देहरा : संस्कृत भारती के सौजन्य से परागपुर में बाल केंद्र का शुभारंभ
( words)
विनायक ठाकुर। देहरा
संस्कृत भारती देहरा जनपद के सौजन्य से परागपुर के राधा कृष्ण मंदिर परिसर में बाल केंद्र का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन संस्कृत भारती के प्रदेशाध्यक्ष एवं वेद व्यास परिसर बलाहर के निदेशक प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडे ने किया। संस्कृत भारती देहरा जनपद के कार्यकर्ता डॉ. प्रदीप ने बताया कि इस बाल केंद्र में सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार के दिन सांय एक घंटा 14 वर्ष तक के बच्चों को संस्कृत का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए बाल केंद्र प्रमुख के तौर पर कुमारी मानोज्ञा को नियुक्त किया गया है। डॉ. प्रदीप ने बताया कि इस बाल केंद्र में श्लोकोचारण व संस्कृत गीत व संस्कृत क्रीड़ाओं के माध्यम से बच्चों को संस्कृत व संस्कार का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
