जम्मू कश्मीर: बस हादसे में घायल हुए दिल्ली के 15 सैलानी
( words)

जम्मू कश्मीर के उधमपुर ज़िले में मिनी बस 15 फ़ीट की गहराई में जा गिरी। बस में सवार सभी 15 यात्री घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए चेनानी के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सभी घायल दिल्ली के रहने वाले थे। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ये सभी हिल स्टेशन पटनीटॉप से वापस कटरा लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ये श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद पटनीटॉप घूमने चले गए थे। पटनीटॉप से लौटते समय यह मिनी बस उधमपुर जिले में सड़क हादसे का शिकार को गई। सभी घायल दिल्ली में रोहिणी के रहने वाले है।