बांका हिमाचल : बॉलीवुड में जगमगाते सितारे
( words)

बॉलीवुड में जगमगाते सितारे
बॉलीवुड और हिमाचल का पुराना नाता है। बड़े - बड़े अभिनेता हिमाचल की हसीं वादियों में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए तो आते ही है मगर ऐसे कई लोग है जो हिमाचल के छोटे- छोटे शहरों से निकल कर मुंबई गए और बॉलीवुड के बड़े सितारे बन गए। दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, कंगना रनौत, प्रीति ज़िंटा, टिस्का चोपड़ा और यामी गौतम जैसे बॉलीवुड के कई बड़े सितारे हिमाचल से सम्बन्ध रखते है। हिमाचल के छोटे शहरों से होने के बावजूद बी टाउन में अपनी धाक बना कर इन सभी सितारों ने हिमाचल का नाम रोशन किया है।
अनुपम खेर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का जन्म शिमला में हुआ था। इनके पिता पुष्कर नाथ एक कश्मीरी पंडित थे, वे पेशे से क्लर्क थे। अनुपम ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1982 में 'आगमन' नामक फिल्म से की थी, लेकिन 1984 में आई 'सारांश' उनकी पहली हिट फिल्म मानी जाती है। इन्होंने स्पेशल 26, द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर, ए वेडनसडे, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, कुछ कुछ होता है, हम, और कश्मीर फाइल्स सहित कई शानदार फिल्में दी है।
प्रीति जिंटा
लाखो दिलों की धड़कन डिंपल गर्ल यानि प्रीति जिंटा हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। हिमाचल प्रदेश के शिमला में जन्मी एक्ट्रेस हिन्दी, तेलगू, पंजाबी व अंग्रेजी फिल्मों में कार्य कर चुकी है। शुरुआत में प्रीति ने मॉडलिंग में अपनी किस्मत आजमाई। फिल्म 'दिल से' में प्रीती सहायक अभिनेत्री के तौर पर नजर आयीं थी। उनकी बतौर मुख्य नायिका फिल्म 'सोल्जर' थी।
कंगना रनौत
कंगना रनौत ने बॉलीवुड में लंबे संघर्ष के बाद कामयाबी हासिल की है। हिमाचल के भाम्बला में जन्मी कंगना के करियर की शुरुआत मॉडलिंग और थियेटर से हुई थी। उनके फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म 'गैंगस्टर' से हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। उन्होंने 'वो लम्हें', 'लाइफ इन अ मेट्रो', 'फैशन', 'थलाईवी', 'तन्नू वेड्स मन्नू' और 'क्वीन' जैसी फिल्मों में उन्होंने जबरदस्त अदाकारी की है।
टिस्का चोपड़ा
टिस्का चोपड़ा बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। 'तारे जमीन पर', 'दिल तो बच्चा है जी' और 'अंकुर अरोड़ा मर्डर केस' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अदाकारा टिस्का चोपड़ा का जन्म हिमाचल प्रदेश के कसौली में हुआ। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत अजय देवगन के साथ 'प्लेटफॉर्म' (1993) नामक फिल्म से की थी। टिस्का ने टेलीविजन पर कई शार्ट फिल्मों और सीरियल में काम किया है।
यामी गौतम :
यामी गौतम हिमाचल के बिलासपुर में पैदा हुई थी। बाद में परिवार के साथ चंडीगढ़ चली आईं। पिता मुकेश गौतम पंजाबी फिल्मों के डायरेक्टर थे। उनकी बड़ी बहन सुरीली भी पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस बन गईं। ऐसे में जो यामी बचपन से आईएएस बनना चाहती थी, वो भी इस फिल्मी माहौल से बच नहीं पाईं और मुंबई चली आई। दो टीवी सीरियल में काम मिला- ‘चांद के पार चलो’ और ‘ये प्यार ना होगा कम’। कुछ साउथ की फिल्में भी मिल गईं। हिंदी फिल्म में यामी पहली बार आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘विकी डोनर’ में नजर आई थीं। यहां से उनकी किस्मत चमकी। इसके बाद उन्हें 'बदलापुर', 'काबिल', 'सरकार 3', 'एक्शन जैक्सन', 'उरी' और 'बाला' जैसी कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला।
रुबीना दिलैक :
बिग बॉस 14 की विजेता रह चुकीं रुबीना दिलैक हिमाचल के शिमला के चौपाल से संबंध रखती हैं। रुबीना आईएएस बनना चाहती थीं, लेकिन मन में एक्टिंग का कीड़ा भी घुसा हुआ था। चंडीगढ़ में एक ऑडिशन दिया तो उनको जीटीवी के सीरियल ‘छोटी बहू’ में रोल मिल गया। यहीं से उनका ठिकाना मुंबई का ग्लैमर जगत बना। वह ‘सास बिना ससुराल’, जीटीवी का ‘पुर्नविवाह- एक नई उम्मीद’, ‘देवों के देव महादेव’ जैसे तमाम सीरियल में काम कर चुकी हैं। उन्होंने टीवी शो ‘शक्ति –अस्तित्व के अहसास की’ में सौम्या सिंह नाम की एक ट्रांसजेंडर का किरदार भी निभाया है। रुबीना ‘बिग बॉस 14’ भी जीत चुकी है।
सेलिना जेटली: सेलिना जेटली 2001 की फेमिना मिस इंडिया का ताज अपने नाम कर चुकीं हैं। फेमिना मिस इंडिया का ताज जितने के बाद सेलिना ने हिंदी सिनेमा में अपना कदम रखा। सेलिना जेटली भी हिमाचल के शिमला से संबंध रखती है। उन्होंने साल 2003 में फिल्म जानशीन से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके अपोजिट फरदीन खान नजर आये थे।
प्रिया राजवंश
प्रिया राजवंश का नाम देव आनंद के भाई चेतन आनंद से जुड़ा था। चेतन अपनी पत्नी उमा से रिश्ते बिगड़ने के बाद उनसे अलग हो गए थे। फिर चेतन की जिंदगी में आईं प्रिया राजवंश। प्रिया का असली नाम था वेरा सुंदर सिंह। वह शिमला में पली बढ़ी थीं, लेकिन एक्टिंग की ट्रेनिंग उन्होंने लंदन में ली थी, उनके बोलचाल में अंग्रेजी का असर था। जब किसी ने चेतन को प्रिया की फोटो भेजी, तो उन्होंने फौरन उन्हें अपनी नई फिल्म ‘हकीकत’ के लिए साइन कर लिया। फिल्म ‘हकीकत’ आज भी बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन वॉर फिल्मों में शुमार होती है। इसके बाद चेतन और प्रिया एक-दूसरे के करीब होते चले गए, जबकि उनकी उम्र में 16 साल का अंतर था।
प्रेम चोपड़ा
प्रेम चोपड़ा यूं तो लाहौर में पैदा हुए थे, लेकिन बंटवारे के बाद शिमला चले आए और फिर यहीं के होकर रह गए। तब प्रेम के पिता उनको डॉक्टर या आईएएस बनाने का सपना मन में पाले हुए थे। वो एक आईसीएस (जो अब आईएएस होता है) ऑफिसर के बेटे थे। प्रेम के 5 भाई थे और एक छोटी बहन। उन्होंने कॉलेज के थिएटर ग्रुप में एक्टिंग करनी शुरू की थी। पिता ने समझाया कि इस क्षेत्र में काफी अस्थिरता है, पर वो नहीं माने। तब पिता ने कहा कि तुम किसी दूसरी नौकरी के साथ एक्टिंग कर सकते हो। वह मुंबई आ गए। टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार में उनकी नौकरी लग गई। वहां वह बंगाल, बिहार, उड़ीसा में अखबार के सर्कुलेशन का काम देखते थे। काम से फुरसत मिलने पर वह अपना पोर्टफोलियो लेकर स्टूडियो के चक्कर काटते और रोल देने की गुजारिश करते।
मोहित चौहान
मोहित चौहान हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन में पैदा हुए थे। दिल्ली में पढ़ाई करने के बाद वह वापस हिमाचल चले आए। यह शानदार गायक दरअसल एक्टर बनना चाहते था। वह शौकिया तौर पर गाते-बजाते थे। मोहित अपने कॉलेज के दिनों में ही गिटार, हार्मोनिका और बांसुरी बजाने में दक्ष हो गए थे। एक्टर तो नहीं बन पाए, पर वह सिल्क रूट बैंड से जा जुड़े। मोहित को फिल्मों में गाने का पहला मौका 2002 में आई संजय दत्त की फिल्म ‘रोड’ में मिला था। वह ‘रंग दे बसंती’ के गाने ‘खून चला..’ ने घर-घर लोकप्रिय हो गए थे। सबको लगा कि इस आवाज में दम है। करीना-शाहिद की फिल्म ‘जब वी मेट’ के गाने ‘तुम से ही..’ से वह छा गए। 2010 में आई फिल्म ‘दिल्ली 6’ के गाने ‘मसक्कली’ के लिए उन्हें पहली बार फिल्म फेयर के लिए बेस्ट मेल सिंगर का अवॉर्ड मिला था। वहीँ फिल्म रॉकस्टार के गांव ने उन्हें बुलंदी पर पहुंचा दिया।

ReplyForward
|