गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार राफेल विमान ने आसमान में बनाया वर्टिकल चार्ली

भारत आज पूरे उमंग और उत्साह के साथ 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश की राजधानी दिल्ली के राजपथ पर भारतीय सेना की ताकत दुनिया ने देखी है। पहली बार परेड में लड़ाकू विमान राफेल ने अपना जलवा बिखेरा है। यह एक ऐसा पल था, जिसने हर किसी को जोश और जूनन से भर दिया था। राफेल ने आसमान के सीने पर करतब दिखाते हुए लोगों को हैरत में डाल दिया।
जानकारी के मुताबिक इस वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन के दौरान राफेल जब उड़ान की शुरुआत करेगा, तब वह जमीन के काफी करीब होगा, फिर अचानक ही बिल्कुल ऊंचाई की ओर रुख करेगा और ऊपर ही जाता जाएगा। इस दौरान कुछ रोशनी भी छोड़ी जाएगी, जो करतब के साथ-साथ खुद को बचाने की एक नीति भी है, और अधिक ऊंचाई में जाने के बाद राफेल लड़ाकू विमान कई बार हवा में ही पलटी मारेगा और अपना दम दिखाएगा। इस बार का फ्लाईपास्ट राफेल के वर्टिकल चार्ली फार्मेशन से खत्म हुआ।