जसवां परागपुर : आशा कार्यकर्ता का मानदेय बढ़ने पर महासंघ ने प्रदेश सरकार का किया धन्यवाद
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर
जसवां प्रागपुर के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग परागपुर में शनिवार को आशा कार्यकर्ता द्वारा एक बैठक का आयोजन डाडासीबा ब्लॉक की अध्यक्ष अंजू बाला की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें विशेष रूप से आशा कार्यकर्ता महासंघ प्रदेश महामंत्री शशि लता उपस्थित रही। आशा कार्यकर्ता महासंघ प्रदेश महामंत्री शशि लता ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1825 रुपए की बढ़ोतरी करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से आशा कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है, तब से केवल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में ही उनका मानदेय बढ़ा है। जारी बयान में संगठन की पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा और कोई ऐसा वर्ग नहीं, जिसको राहत नहीं दी। जिन मुद्दों को बीती 8 फरवरी 2022 को भारतीय मजदूर संघ हिमाचल प्रदेश ने उठाया था, उन सबकी तरफ सरकार ने ध्यान दिया।
उन्होंने कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा से आज हिमाचल प्रदेश की सभी आशा बहनों के लिए एक खुशी की लहर और उनके भविष्य को लेकर जागी है। जिला महामंत्री शशि लता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समस्त आशा कार्यकर्ताओं की तरफ से प्रदेश सरकार,उद्योग एवम परिवाहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, भारतीय मजदूर संघ के समस्त पदाधिकारी मदन राणा, महामंत्री यशपाल हेटा, प्रदेश सचिव सुमन संदल, म्हांसघ प्रदेशाध्यक्ष अनिता कुमारी का धन्यवाद करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में आशा फैसिलिटेटर की नियुक्ति भी शत-प्रतिशत आशा कार्यकर्ता के मध्य में से ही होनी स्वीकृत की गई हैं। हिमाचल प्रदेश की समस्त आशा बहनों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मानदेय बढ़ाेत्तरी से हार्दिक प्रसन्नता हुई है, जिसके लिए वह सभी सरकार का धन्यवाद करते हैं। इस दौरान कांगड़ा उपाध्यक्ष दुर्गेश ठाकुर, सरिता शर्मा, सुनीता, संजना, रंजना, मीना, रोमू, मोनू, कांता व नीशू इत्यादि उपस्थित रहे।