल जनसभा को संबाेधित करते हुए इंंदाैरा में अग्निशमन उप-केंद्र खोलने, सुघ भटोली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडुखर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, सनियाल और सुरजपुर मंे आयुर्वेदिक औषधालय खोलने, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बडुखर को राजकीय माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने, राजकीय माध्यमिक पाठशाला राजखास को राजकीय उच्च पाठशाला तथा राजकीय उच्च पाठशाला गगवाल और सहोदा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गंगथ में दो नए ट्रेड शुरू करने, पशु अस्पताल इंदाैरा को पॉलीक्लिनिक में स्तरोन्नत करने तथा पशु औषधालय कंदरौड़ी को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणाएं कीं। जयराम ठाकुर ने पशु औषधालय घेटा को मुख्यमंत्री आरोग्य पशु औषालय में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र की पांच सड़कों के लिए 10 लाख प्रत्येक प्रदान करने, क्षेत्र में पुल निर्माण के लिए 15 लाख, राजकीय स्नातक महाविद्यालय इंदाैरा में रसायन शास्त्र की कक्षाएं शुरू करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगवाल में वाणिज्य संकाय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला इंदाैरा में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू करने और सुरदावा खेल मैदान के लिए 20 लाख प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शुगर मिल स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 161 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित करने से यह इंदाैरा विधानसभा क्षेत्र को आगामी समय में प्रदेश का सबसे विकसित क्षेत्र बनाने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद राज्य सरकार विकास की गति को बढ़ाने में सफल रही है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, जिन्होंने देश के 135 करोड़ लोगों को निःशुल्क वैक्सीन उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि टीकाकरण ने देश के लोगों को इस वायरस से सुरक्षा प्रदान की और स्वदेशी वैक्सीन निर्मित करने के साथ ही विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष ने इस संवेदनशील मुद्दे पर भी केवल राजनीति ही की और इसे भाजपा का टीका करार दिया। उन्होंने कहा कि इन्हीं नेताओं ने बाद में इस वायरस से बचने के लिए अपना भी टीकाकरण करवाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने विकास को मानवीय स्वरूप प्रदान किया है। बिना किसी आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने के लिए आयु सीमा पहले 80 से घटाकर 70 वर्ष की और अब इसे और घटाते हुए इस वर्ष के बजट में 60 वर्ष कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 50 वर्षों में कुछ नहीं किया और केवल सत्ता का ही आनंद लिया। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों की मदद के लिए कांग्रेस एक भी योजना शुरू करने में नाकाम रही है। इसके विपरीत भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1100, जनमंच, मुख्यमंत्री स्वाबलम्बन योजना, शगुन योजना इत्यादि के माध्यम से जरूरतमंदों और गरीबों को मदद पहुंचाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस राज्य में लंबे समय तक सत्ता में रही, लेकिन समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सरकार की प्रत्येक योजना और कार्यक्रम का लाभ गरीब और जरूरतमंदों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हिमाचल दिवस पर उनके द्वारा की गई घोषणाओं को भी कांग्रेस के नेता पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार घरेलु विद्युत उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध करवाने के लिए सभी प्रबन्ध कर लेगी, क्योंकि राज्य को विद्युत उत्पादन से प्रतिवर्ष 6000 करोड़ रुपये की आय होती है और कांग्रेस नेताओं को इस बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला यात्रियों को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत छूट की भी घोषणा की है। जय राम ठाकुर ने भरवाई चिंत्तपूर्णीं खटियार रे डमटाल सड़क पर छौंछ खड्ड के ऊपर 12 करोड़ की लागत से डबल लेन पुल, बडुखर से बहाडपुर सड़क पर बडुखर खड्ड के ऊपर 1.89 करोड़ की लागत से निर्मित पुल, 11.18 करोड़ की लागत से बाईं इंदौरियां मंड मियानी पराल सड़क के स्तरोन्नयन कार्य और 71.60 करोड़ की लागत से कंदरोड़ी में स्टेट ऑफ आर्ट औद्योगिक क्षेत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंदौरा में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के मंडल कार्यालय और ठाकुरद्वारा में उप-तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया। जयराम ठाकुर ने 64.14 करोड़ लागत की सात परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं। इनमें इंदौरा में 4.33 करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय भवन, 8.99 करोड़ लागत से नागरिक अस्पताल इंदौरा के नए स्तरोन्नत भवन, जल जीवन मिशन के तहत 17.88 करोड़ की लागत से इंदौरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चालू घरेलू पेयजल कुनैक्शन (एफएचटीसी), जल जीवन मिशन के तहत 15.49 करोड़ की लागत से इंदौरा तहसील के गंगथ क्षेत्र में विभिन्न गांवों को एफएचटी कुनैक्शन, जल जीवन मिशन के तहत इंदौरा तहसील के मंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 12.33 करोड़ की लागत से एफएचटी कुनैक्शन, जल जीवन मिशन के तहत इंदौरा तहसील के बडुखर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए 3.16 करोड़ की लागत से एफएचटी कुनैक्शन और इंदौरा में 1.94 करोड़ की लागत से अनाज मंडी मिलवां शामिल हैं। लोकसभा सांसद किशन कपूर ने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकार से राज्य में प्रगति और खुशहाली का दौर आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में राज्य का समान विकास सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में फिर से सरकार बनाएगी। विधायक रीता धीमान ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों से अधिक समय में इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये लागत की विकास परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं और क्षेत्र मेें कई संस्थान खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसान मंडी किसानों को लाभकारी मूल्य प्रदान करने में दूरगामी भूमिका निभाएगी। ठाकुरद्वारा में सब-तहसील से क्षेत्र के लोगों को सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की विकासात्मक मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी, विधायक अर्जुन सिंह और राजेश ठाकुर, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज, पूर्व सांसद कृपाल परमार, उपाध्यक्ष सामान्य उद्योग निगम एवं पूर्व विधायक मनोहर धीमान और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
