भारत : पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 33 हजार मामले दर्ज
देश में कोरोना वायरस महामारी के मामले कल की तुलना में आज घटे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के तीन लाख 33 हजार 533 नए केस सामने आए हैं और 525 लोगों की मौत हो गई। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 17.78 फीसदी है। बड़ी बात यह है कि देश में आज कल से 4 हजार 171 कम मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 3 लाख 37 हजार 704 मामले आए थे। जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 21 लाख 87 हजार 205 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 89 हजार 409 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, कल दो लाख 59 हजार 168 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 65 लाख 60 हजार 650 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।