बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सांप ने काटा
( words)

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सांप ने काट लिया है। पनवेल स्थित फार्महाउस में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सलमान खान को सांप ने काटा था। मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान को बिना जहरवाले सांप ने काटा है ऐसे में दबंग खान पर इसका ज्यादा असर नहीं हुआ है। सांप के काटने के बाद सलमान खान को नवी मुम्बई के कामोठे इलाके के एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के बाद सलमान खान रविवार सुबह 9 बजे वापस पनवेल स्थित फार्महाउस लौटे। सलमान खान की हालत अब खतरे से बहार बताई जा रही है। सलमान खान के फैंस इस खबर के बाद उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। फैंस के लिए हालांकि ये राहत की बात है कि सलमान की सेहत को कोई खतरा नहीं हैं।