डीएवी भड़ोली स्कूल में कक्षाकक्ष साज सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत अंक निर्धारण कक्षा-कक्षसजावट, साफ-सफाई, डिस्सप्ले बोर्ड, टीचर डायरी, टाईम टेवल, अटेंडेंस, लॉग बुक तथा बच्चों की बुक और नोटबुक, यूनिफॉर्म ,अनुशासन एवं रख रखाव के आधार पर किया गया। विद्यार्थियों ने कक्षाओं को बहुत खूबसूरती से सजाया। प्रतियोगिता का परिणाम दो ग्रुप में निकाला गया। जूनियर कक्षाओं में प्रथम स्थान कक्षा पर पहली लोटस द्वितीय स्थान कक्षा दूसरी रोज तृतीय स्थान तीसरी ब्लू ने प्राप्त किया और कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान पर पाचवीं ग्रीन, द्वितीय स्थान पर पाचवीं रेड रहीं एवं सीनियर कक्षाओं में प्रथम स्थान पर कक्षा दसवीं ग्रीन, द्वितीय स्थान पर कक्षा नौवीं रेड और तृतीय स्थान आठवीं ब्लू तथा दसवीं रेड ने प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने विजेता रहे कक्षा अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया और बच्चों और अध्यापकों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इंदोरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर है। इस दौरान मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इंदौरा पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसमें कांग्रेस के युवा अध्यक्ष मनमोहन कटोच व अन्य कार्यकर्ता उनके साथ उपस्थित थे। पुलिस वाहन से कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन कटोच और कार्यकर्ताओं को थाना इंदौरा में ले गए तो अन्य युवाओं ने प्रशासन मुर्दाबाद वह मुख्यमंत्री गो बैक के नारे लगाए। बताया जा रहा है इस बात पर कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन कटोच ने पहले ही दावा किया था कि हम मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाएंगे। युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन कटोच का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है व इंदौर विधायक द्वारा काफी भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसको सरकार नजर अंदाज कर रही है लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है, अब जब चुनावी वर्ष आ गया है। तो मुख्यमंत्री को विधानसभा क्षेत्र इन्दौरा की याद आ गई | पुलिस ने बताया कि मनमोहन कटोच, ध्रुव कटोच, नीरज, दिनेश, सोनू आदि को कानून व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में हिरासत में लिया है |
अजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए इसकी 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत घुरकाल के अर्न्तगत पड़ने वाले गांव कुटियारा में अम्बेदकर भवन के मैदान में स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से विशेष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ रमेश चन्द ध्वाला, माननीय योजना वोर्ड एवं विधायक ज्वालामुखी द्वारा प्रातः 10 बजे किया जाएगा। इसमें चिकित्सकों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसमें विशेषकर कोविड टीकाकरण का भी आयोजन किया जाएगा तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अवसर पर दवाईयां भी निशुल्क दी जाएंगी। खंड चिकित्सा अधिकारी ज्वालामुखी के प्रभारी डा. पवन शर्मा ने क्षेत्र के लोगों से इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।
विधायक पवन काजल ने कहा ग्राम पंचायत घुरकड़ी और साथ लगती 5 ग्राम पंचायतों में 30 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज परियोजना का निर्माण करवाया जाएगा। परियोजना की डीपीआर बनाकर विधायक प्राथमिकता योजना के आधार पर प्रदेश वित्त आयोग से बजट की सिफारिश की गई है। सोमवार को आपका विधायक आपके घर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत पवन काजल ने ग्राम पंचायत घुरकड़ी में कहा सीवरेज परियोजना का निर्माण होने से ग्रामीणों की चिर लंबित मांग पूरी होगी। सीवरेज परियोजना में जोगीपुर, हलेडकलां, ललेहड़, बीरता, कछियारी, घुरकड़ी, पंचायतों को शामिल किया गया है। काजल ने कहा प्रदेश सरकार वोट हथियाने के लिए आए दिन मुफ्तखोरी की घोषणाएं कर प्रदेश की जनता के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता मुफ्तखोरी नहीं युवा वर्ग रोजगार चाहता है और प्रदेश सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में नाकाम रही है। पूर्व कांग्रेस सरकार ने गग्गल में आईटी पार्क खोलने के लिए बजट और भूमि आवंटित की है। लेकिन मौजूदा सरकार आईटी पार्क का निर्माण ना करवाकर बेरोजगारों से धोखा अब अन्याय कर रही है। आईटी पार्क के बनने से लगभग पांच हजार बेरोजगारों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप में रोजगार मिलना है। उन्होंने कहा प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई को नियंत्रण करने में डबल इंजन सरकार नाकाम रही है और महंगाई, बेरोजगारी ही भाजपा सरकार के पतन का कारण बनेंगे। इस मौके पर संजीव सैनी पूर्व उप प्रधान, महेश कुमार वार्ड पंच, मीरा देवी वार्ड पंच, कमला देवी वार्ड पंच, सुधा देवी, जगदम्बा देवी, विपन कौर, अनूप अटवाल, हरदेव सिंह, बलदेव सिंह, सुरेश सैनी, जगदीश सेरिया, बलवीर सिंह, नरेन्द्र अटवाल, राकेश कुमार, अंकुश सैनी, अरुण कुमार, मदन लाल, सुरेन्द्र कुमार, उपस्थित रहे।
प्रदेश युवा शिवसेना की बैठक जवाली पंचायत भरमाड़ के ऑफिस में सोमवार प्रदेश युवासेना अध्यक्ष नरेश कुमार संजू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस मीटिंग में कई युवाओं को शिवसेना में शामिल किया गया व युवासेना प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार संजू और प्रदेश संगठक राजेश शर्मा (राजू ) द्वारा सुनील कुमार को देहरा विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मीटिंग में प्रदेश युवासेना पदाधिकारियो पंकज कौशल कुलदीप कुमार, इंदरजीत, शिव कुमार, आशीष जानू, कपिल देव, दिनेश धीमान ने भाग लिया। नरेश कुमार द्वारा अपने बयान में कहा गया कि कुछ समय से प्रदेश के हलात कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ख़राब किए जा रहें है, आये दिन सोशल मिडिया पर कुछ बाहरी राज्य के लोगो द्वारा हिमाचल प्रदेश पुलिस, हिमाचल के लोगो व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को धमकी देने जैसे घटिया, दंगा भड़काऊ कार्य किये जा रहें है। शिवसेना अब यह बर्दाश्त नहीं करेंगी कि अगर कोई हिमाचल की जनता का, हिमाचल पुलिस का या प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में अनाप शनाप टिप्पणी करता है तो उसको उसी की भाषा में कठोर जवाब दिया जायेगा। नरेश कुमार द्वारा मांग की गई है की ऊना में 15 साल के बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी उस दोषी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाये।
उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत टम्बर की प्रधान जो कि हिमाचल की सबसे कम आयु की प्रधान नेहा वर्मा पर सोमवार सुबह उनके पंचायत घर टम्बर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया है। 22 बर्षीय नेहा अपात्र लोगों को बीपीएल से निकालने व नशा माफिया पर लगाम लगाने को लेकर प्रदेश भर में चर्चित हुई हैं। अभी हाल ही उनकी उपलब्धियों को देखते हुए हिमाचल दस्तक के कार्यक्रम में नारी तू नारायणी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नेहा वर्मा को सम्मानित किया है। इस सम्बंध में पुलिस थाना लम्बागांव पुलिस ने जयसिंहपुर अस्पताल पहुुंच कर प्रधान नेहा वर्मा का मेडिकल करवाया और मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुआई में आयोजित विशाल रोड़ शो के बाद राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला कांगड़ा में 23 अप्रैल को होने जा रही केजरीवाल की रैली ने राज्य के दूसरे राजनीतिक दलों में सियासी घबराहट पैदा कर दी है। इसकी ताजा मिसाल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कांगड़ा दौरे को एक दिन और बढ़ाना है। आम आदमी पार्टी का कहना हैं कि ऐसा इसलिए किया गया कि केजरीवाल के दौरे के दौरान भाजपा अपने कुनवे को जोड कर रखना चाहती है ताकि किसी भी तरह के आम आदमी पार्टी की ओर होने वाले संभावित सियासी पलायन को रोका जा सके। आम आदमी पार्टी के राज्य प्रवक्ता कल्याण भण्डारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार के दिल्ली मॉडल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार का मॉडल हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार में परिलक्षित हो रहा है। दिल्ली सरकार की तर्ज पर आगे बढ़ते हुए राज्य के बिजली उपभोगताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल माफ व महिलाओं को राज्य परिवहन की बसों में यात्रा में 50 फ़ीसदी छूट दी गई है। वहीं पर पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऐतिहासिक निर्णय 'एक विधायक - एक पेंशन ' के चलते हिमाचल प्रदेश सरकार को जन प्रतिनिधियों को अपनी जेब से आयकर अदा करने का फैसला सियासी मजबूरी की वजह से लेना पड़ा। पार्टी प्रवक्ता ने जयराम सरकार पर आधे अधूरे तरीके से उक्त फैसलों को लागू करने की घोषणा कर चुनावी साल में लोगो को ठगने वाला काम करने का आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाया कि दिल्ली में 200 यूनिट और पंजाब में 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी सकती है तो हिमाचल में केवल 125 यूनिट क्यों ?
