धर्मशाला पीजी कालेज के हास्टल की 20 छात्राओं को हुई फूड प्वाइजनिंग, अस्पताल में भर्ती
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला
सुबह आठ बजकर 53 मिनट पर 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना मिली कि धर्मशाला पीजी कॉलेज हॉस्टल की 20 छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग हुआ है। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस हॉस्टल पहुंची और सभी छात्राओं को एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय चिकित्सालय लाया गया, िजसमें से एक छात्रा को अस्पताल में दाखिल किया गया है, जबकि शेष छात्राओं को उपचार के बाद वापस हॉस्टल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार भावना, मुस्कान, अंजली, मीनाक्षी, मिटाली, सोनाली, रिशिता, परीक्षा, विशाली, पूर्णिमा, दीक्षा, नंदनी, मधू व तनू गौतम आदि छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। यहां पर सभी को उपचार दिया गया। जबकि 18 वर्षीय छात्रा परीक्षा अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन है। शेष छात्राओं को उपचार के बाद वापस हॉस्टल छोड़ा गया है। छात्राओं में फूड प्वाइजनिंग क्या खाने से हुई उन्होंने ऐसा क्या खा लिया, जिससे उन्हें अस्पताल लाना पड़ा।
छात्राओं को कैसे हुआ फूड प्वाइजनिंग
धर्मशाला कॉलेज की छात्राओं को कैसे फूड प्वाइजनिंग हुआ इसकी जांच धर्मशाला कॉलेज प्रबंधन करवाएगा। एक छात्रा अभी अस्पताल में दाखिल है, जबकि शेष को दवाई व ड्रिप आदि देकर वापस भेजा गया है। धर्मशाला कालेज के प्राचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि जनरल गर्ल हॉस्टल में 63 लड़कियां हैं। इनमें से महज 20 के करीब लड़कियों को फूड प्वाइजनिंग हुआ है। यह देखा जाएगा कि इन्हें यह फूड प्वाइजनिंग कैसे हुआ था। पानी की तो हैंडपंप से सप्लाई होती है। अब यह भी देखा जाएगा कि लड़कियों ने क्या खाया था। हालांकि सामान्य डाइट चार्ट व शेड्यूल के हिसाब से ही भोजन परोसा जाता है। फिर भी इसी चांच होगी और कमियां होगी, तो कमियां दूर होंगी और किसी की कोताही होगी तो कार्रवाई होगी।
20 छात्राएं हुईं बीमार
धर्मशाला पीजी कॉलेज हॉस्टल की 20 छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग हुआ है। सभी छात्राओं को उपचार के लिए सुबह क्षेत्रीय चिकित्सालय लाया गया। एक छात्रा को अस्पताल में दाखिल किया गया है, जबकि शेष छात्राओं को उपचार के बाद वापस हास्टल भेज दिया या है। सुबह आठ बजकर 53 मिनट पर 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना मिली और छात्राओं को एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय चिकित्सालय लाया गया।