जवाली : क्षेत्र की जनता काे मिली लाइब्रेरी की साैगात
राजेश कतनाेरिया। जवाली
उपमंडल के अंतर्गत सरकार व प्रशासन ने ज्वाली के लोगों को सौगात के रूप में बच्चों को एकांत में पढ़ने के लिए लाइब्रेरी प्रदान की है। यह लाइब्रेरी महाराणा प्रताप की राजपूत सभा में स्थित है। इस पब्लिक लाइब्रेरी का शुभारंभ उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल व विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल का जवाली पहुंचने पर एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार जवाली संत राम नागर सहित अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। डॉ. निपुण जिंदल ने एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह के प्रयासों की सराहना की, जिसमें ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर ने भी विधायक निधि से पब्लिक लाइब्रेरी के लिए 5 लाख दिया था। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि इस लाइब्रेरी में कोई भी बच्चा आकर पढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि इसके खुलने से बच्चों को टेस्ट की तैयारी करने में लाभ मिलेगा। अब बच्चों को भटकना नहीं पड़ेगा।