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन में आज विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार जमा एक कक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया। पाठशाला में जमा एक कक्षा में 36 विद्यार्थी थे सभी के सभी उतीर्ण रहे। जमा एक कक्षा में प्रथम अदिति, दूसरा स्थान जाह्नवी, तीसरा स्थान कशिश ने प्राप्त किया। अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती रीता भारद्वाज ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सुरजीत सिंह, अभय सिंह, केवल सिंह, जगजीत सिंह,अंकुश धीमान, अंकुश गर्ग , नीना रानी, भारती पठानियाँ, पूनम देवी , अनिता देवी व पाठशाला का समस्त स्टाफ उपस्थित थे। जवाली से राजेश कतनौरियI की रिपोर्ट|
मनीष ठाकुर। इंदाैरा विकास खंड इंदौरा के अंतर्गत पड़ते ग्राम पंचायत पलाख में पिछले 24 घंटों से बिजली गुल है। विभाग को कई बार फोन करने के बावजूद भी विभाग का कोई भी कर्मी बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए नहीं आया। लोगों ने बताया कि इस संदर्भ में कल विधायक इंदौरा रीता धीमान से भी बात की गई थी, किंतु उनके बोलने के बावजूद भी बिजली की समस्या का हाल नहीं हो पाया है। ग्राम पंचायत पलाख की प्रधान सुषमा ने बताया कि ग्राम पंचायत पलाख में पिछले एक हफ्ते से यहां बिजली की समस्या चलती आ रही है। 15 तारीख को जनकराज द्वारा बिजली दफ्तर जाकर कंप्लेंट करवाई गई थी, किंतु उसके बावजूद भी 2 दिन बिजली रही, उसके बाद पिछले 4 दिनों से दिन में 18 से 20 घंटे बत्ती गुल रह रहती है। बिजली की समस्या के चलते, जब बिजली विभाग के जेई कृपाल से फोन संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि मेरी नौकरी डेढ़ महीना रही है, तो आप मेरा क्या कर लेंगे। लोगों ने बताया कि इस तरह से बात करने की शिकायत भी उच्च अधिकारी के समक्ष की जाएगी। लोगों ने बताया कि बिजली न हाेने के कारण उन्हें भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न हाेने से पानी की समस्या लोगों को पेश रही है। गर्मी के कारण बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से यह गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द बिजली की समस्या से निजात दी जाए, ताकि उन्हें किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। इस संदर्भ में एसडीओ बिजली विभाग रोहित गुलेरिया ने बताया कि समस्या उनके ध्यान में है और बिजली को जल्द से जल्द ठीक करने के आदेश विभाग को दे दिए गए हैं और जल्द ही बिजली की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के प्रयास किया जाएगा।
प्रतिमा राणा। पालमपुर गुग्गा नवमीं मेला को ज़िला स्तरीय मेले का दर्जा दिया जाएगा। यह जानकारी विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने रविवार को ऐतिहासिक गुग्गा मंदिर में माथा टेकने के उपरांत लोगों को दी। उन्होंने इस अवसर पर यहां आयोजित शांति हवन में भी भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गुग्गा मंदिर लोगों के कष्ट निवारण और मुरादें पूरी होने के चलते लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन से जन्माष्टमी तक आयोजित होने वाले गुग्गा नवमीं मेले में लाखों लोग प्रदेश और पड़ोसी राज्यों से यहां आते हैं। उन्होंने कहा कि मेले की भव्यता और महत्व को देखते जिला स्तरीय मेले का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुग्गा मंदिर का सौन्दर्यकरण और श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपए से गुग्गा मंदिर का विशाल और भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह स्थान धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में देश के मानचित्र पर आए इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं। परमार ने कहा कि वे लोकप्रियता नहीं, बल्कि जनसेवा के लिये राजनीति में हैं और समाज की सेवा ही उनका मकसद है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग का ख्याल रखने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भौरा पूर्व मंत्री मान चन्द राणा का पैतृक गांव हैं और उनके कार्यों लोग आज भी याद करते हैं। उन्होंने कहा कि उनको श्रद्धांजलि देने के लिए यहां भव्य स्मृति द्वार बनाया जा है और इसके लिए 9 लाख जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा प्रदेश के हर व्यक्ति को राहत देने के लिए 125 यूनिट तक बिजली की खपत को निःशुल्क किया गया है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में हर घर मे नल से जल पहुंचाने पर करोड़ व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया गया और ग्रामीण क्षेत्र के सभी नलों के बिलों को निःशुल्क करने फैसला लिया है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष अनिता चौधरी, गुग्गा सालोह पंचायत की प्रधान अनिता कुमारी, मंदिर के पुजारी वेद प्रकाश, सुभाष कुमार, मिलाप चंद, राकेश गुलेरिया, अमित पंचकरण, भौरा के प्रधान विनोद कुमार, मोहिंदर, दिनेश मेहरा, कुलदीप, रमेश डोगरा, बीडीओ सिकंदर कुमार, एसडीओ अश्वनी शर्मा व प्रवीण कुमार सहित गणमान्य लोग और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर की अध्यक्षता एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ज्वालामुखी अजय राणा की अध्यक्षता में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ज्वालामुखी का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग ज्वालामुखी के मत्सयेद्रनाथ ट्रस्ट में संपन्न हुआ, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ज्वालामुखी के समस्त युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर का मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त हुआ, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली जो कि धर्मशाला में होनी सुनिश्चित हुई है, उससे संबंधित विषय युवाओं के सामने रखे।युवाओं में व्यक्तित्व निर्माण, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, सोशल मीडिया का प्रभावी रूप से योग आदि विषय विभिन्न वक्ताओं द्वारा युवाओं के समक्ष रखे गए। युवा मोर्चा के अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक जिला देहरा के विस्तारक शशि भूषण, भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्वालामुखी मान चंद राणा, संगठनात्मक जिला भाजपा के महामंत्री अभिषेक पाधा संगठनात्मक जिला देहरा युवा मोर्चा के महामंत्री अभिषेक राणा युवा मोर्चा के सचिव अश्विनी कुमार भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ज्वालामुखी के महामंत्री अजय राणा, अंकुश चौधरी महामंत्री, अभिषेक विशिष्ट प्रवक्ता, अनूप उपाध्यक्ष, शुभम धीमान, सचिन राणा सचिव, सुशांत, सुरजीत, निखल राणा, विशाल, मुनीष, अनूप, योगेश धीमान, अमित चाैधरी, अजय ठाकुर, धर्मवीर शर्मा कोषाध्यक्ष, पंकज राणा जिला उपाध्यक्ष, साहिल राणा, अरुण शर्मा, प्रिंस, यश सिह, जितेंदर, रोहित, काबुल भारद्वाज, अनिल कुमार, रवि कुमार, मनीष नाथ, लवनीश नाथ, सलिहार प्रधान, भूपेंद्र सिंह, वीरेंद्र चौधरी, नवीन धीमान, अभिषेक, सरजिंद्र जसवाल, बिनित व राहुल राणा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
एकजुटता के साथ 138 मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का साध-संगत ने हाथ खड़े कर लिया संकल्प नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का हजारों मरीजों ने उठाया लाभ फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला रविवार को हिमाचल प्रदेश की साध-संगत ने डेरा सच्चा सौदा के रूहानी स्थापना माह का पावन भंडारा धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में मानवता भलाई कार्यों के साथ बड़ी धूम-धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। नामचर्चा में उमड़े साध-संगत के जन सैलाब ने अपने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के प्रति दृढ़ विश्वास व श्रद्धा का नया इतिहास रच दिया और साध-संगत के उत्साह के आगे प्रबंधन द्वारा किए गए सभी प्रबंध छोटे पड़ गए। जहां तक नजर पहुंच रही थी। साध-संगत ही साध-संगत नजर आ रही थी। वहीं, साध-संगत पावन भंडारे में शिरकत करने के लिए पारंपरिक वाद्यों पर नाचते-गाते हुए पहुंची। नामचर्चा के दौरान हिमाचल प्रदेश की साध-संगत द्वारा पूज्य गुरु जी के दिशा-निर्देशन में किए जा रहे 138 मानवता भलाई कार्यों को रफ्तार देते हुए 29 जरूरतमंद बच्चों को पौष्टिक आहार की किटें व बैग और 5 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गई। इसके अलावा नामचर्चा पंडाल में ही चिकित्सा जांच शिविर लगाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को फ्री में उचित परामर्श दिया और दवाईयां भी फ्री में दी गई। इस दौरान उपस्थित समस्त साध-संगत ने पूरी एकजुटता के साथ मानवता भलाई कार्यों को बढ़-चढ़कर करने का हाथ खड़े कर संकल्प लिया। रूहानी स्थापना माह की खुशी में आयोजित पावन भंडारे की नामचर्चा की शुरूआत धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का पवित्र नारा लगाकर व आई हुई समस्त साध-संगत को रूहानी स्थापना माह की बधाई देकर की गई। इसके पश्चात कविराजों ने शब्दवाणी के माध्यम से सतगुरु की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर बड़ी एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पवित्र अनमोल वचन चलाए गए, जिसे साध-संगत ने एकाग्रचित होकर सुना। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के 45 मैंबरों व आश्रम के जिम्मेदारों ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने मानवता भलाई कार्यों की वो इबारत खड़ी की है, जो अन्य कोई सोच भी नहीं सकता। वेश्यावृत्ति की दलदल में फंसी लड़कियों को अपनी बेटी बनाकर उनकी शादियां करवाई, रक्तदान के कीर्तिमान स्थापित कर अस्पतालों में मरणासन्न पहुंचे लाखों मरीजों को नया जीवन दिया। भूख से तड़पते लोगों के घरों में राशन और भोजन पहुंचाया, असहाय, गरीब बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजियारा लाए, किन्नरों को सुखदुआ के नाम से नवाजकर समाज में आदर भाव दिलाया, कूड़े के ढेरों पर मरने के लिए छोड़ दी गई बेटियों को नवजीवन दिया, जब भी देश में कहीं आपदा आई स्वयं पहले पहुंचकर मदद का हाथ आगे बढ़ाया, यहां तक शिक्षा दी कि मरने के बाद भी अपना शरीर और नेत्र दान करके समाज के काम आओ। ऐसे सतगुरु का देन भला कोई कैसे दे सकता है। इस पर वैराग्य से भरी पूरे हिमाचल प्रदेश की साध-संगत ने दोनों हाथ ऊपर उठाकर धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा के पवित्र नारे के साथ आसमां गूंजायमान करते हुए पूज्य गुरु जी पर अपनी दृढ़ आस्था और विश्वास व्यक्त किया और मानवता भलाई कार्यों को नई गति देने का सकंल्प लिया। नाम चर्चा के दौरान 138 मानवता भलाई कार्यों के तहत जरूरतमंद बच्चों को खाने के लिए पौष्टिक आहार की किटें व बैग दिए गए। खाने की खाद्य सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर एक अद्भुत मुस्कान खिल आई और मानों कह रहे हों, काश हर किसी में ऐसा जज्बा भर जाए। इसके अलावा महिलाओं को रोजगार में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जरूरतमंद महिलाओं को फ्री में सिलाई मशीनें बांटी गई। पावन भंडारे की नामचर्चा में शिरकत करने पहुंची साध-संगत के खाने-पीने व ठहरने के लिए स्थानीय साध-संगत द्वारा विशेष प्रबंध किए गए। हालांकि इन कार्यों को सुचारू से रूप से करने के लिए शनिवार को ही हजारों सेवादारों ने अपनी-अपनी ड्यूटियां संभाल ली थी, लेकिन साध-संगत के भारी उत्साह के समक्ष समस्त प्रबंध छोटे पड़ते नजर आए। जहां तक नजर जा रही थी साध-संगत ही साध-संगत दिखाई दे रही थी। नामचर्चा की समाप्ति पर कुछ ही मिनटों में समस्त साध-संगत को लंगर, भोजन व प्रशाद खिलाया गया। पावन भंडारे की खुशी में नामचर्चा पंडाल में लगाए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में लाभ उठाया। शिविर में शाहसतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल सिरसा के विशेषज्ञ चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने अपनी सेवाएं दी। चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न बीमारियों से संबंधित रोगियों की नि:शुल्क जांच कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया। साथ ही रोगियों को नि:शुल्क दवाइयां भी दी गई। नाचते गाते पहुंची साध-संगत धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में आयोजित रूहानी स्थापना माह की नामचर्चा में हिमाचली संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। कोई हिमाचली वेशभूषा डालकर तो कोई परंपरागत वाद्य यंत्रों की धुनों पर नाचता-गाता हुआ नामचर्चा पंडाल में पहुंच रहा था। इसके अलावा स्थानीय सेवादारों ने हिमाचली पहाड़ी नाटी व पूज्य गुरु जी द्वारा गाए गए भजनों पर नाचगाकर इस पावन दिन की खुशियां मनाई। 29 अप्रैल 1948 को हुई थी डेरा सच्चा सौदा की स्थापना गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा की पहली पातशाही पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज ने 29 अप्रैल 1948 को डेरा सच्चा सौदा की स्थापना की थी। इनके पश्चात दूसरी पातशाही परमपिता शाह सतनाम जी महाराज ने देश के विभिन्न हिस्सों में हजारों सत्संग कर लाखों लोगों को गुरु मंत्र देकर इंसानियत के मार्ग पर चलाया और अब वर्तमान में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु 138 मानवता भलाई कार्यों को करने में जुटे हुए हैं। इन लोक भलाई के कार्यों में गरीब बच्चों को अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक आहार देना, महिलाओं को रोजगार में आत्मनिर्भर बनाने के लिए नि:शुल्क सिलाई मशीने देना, रक्तदान, शरीरदान, गुर्दा दान, पौधारोपण, गरीबों को मकान बनाकर देना, गरीब कन्याओं की शादी करवाना, राशन वितरण, नेत्रदान, लोगों का नशा छुड़वाना, आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का निशुल्क इलाज करवाना, निशक्त जनों को सहारा देने के लिए ट्राई साइकिल देना सहित अनेक कार्य शामिल है। वहीं 29 अप्रैल 2007 को पूज्य गुरु जी ने रूहानी जाम की शुरूआत कर मर चुकी इंसानियत को जिंदा करने का बीड़ा उठाया।
