दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, कई हिरासत में
1 min (219 words)
कृषि बिल को लेकर देशभर में किसान विरोध कर रहे है। भारतीय किसान यूनियन सहित 17 किसान व मजदूर संगठनों ने इसके विरोध में चक्का जाम का एलान किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा और पंजाब में किसान सड़क पर हैं और बिल को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इसके चलते बुधवार को हरियाणा के पानीपत से दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर पुलिस ने पानी की बौछार की व आंसू गैस के गोले दागे। साथ ही पुलिस द्वारा कई किसानों को गिरफ्तार भी किया गया है।
वहीं किसानों के विरोध के समर्थन में कई विपक्षी नेता भी मैदान में उतरे हैं। पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू गत रविवार राज्यसभा में पारित हुए कृषि विधेयकों को लेकर अब मैदान में उतर आए हैं। किसान बिल के विरोध में सिद्धू ने अमृतसर के हाल गेट पर धरना प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, अमृतसर ईस्ट के काउंसिलर्स और अमृतसर ईस्ट के कार्यकर्ताओं के साथ भंडारी पुल से हाल गेट तक मार्च भी निकाला।
इसी बीच आज विपक्ष भी 5 बजे तक राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से कृषि बिल को लेकर मिल सकता है। इस भेंट में केवल 5 विपक्षी नेता मौजूद रहेंगे।
Sign up for the latest of First Verdict
Get the latest news, articles, exclusive insights and much more right in your inbox!