गुरुनानक जयंती आज : किसानों ने सड़क पर ही की अरदास

केंद्र सरकार के कृषि बिलों के खिलाफ किसान आंदोलनरत हैं। किसानों का दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन जारी रखा है। वहीं इसी बीच आज सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती पर किसानों ने उन्हें आंदोलन जारी रखते हुए श्रद्धांजलि दी। किसानों ने सड़कों पर की अरदास की और उनको नमन किया। इसकेसाथ किसानों ने सुरक्षाबलों व एक दूसरे के बीच प्रसाद भी बांटा।
बता दें दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की मांग को लेकर अड़े किसानों का संघर्ष जारी है। सरकार की ओर से बुराड़ी में प्रदर्शन करने की अपील को किसानों ने ठुकरा दिया और कहा कि कृषि कानूनों को लेकर उनकी मांग मानी जाए, वरना दिल्ली आने वाले पांचों रास्ते बंद किए जाएंगे।
वहीं इस बीच बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर राजनाथ सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर, अमित शाह ने बैठक की और किसान आंदोलन पर मंथन किया। जैसे-जैसे किसानों का आंदोलन बढ़ रहा है, राजनीतिक हलचल भी जारी है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल किसानों के साथ हैं और सरकार को घेर रहे है।