मनाेज कुमार। कांगड़ा दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में सात दिवसीय भव्य श्रीमद देवी भागवत कथा का आयोजन 23 से 29 मई नगर परिषद मैदान कांगड़ा में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कई राजनेता शिरकत करेंगे। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान हिमाचल प्रदेश के प्रभारी स्वामी हरीशानंद ने बताया कि इस मर्तबा देवी भागवत कथा का आयोजन बड़े भव्य स्तर पर किया जा रहा है। इसमें संस्थान की साध्वियों सहित अनेक महापुरुषों का सानिध्य प्राप्त होगा। उन्होंने बताया हालांकि कांगड़ा में संस्थान के कार्यक्रमों का आयोजन पहले होता रहा है। अलबत्ता देवी भागवत कथा पहली बार होने जा रही है। इस संदर्भ में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का प्रतिनिधिमंडल स्वामी हरीशानंद के नेतृत्व में स्वामी सज्जनानंद, वीपी शर्मा व अमन प्रभाकर की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। जयराम ठाकुर को उन्होंने देवी भागवत कथा में आने का निमंत्रण दिया। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि वह इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इससे पहले संस्थान के मुख्यालय नूर महल में आयोजित नवल भोर कार्यक्रम में भी भाग ले चुके हैं। उन्होंने दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के प्रकल्पों की तारीफ की और उन्होंने बताया कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के जो कार्यक्रम समाज के पीड़ित व लाचार लोगों के लिए चलाए जा रहे हैं, वह काबिलेतारीफ है और कामधेनु गौशाला की भी उन्होंने प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि कामधेनु गौशाला से समाज को बहुत कुछ सीखा जा सकता है। स्वामी हरीशानंद ने बताया कि कांगड़ा में देवी भागवत कथा का आयोजन इस बार बड़े विशाल स्तर पर करवाया जा रहा है, जिसमें रोजाना श्रीमद् देवी भागवत कथा के साथ लंगर की भी व्यवस्था रहेगी।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर सिविल अस्पताल जयसिंहपुर में 19 अप्रैल मंगलवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाइयां भी मुफ्त में दी जाएंगी। साथ ही रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। सिविल अस्पताल जयसिंहपुर के प्रभारी डॉ. शुभम सूद ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में भाग लेने का अपील की है।
नरेंद्र ठाकुर। जयसिंहपुर उपमंडल के अंतर्गत बैसाखी के उपलक्ष्य पर लगने वाले बाबा घासी राम मेले का समापन हो गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान पहुुंचे। मेले की कुस्ती में हिमाचल के दूसरे राज्यों के पहलवानों ने कुस्ती का जौहर दिखाया। वहीं, विजेता पहलवान को 11000 रुपए और उप विजेता को 9000 रुपए नकद राशि देकर विधायक द्वारा सम्मानित किया गया। मेले में विधायक रविंद्र धीमान अपनी तरफ से मेले के आयोजक को 21000 रुपए और मंदिर कमेटी के लिए एक भवन बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक रविंद्र धीमान के साथ ग्राम पंचायत के प्रधान सुशील शर्मा, उप प्रधान राम प्रसाद, अध्यापक राजेश के साथ ग्रामीण लोग भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री राहत कोष से 14 लाभार्थियों को दी सहायता, सुलाह में सजेगा विशाल सरस मेला प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण प्रदेश सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता है और महिला विकास एवं उत्थान को ध्यान में रख कई योजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष, शनिवार को सुलाह निर्वाचन क्षेत्र की नवनिर्मित पंचायत कुहाणा में मुख्यमंत्री राहत कोष से 14 लाभार्थियों को राहत राशि वितरण के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। परमार ने कहा कि महिला कल्याण सरकार की प्राथमिकता है और पूर्व तथा वर्तमान में सरकार की योजनाओं का लाभ महिलाओं को प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इसे 50 प्रतिशत किया और करवाचौथ, भाईदूज तथा रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने भी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में 50 प्रतिशत किराये में छूट का प्रावधान कर दिया है। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के स्वरोजगार और स्वावलंबन के लिए स्वयं सहायता समुहों के गठन को प्राथमिकता दी जा रही है और इसके संचालन के लिए उद्गार आर्थिक सहायता के अतिरिक्त 25 हजार रिवॉल्विंग फंड की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वंय सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार और खरीददार उपलब्ध करवाने के लिये सुलाह हलके में मई माह में सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धीरा सुलाह निर्वाचन क्षेत्र का प्रमुख स्थान है। उन्होंने कहा कि धीरा मुख्यालय को जोड़ने वाली परौर से पुड़वा मुख्य सड़क को डबल लेन करने पर 21 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धीरा में फायर ब्रिगेड कार्यालय दिया गया है। सभी कार्यालयों को एक छत के नीचे लाने के लिए 11 करोड़ से मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य जारी है और सिविल अस्पताल धीरा को 50 विस्तरों में स्तरोन्नत कर साढ़े 5 करोड़ से अस्पताल का अतिरिक्त भवन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धीरा पुलिस चौकी को स्थायी चौकी बनाया जा रहा है। उन्होंने कुहाणा में पशुऔषधालय देने की घोषणा की और लिंक मार्ग सुनपुर का सर्वे विभाग को करने के आदेश दिए। उन्होंने धीमान बस्ती को भी प्राथमिकता पर संपर्क सड़क से जोड़ने का आश्वासन दिया। उन्होंने पंचायत की सभी मांगों को चरणबद्ध पूरा करने का आश्वासन दिया। इससे पहले विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने महावीर जयंती के अवसर पर खरौठ में महावीर बजरंगवली की मूर्तिस्थापन कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, कुहाना पंचायत के प्रधान बिंदु, उपप्रधान राकेश मेहता, बीडीसी उपाध्यक्ष राजेश मेहता, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष सुनील मेहता, नौरा जोन प्रभारी रमेश परिहार, सुषमा राणा, प्रधान धीरा कविता धरवाल, बीडीसी सदस्य अश्वनी कुमार, पूर्ण चंद, सुरेश शर्मा, विजेंदर, तहसीलदार सुरेश कुमार, एसडीओ अनूप सूद और नीरज कुमार, बीडीओ सिकंदर कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
नामचर्चा में 138 मानवता भलाई कार्यो को दी जाएगी गति फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला डेरा सच्चा सौदा के रूहानी स्थापना माह की खुशी का पावन भंडारा 17 अप्रैल रविवार को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश की साध-संगत बड़ी धूम-धाम व हर्षोल्लास के साथ मना रही है। पावन भंडारे की खुशी में धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में होने वाली नामचर्चा का समय सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक रहेगा। नामचर्चा को लेकर हिमाचल प्रदेश की साध-संगत द्वारा लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। नामचर्चा के दौरान पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्च्चा सौदा की साध-संगत द्वारा किए जा रहे 138 मानवता भलाई के कार्यों को भी गति दी जाएगी। नामचर्चा को लेकर हिमाचल प्रदेश की साध-संगत में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। साध-संगत नामचर्चा को लेकर कितनी उत्सुक हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य के विभिन्न जिलों बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल एवं स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना से भारी संख्या में साध-संगत अपने वाहनों में नामचर्चा स्थल पर पहुंचना आरंभ हो चुकी है। वहीं, स्थानीय साध-संगत की तरफ से नामचर्चा पंडाल को मनमोहक ढंग से सजाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के जिम्मेदारों ने बताया कि नामचर्चा में पहुंचने वाली साध-संगत को किसी प्रकार की परेशानी न हाे, इसके लिए शहर के चारों ओर सफेदी के निशान लगाए जा रहे हैं। पारंपरिक वेशभूषा में नाचते गाते पहुंच रही साध-संगत 45 मेंबर संजय कुमार इन्सां, रमेश इन्सां व सूबेदार उत्तम चंद इन्सां ने बताया कि पावन भंडारे की नामचर्चा को लेकर हिमाचल प्रदेश की पूरी साध-संगत में अद्भुत श्रद्धाभाव और उत्साह देखने को मिल रहा है। पावन भंडारे में शिरकत करने के लिए साध-संगत हिमाचली वेशभूषा और पारंपरिक वाद्यों पर नृत्य करते हुए पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि सतगुरु जी से खुशियां प्राप्त करने के लिए हर कोई आतुर नजर आ रहा है। नामचर्चा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा पावन भंडारे की खुशी में नामचर्चा पंडाल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इसके साथ ही विभिन्न बीमारियों से संबंधित रोगियों की जांच के साथ बहुमूल्य परामर्श भी देंगे। इसके साथ ही दवाइयां भी नि:शुल्क दी जाएंगी। कोई भी व्यक्ति इस शिविर का लाभ उठा सकता है। वहीं, जरूरतमंद बच्चों को पौष्टिक आहार की किटें व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीनें भी बांटी जाएंगी। 29 अप्रैल 1948 को बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज ने की थी डेरा सच्चा सौदा की स्थापना डेरा सच्चा सौदा की पहली पातशाही पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज ने 29 अप्रैल 1948 को डेरा सच्चा सौदा की स्थापना की थी। आप जी ने लोगों को गुरु मंत्र दे कर मानवता भलाई कार्यों पर चलने का रास्ता बताया। इनके पश्चात दूसरी पातशाही परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने देश के विभिन्न हिस्सों में हजारों सत्संग किए और लाखों लोगों को गुरु मंत्र देकर इंसानियत की राह पर चलाया और अब पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु 138 मानवता भलाई कार्यों में जुटे हुए हैं, जिनमें 29 अप्रैल, 2007 को पूज्य गुरु जी ने रूहानी जाम की शुरूआत कर मर चुकी इंसानियत को जिंदा करने का बीड़ा उठाया। 138 मानवता भलाई कार्यों में रक्तदान, शरीर दान, गुर्दा दान, पौधारोपण, गरीबों को मकान बनाकर देना, गरीब कन्याओं की शादी करवाना, राशन वितरण, नेत्रदान, लोगों का नशा छुड़वाना, आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का निशुल्क इलाज करवाना, निशक्त जनों को सहारा देने के लिए ट्राई साइकिल देना सहित अनेक कार्य शामिल हैं।
मनोज कुमार। कांगड़ा लाडली फाउंडेशन शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष शैलजा को सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच हिमाचल प्रदेश का राज्य महासचिव नियुक्त किया गया है। सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय महासचिव निर्मला राजपूत ने बताया कि कोर कमेटी के सहमति से लाडली फाउंडेशन शाहपुर ब्लॉक के अध्यक्ष शैलजा कुमार को सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच हिमाचल प्रदेश का राज्य महासचिव नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि शैलजा कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। नवनियुक्त राज्य महासचिव शैलजा ने कहा कि सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच का मुख्य उद्देश्य देश की उन्नति एवं राष्ट्रहित के लिए जातीय भेदभाव को खत्म कर आपस में भाईचारा पैदा करना व इंसानियत धर्म का संचार करना है। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सर्व धर्म समभाव जरूरी है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर हिमाचल दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा हिमाचल प्रदेश में बिजली का बिल 125 यूनिट तक माफ तथा ग्रामीण क्षेत्राें में पानी के बिल पूरी तरह से माफ तथा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को 50 प्रतिशत किराए में सफर करने की सुविधा देने के फैसले का स्वागत करते हुए किसान नेता मंजीत डोगरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया तथा कहा कि निश्चित तौर पर बिजली, पानी तथा आगमन के साधनों में रियायत देने से प्रदेश की गरीब जनता को राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चम्बा जिला के ऐतिहासिक चम्बा चौगान में आयोजित 75वें राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने तिरंगा फहराया और पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और एनएसएस की टुकड़ियों से सलामी ली। परेड का नेतृत्व एसडीपीओ सलूणी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के मयंक चौधरी ने किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का भी प्रसारण किया गया। संदेश में प्रधानमंत्री ने भौगोलिक और अन्य बाधाओं के बावजूद राज्य की विकास यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में राज्य ने ऊर्जा, बागवानी, पर्यटन और सम्बद्ध क्षेत्रों में प्रगति की है। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि डबर्ल इंजन सरकारों के समन्वय से राज्य में सड़क नेटवर्क सुदृढ़ हुआ है तथा प्रदेश पर्यटन और अन्य संबद्ध क्षेत्रों में विकास के नए अवसर सृजित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में राज्य में सभी केंद्रीय योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर के ईमानदार नेतृत्व और परिश्रमी प्रदेशवासियों के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश देश के सबसे विकसित राज्य के रूप में उभरेगा। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक दिन पर राज्य के लोगों को प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेश के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब किसी प्रधानमंत्री ने हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत छूट प्रदान करने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को लगभग 60 करोड़ रुपये के लाभ प्राप्त होंगे। उन्होंने प्रथम जुलाई से सभी विद्युत उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक जीरो बिल की सुविधा प्रदान करने व उनसे कोई विद्युत बिल न लेने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के 11.5 लाख विद्युत उपभोक्ताओं को 250 करोड़ रुपये के लाभ प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे सभी परिवारों से पानी का कोई बिल न लेने की भी घोषणा की, जिससे प्रदेश के ग्रामीण परिवारों को 30 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ प्रदान होंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर होली-उतराला सड़क के कार्य में तेजी लाने के लिए पांच करोड़ रुपये और चम्बा मुख्यालय में लोगों की सुविधा के लिए मिनी सचिवालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने चम्बा शहर के सौंदर्यीकरण तथा शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी घोषणा की। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य को भी कोरोना महामारी के कारण कठिन समय का सामना करना पड़ा है, लेकिन लोगों के सहयोग से प्रदेश न केवल इस स्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम रहा बल्कि विकास की गति को भी निर्बाध रखा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को विकास के मामले में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हिमाचल प्रदेश के प्रति विशेष लगाव के कारण उनके कार्यकाल में राज्य को हजारों करोड़ रुपये की की परियोजनाएं की सौगात मिली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और प्रदेश का तीव्र और संतुलित विकास सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी पहली मंत्रिमंडल बैठक में बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्रदान करने के लिए आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष कर दिया, जिसे अब और घटाकर 60 वर्ष कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर 436 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे थे, जबकि वर्तमान में इस पर 1300 