जवाली : चलवाना के प्रशिक्षुओं के शिक्षण अभ्यास का हुआ समापन
( words)
राजेश कतनौरिय। जवाली
कांता बीएड कॉलेज चलवाड़ा के प्रशिक्षुओं के शिक्षण अभ्यास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आज समापन हो गया। कॉलेज के 29 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। यह तीन माह का शिक्षण अभ्यास का कार्यक्रम 10-11-2021 को शुरू हुया था। तीन माह के इस अभ्यास के दौरान प्रशिक्षुओं ने बच्चों को पढ़ाने की विधियों और विद्यालय में होने वाली अन्य गतिविधियों के बारे में बीएड कॉलेज की पर्यवेक्षक पूजा शर्मा की देखरेख में शिक्षण अधिगम सामग्री का उपयोग करते हुए प्रशिक्षण को पूरा किया। इस कार्य में विद्यालय के समस्त सटाफ ने पूर्ण सहयोग किया। समापन के इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने विद्यालय के प्रधानाचार्य प्यार चंद को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
