कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई मुश्किलें, अब नाईजीरियाई वैज्ञानिक ने दी ये चेतावनी

ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप को लेकर दुनियाभर में चिंता बढ़ गई है। इसी बीच नाइजीरिया के एक वैज्ञानिक ओमिलाबू ने कहा है कि कोविड-19 के अभी और कई नए स्वरूप सामने आएंगे। वैज्ञानिक ओमिलाबू ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को मद्देनज़र देश में कोविड-19 के अलग प्रकार के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए इसके नमूनों का आनुवांशिक विश्लेषण किया है, ताकि देश में इस संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिल सके।
ओमिलाबू ने कहा कि ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में वायरस के जो स्वरूप पाए गए हैं, वे नाइजीरिया में पाए गए स्वरूप से अलग हैं। उन्होंने कहा कि वायरस का अलग स्वरूप में बदलना कोई असाधारण बात नहीं है, उन्होंने कहा की हमें अपना दिमाग शांत रखना होगा, क्योंकि संक्रमण के और नए स्वरूप सामने आने वाले हैं, देश में फैल रहे कोविड-19 संक्रमण के स्वरूप के बारे में जानकारी एकत्र करने से नाइजीरिया में इस बीमारी को फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है।