कृषि मंडी में सरेआम चली गोलियां, किसान घायल
( words)

मध्य प्रदेश के मुरैना में किसानों के दो गुटों के मतभेद के बाद हुई फायरिंग से हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि बाहुबलियों ने कृषि उपज मंडी कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक किसान भी घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि मुरैना कृषि उपज मंडी में पिढावली सहकारी सभा कल समर्थन मूल्य पर बाजरा खरीद रही थी। इस दौरान टोकन वाले किसानों के बीच जबरदस्ती बाजरा तुलवाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक बाहुबली ने तमंचा निकाल गोली चला दी। उसके बाद वह अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। फायरिंग करते हुए व्यक्ति का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मौके पर पुलिस के आला अफसर पहुंच गए हैं और तफ्तीश की जा रही है। घटनास्थल से दो खोखे भी बरामद किए गए हैं।