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों की शिकायतों का उनके घर-द्वार पर समाधान करने के उद्देश्य से जनमंच आयोजित करने की अनूठी पहल की है। अब तक 244 स्थानों पर आयोजित 25 जनमंच में प्राप्त 54,565 शिकायतों में से 90 प्रतिशत से अधिक का समाधान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 की शुरुआत की गई है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज करवाकर निर्धारित समयावधि के भीतर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकता है। उन्होंने कहा कि इस हेल्पलाइन पर अब तक करीब 3.55 लाख शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 3.41 लाख का निपटारा किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई है और उन्हें मुफ्त गैस कनेक्शन देकर पारंपरिक चूल्हों और ईधन लकड़ी इकट्ठा करने से काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के उन पात्र परिवारों के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना शुरू की जो उज्ज्वला योजना के तहत कवर नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 3.25 लाख परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन सहित तीन सिलेंडर प्रदान किए जा रहे हैं, साथ ही 1.37 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत भी मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार ने इस वित्तीय वर्ष से इन दोनों योजनाओं के तहत लाभार्थियों को एक और अतिरिक्त मुफ्त सिलेंडर देने का निर्णय किया है और प्रदेश धुआंमुक्त राज्य घोषित होने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने जनवरी, 2019 से हिमकेयर योजना आरम्भ की है, जिसके तहत लाभार्थी परिवार के पांच सदस्यों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक की निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक 5.40 लाख परिवारों को हिमकेयर योजना के तहत पंजीकृत किया गया है और 218 करोड़ रुपये व्यय कर 2.40 लाख मरीजों को कैशलेस ईलाज उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को 3,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रतिमाह प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लगभग 18 हजार लाभार्थियों को 60.50 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 31 हजार रुपये की वित्तीय सहायता गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की बेटियों की शादी के लिए प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत स्टार्टअप के लिए एक करोड़ रुपये तक की मशीनरी, उपकरण और औद्योगिक संयंत्र में निवेश करने पर युवाओं को 25 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत उपदान को अब महिलाओं के लिए 30 से बढ़ाकर 35 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांगजनों के लिए 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत उपदान कर दिया गया है। अब तक, लगभग 624 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 3758 इकाइयां स्थापित की जा चुकी हैं जिससे 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में कृषि क्षेत्र को एक नया आयाम देने में ‘प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना’ कारगर साबित हुई है और 1.68 लाख से अधिक प्रगतिशील किसानों ने इस योजना को अपनाया है। उन्होंने कहा कि नवम्बर, 2019 को प्रदेश के धर्मशाला में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया, जिसमें 96,721 करोड़ रुपये के निवेश के 703 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। उन्होंने कहा कि 13,656 करोड़ रुपये की लागत के 240 परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग शिमला में आयोजित की गई और 27 दिसंबर, 2021 को राज्य सरकार के चार साल के कार्यकाल के पूर्ण होने के अवसर पर मंडी में प्रधानमंत्री द्वारा 28,197 करोड़ रुपये के 287 परियोजनाओं की दूसरा ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नई राहें-नई मंजिलें योजना के तहत 200 करोड़ रुपये से राज्य में विभिन्न पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अकुशल दैनिक वेतन भोगियों के न्यूनतम वेतन में 50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम वेतन 350 रुपये प्रति दिन और वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान दैनिक वेतन में 140 रुपये की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय को 1825 रुपये बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि एस.एम.सी. शिक्षकों के मानदेय को 1000 रुपये बढ़ाया गया है। इसी प्रकार विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में भी 900 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन पुस्तकालय सुविधा आरम्भ करने के लिए जिला प्रशासन कुल्लू (उपायुक्त आशुतोष गर्ग), टीकाकरण अभियान में अपनी भूमिका के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एम.डी. एन.एच.एम. हेमराज बैरवा) और टीकाकरण अभियान में उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन किन्नौर (उपायुक्त आबिद हुसैन) को सिविल सेवा पुरस्कार प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने पुलिस ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइन्स, बेसहारा पशुओं की सहायता के लिए एन.जी.ओ. क्रांति के धीरज महाजन, भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी, डॉ. टेक चंद, पद्मश्री बाबा इकबाल सिंह (प्राप्तकर्ता सरदार जगजीत सिंह), पद्मश्री विद्यानंद सरैक, पद्मश्री ललिता वकील, प्रसिद्ध लेखक डॉ. गौतम शर्मा, डॉ. प्रीत्यूष गुलेरी और विजय राज उपाध्याय को प्रेरणा स्रोत पुरस्कार-2022 प्रदान किए गए। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (मुकेश रेशपर ने पुरस्कार प्राप्त किया) और डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की डॉ. निवेदिता शर्मा को राज्य नवाचार पुरस्कार-2022 भी प्रदान किया। राज्य विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सांसद किशन कपूर, मुख्य सचेतक विक्रम जरयाल, विधायक पवन नैय्यर और जिया लाल कपूर, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा, उपायुक्त चम्बा डी.सी राणा, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित उपस्थित थे।
बनूड़ी गौशाला में चल रहे सामूहिक श्रीमद्भागवत् ज्ञानकथा के पांचवे दिन कथावाचक डॉ.अभिषेक शर्मा ने कहा कि मनुष्य को बुरे कर्म करने से बचना चाहिए क्योंकि बुरे कर्मों के फलस्वरूप नरक प्राप्ति होती है जिसमें जीव को अनेक प्रकार की यातनाएं मिलती है, उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि हम सभी गौशाला में गायों के बीच बैठकर श्रीमद्भागवत् पुराण की कथा का श्रवण कर रहे हैं जो की हजार गुणा सौभाग्य को देने वाला है। इस अवसर पर उन्होंने प्रह्लाद चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि प्रत्येक प्राणी में भगवान का वास होता है, अतः सभी प्राणियों से प्रेम करना चाहिए। इसी के साथ भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा का श्रवण कराते हुए उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत् पुराण का दशमस्कन्ध भगवान के चरित्रों से भरा पड़ा है, जिसका श्रवण सभी श्रोताओं को आनन्द प्रदान करता है। दूर दराज से पधारे सभी श्रद्धालुओं ने दस किलो माखन का भगवान को भोग लगाया व भगवान के जन्मोत्सव को हर्ष एवं आनन्द से मनाया। ध्यातव्य है कि कथा के छठे दिन गौशाला में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को स्थापित किया जाऐगा तथा भगवान श्रीकृष्ण एवं रुक्मणी के मांगलिक विवाह के उत्सव का आयोजन किया जाऐगा। बनूड़ी गौशाला में चल रहे सामूहिक श्रीमद्भागवत् ज्ञानकथा के पांचवे दिन कथावाचक डॉ.अभिषेक शर्मा ने कहा कि मनुष्य को बुरे कर्म करने से बचना चाहिए क्योंकि बुरे कर्मों के फलस्वरूप नरक प्राप्ति होती है जिसमें जीव को अनेक प्रकार की यातनाएं मिलती है, उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि हम सभी गौशाला में गायों के बीच बैठकर श्रीमद्भागवत् पुराण की कथा का श्रवण कर रहे हैं जो की हजार गुणा सौभाग्य को देने वाला है। इस अवसर पर उन्होंने प्रह्लाद चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि प्रत्येक प्राणी में भगवान का वास होता है, अतः सभी प्राणियों से प्रेम करना चाहिए। इसी के साथ भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा का श्रवण कराते हुए उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत् पुराण का दशमस्कन्ध भगवान के चरित्रों से भरा पड़ा है, जिसका श्रवण सभी श्रोताओं को आनन्द प्रदान करता है। दूर दराज से पधारे सभी श्रद्धालुओं ने दस किलो माखन का भगवान को भोग लगाया व भगवान के जन्मोत्सव को हर्ष एवं आनन्द से मनाया। ध्यातव्य है कि कथा के छठे दिन गौशाला में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को स्थापित किया जाऐगा तथा भगवान श्रीकृष्ण एवं रुक्मणी के मांगलिक विवाह के उत्सव का आयोजन किया जाऐगा।
टिहरी के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं समाज होशियार सिंह भारती ने युवाओं को लेकर गांव की एक प्राचीन बाबड़ी के आस पास उगी झाड़ियों तथा उसके पानी की साफ सफाई कर पानी को इंसानों के पीने योग्य बनाया है। उन्होंने कहा आज हम पीने के पानी के लिए केवल नलों पर निर्भर हो गए हैं, जबकि हम लोग अपने वंशज द्वारा अथक मेहनत से बनाए गए प्राकृतिक जल श्रोतों की अनदेखी कर जल शक्ति विभाग की मेहरबानी पर ही निर्भर हो गए हैं। जबकि कुँओं का पानी जमीन से प्राकृतिक मिनरल वाटर के रूप में फिल्टर होकर हमें पीने को मिलता है, बावड़ियों का पानी स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम औषधि मानी गई है, यही कारण रहा है कि आज हम बावड़ियों के पानी को छोड़कर नलों के रसायन युक्त पानी पर निर्भर होकर रह गए हैं, जिसकी वजह से हम अनेक बीमारियों से जूझ रहे हैं। होशियार सिंह भारती ने कहा कि यह अभियान टिहरी में ही नहीं बल्कि अन्य गांवों में भी युवाओं को बाबड़ियों के पानी की साफ सफाई के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसी कड़ी में आज टिहरी में कोहलड़ी गांव में एक प्राचीन बाबड़ी की साफ-सफाई की गई है। इस मौके पर होशियार सिंह भारती, कोहलड़ी गांव के बिक्की, विनय कुमार, बबलू, संजू, वँशु, आशु, आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है ।
शिक्षा खंड इंदौरा के अंतर्गत पड़ते मैत्री पब्लिक स्कूल शेखुपुर में पहली कक्षा में पढ़ने वाले हार्दिक ठाकुर ने अध्यापिकाओं द्वारा दी गई शिक्षा को मध्य नजर रखते हुए पक्षियों के लिए दाना पानी का प्रबंध किया, हार्दिक ठाकुर ने छोटी सी उम्र में अपने अध्यापकों द्वारा कही गई बात को दिमाग में बिठा लिया और स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाकर एक प्लास्टिक की बोतल को काटकर पक्षियों के लिए पानी का प्रबंध कर दिया और पक्षियों को छाया देने के लिए पेड़ भी लगाया। इस मौके पर हार्दिक ठाकुर की माता रेनू देवी ने बताया कि जब हार्दिक स्कूल से छुट्टी के बाद घर पहुंचा तो उसने प्लास्टिक की बोतल को काटकर उसे रस्सी बांधकर पेड़ पर टांग दिया और उसमें पानी भर दिया जब इस बारे में हार्दिक ठाकुर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह अपने अध्यापिकाओं के कहे अनुसार गर्मी के मौसम के चलते पक्षियों के लिए पानी रख रहे हैं इस बात को सुनते ही उसकी मां खुश हो गई और उन्होंने स्कूल के अध्यापिकाओं की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ ऐसी शिक्षा होनी भी जरूरी है ताकि बच्चों को प्रकृति के बारे भी जानकारी होनी चाहिए। वही स्कूल की प्रधानाचार्य चंद्र प्रभा ने हार्दिक ठाकुर द्वारा किए गए सहारनिए कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अगर एक छोटा बच्चा प्रकृति के लिए इतनी समझ रखता है तो वह कबीले तारीफ है और इन सब बातों का श्रेय उनके स्कूल में शिक्षा देने वाले सभी अध्यापिकाओं को जाता है जो बच्चो को ऐसा ज्ञान प्रदान करते है। हार्दिक ठाकुर द्वारा सहारनीय कार्य करने पर स्कूल के चेयरमैन अंग्रेज भारद्वाज ने हार्दिक ठाकुर को शाबाशी देते हुए कहा की पहली कक्षा में पढ़ने वाले हार्दिक ठाकुर ने ऐसा कार्य करके आपने माता पिता तथा स्कूल का नाम रोशन किया है और कई लोगों को प्रकृति को बचाने का संदेश भी हार्दिक द्वारा मिला है, इस मौके पर उन्होंने कहा हार्दिक ठाकुर को इस सहरनीय कार्य के लिए स्कूल में जरूर समानित किया जाएगा ताकि भविष्य में भी हार्दिक ठाकुर ऐसे अच्छे कार्य करता रहे।
देहरा: 17 अप्रैल को एचपीसीए हरिपुर में लेगा क्रिकेट के ट्रायल, सब सेंटर हरिपुर-गुलेर का होगा शुभारंभ
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन देहरा के हरिपुर में क्रिकेट सब सेंटर हरिपुर-गुलेर का 17 अप्रैल को शुभारम्भ करेगी, इस बारे में जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन कांगड़ा के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि HPCA के सब सेंटर हरिपुर-गुलेर के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु 17 अप्रैल को सुबह 10 बजे हरिपुर के मैदान में स्थित सब सेंटर में ट्रायल होगा। उन्होंने बताया कि यह ट्रायल 9 वर्ष से 16 वर्ष तक के खिलाड़ियों के होंगे जिसमे लड़के व लड़कियां दोनों का चयन किया जाएगा। विजय शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने इस के लिए एक चयन समिति का गठन किया जिसका अध्यक्ष अशीम अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। इस समिति में वरुण कुमार, तरुण शर्मा सन्नी भट्ट बतौर सदस्य होंग। उन्होंने आगे बताया कि इस ट्रायल के लिए किसी भी तरह की कोई भी फीस खिलाड़ियों से नही ली जाएगी, गौरतलब है कि खिलाड़ियों के चयन के बाद ट्रायल में पास हुए खिलाड़ियों को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन सब सेंटर हरिपुर-गुलेर में कोचिंग देगा जिसके लिए एचपीसीए एक कोच की नियुक्ति करेगा।
प्रदेशस्तरीय कालेश्वर महादेव बेसाखी मेले के तहत प्रागपुर में आयोजित स्टार पंजाबी सिंगर गुरदास मान शो में जब मशहूर गायक ने अपनी प्रस्तूति देते समय उनकी नजर खाकी वर्दी पहने जोशीले एनसीसी कैडेट्स पर पड़ी तो वह मशहूर गायक को भा गए। उन्होंने कैडेट्स को स्टेज के आगे बुलाया और फोटो खिंचवाई और स्वयं स्टेज के ऊपर लेफ्ट राइट परेड करने लगे। ब्वॉय स्कूल प्रागपुर के 12 एनसीसी कैडेट्स पुलिस प्रशासन के साथ ड्यूटी में सहयोग कर रहे थे। दर्शकों से खचाखच भरे हुए विशाल पंडाल में, इस मौके पर उद्योग एवं परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर, एसडीएम देहरा धनबीर सिंह ठाकुर, डीएसपी देहरा अंकित शर्मा, विवेक के साथ अतिथि वशिष्ठगण एवं विशाल जनसमूह मौजूद थे। वही गुरदास मान की इस अनोखी अदा के कारण बच्चों में उत्साह है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ प्रवीण एवं एनसीसी प्रभारी विवेक शर्मा ने पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया है।


















































