अब तक 43 मरे, कई लापता
( words)
- हिमाचल प्रदेश में दो दिन हुई बारिश के कारण 23 लोगों की मौत हो गई है।इस साल बारिश से अब तक 43 लोगों की मौत हाे चुकी है व 574 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
- प्रदेश में 800 से ज्यादा सड़कें व 13 राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है।कुल्लू में दो पुल टूट गए हैं।
- मौसम विभाग ने जिला मंडी, कांगड़ा, शिमला, सोलन, सिरमौर व बिलासपुर में रेड अलर्ट ज़ारी किया है।
- फिलहाल राहत कार्यों के लिए सरकार ने 15 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
- जिला मंडी में ब्यास अपना रौद्र रूप दिखा रही है।
- जिला सोलन में भारी बारिश के कारण अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है।
- बिलासपुर जिला के कठलग गांव में जमीन धंसने से सात घर जमींदोज हो गए।
- शिमला में आठ लोगों की मौत हो गई है। 12 से लोग घायल हो गए हैं।
- जिला चंबा के मैहला विकास खंड की बंदला पंचायत में मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादा-पोती की मौत हो गई।
- जिला चंबा में मौसम के बिगड़े तेवरों के चलते उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा पर प्रशासन ने रोक लगा दी है।
- बर्फवारी के बाद लाहुल-स्पीति की चंद्रताल झील के आसपास करीब 127 लोग यहां फंस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर लिया गया है।
- कोकसर के पास पगलनाला में आई बाढ़ से कोकसर में 50 से अधिक सेना के वाहन भी फंसे हुए हैं।