जल्द हो सकती है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी, रणबीर कपूर ने दिया ये ब्यान

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अक्सर कपल गोल देते हुए नजर आते हैं। 2020 से ही इस कपल की शादी सुर्खियों में छाई हुई है। अब ऐसा लग रहा है कि जल्द ही इस साल ये कपल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया और रणबीर की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से हो रही हैं। ये भी कहा जा रहा है कि ये कपल राजस्थान के रणथम्भोर में सात फेरे ले सकता है क्योंकि आलिया और रणबीर की ये फेवरेट डेस्टिनेशन है। मालूम हो कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने भी राजस्थान के सिक्स सेंस में ही सात फेरे लिए थे।
हालांकि रणबीर और आलिया की शादी हमेशा ही किसी ना किसी वजह से टलती हुई नजर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस कपल के एक बेहद ही क्लोज शख्स का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है, ये महज अफवाह है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं यही कारण है कि उनकी शादी की अफवाहें भी उड़ती रहती है।
बता दें साल 2020 में राजीव मसंद को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने खुलासा किया था कि वो जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट से शादी कर सकते हैं। एक्टर ने कहा था कि अगर ये महामारी नहीं आई होती तो हम दोनों अब तक शादी के बंधन में बंध चुके होते। रणबीर ने आगे कहा था कि मैं अभी कुछ भी कहकर इसे झूठलाना नहीं चाहता। मैं बहुत जल्द अपनी लाइफ के इस गोल को भी हासिल कर लूंगा।