स्ट्रॉबेरी खाने से खुद को रोक नहीं पाए धोनी, कही ये बात

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जितने क्रिकेट के दीवाने हैं उतने ही वो खेल खलिहान और खेती के भी दीवाने हैं। पिछले काफी दिनों से धोनी के फॉर्म हाउस में हो रही स्ट्रॉबेरी की खेती की चर्चाएं हो रही हैं। आज खुद माही ने अपने फॉर्म हाउस से स्ट्रॉबेरी तोड़कर खाई। यूं तो धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, लेकिन आज उन्होंने स्ट्रॉबेरी कहते हुए सोशल मीडिया पर बाकयदा पोस्ट शेयर किया। उनके इस पोस्ट ने उनके सभी प्रशंसकों को चौंका दिया।
पिछले साल 15 अगस्त को धोनी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास का ऐलान किया था। उस के बाद धोनी ने यह पहला पोस्ट शेयर किया है। धोनी इस वीडियो में स्ट्रॉबेरी के पौधों के पास खड़े हैं। वो पौधे से स्ट्रॉबेरी तोड़ते हैं और खा लेते हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अगर मैं ऐसे ही खेत में आता रहा और खाता रहा तो मार्केट में कोई स्ट्रॉबेरी नहीं बचेंगी।'