स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज 92वां जन्मदिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

भारत की 'स्वर कोकिला' लता मंगेशकर का आज 92वां जन्मदिन है। लता मंगेशकर को हिंदी सिनेमा की मल्लिका भी कहा जाता है। आज उनके बर्थडे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है। भारत की स्वर कोकिला, भारत रत्न गायिका लता मंगेशकर हिन्दी सिनेमा का एक ऐसा नाम है, जहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं। शायद ही कोई ऐसा हो जिसने उनके गाने नहीं सुने होंगे। लता मंगेशकर 50 हजार से ज्यादा गाने गा चुकी हैं। पीएम मोदी ने लता मंगेशकर के लिए एक ट्वीट किया है, जिसमे उन्होंने लिखा "आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है। व्यक्तिगत रूप से उनका आशीर्वाद महान शक्ति का स्रोत है। मैं लता दीदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं "।