जसवां:परागपुर में लगेंगे विकास को पंख, परागपुर में बनेगा 4.5 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम
जसवां परागपुर क्षेत्र में अब युवाओं के सपने साकार होंगे। सरकार द्वारा जसवां परागपुर के तहत धरोहर गांव परागपुर में साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से इनडोर स्टेडियम बनाया जाएगा । केंद्रीय खेल एवं युवा सेवाएं मंत्रालय ने इस बारे में एक पत्र जारी कर उद्योग एवम परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर को अवगत करवाया है। इस स्टेडियम की सौगात से न केवल खिलाड़ियों को फायदा होगा बल्कि आस-पास के इलाके में व्यवसाय में भी बढ़ोतरी होगी इनडोर स्टेडियम से न युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए मदद मिलेगी साथ ही खिलाड़ियों का भविष्य भी संवरेगा। जनाकारी देते हुए जसवां:परागपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि इस इंडोर स्टेडियम में खेल से सम्बंधित कोच भी रखे जाएंगे,बता दें की थोड़े ही समय पहले मंत्री बिक्रम ठाकुर ने परागपुर क्षेत्र में एक बड़ा स्टेडियम खोलने की घोषणा की थी । केंद्रीय खेल एवं युवा सेवाएं मंत्रालय द्वारा एक पत्र भेजकर मंत्री बिक्रम ठाकुर को इस बारे में अवगत करवाने के उपरांत परागपुर के वाशिंदों में विकास की एक ओर किरण जागी हैं। इस बड़े प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए मंत्री बिक्रम ठाकुर विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर चुके थे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी अहमियत को समझते हुए तुरंत प्रभाव से बजट मंजूर करवाने में विशेष एवम महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। केंद्रीय खेल एवं युवा सेवाएं मंत्रालय ने स्टेडियम खोलने के लिए जमीन व औपचारिकताओं को पूरा कर रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है। मंडलअध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि स्टेडियम का निर्माण पाँच कनाल भूमि पर होगा
इंडोर स्टेडियम खुलने से व्यवसाय को लगेंगे पंख
इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि परागपुर में इंडोर स्टेडियम खुलने के उपरांत व्यवसाय को भी पर लगेंगे। जब उक्त स्थान पर स्टेडियम खुलेगा तो व्यवसाय में भी बढ़ोतरी होगी साथ ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने के द्वार भी खुलेंगे।
इस संदर्भ में उद्योग एवम परिवाहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि केंद्र में हिमाचल प्रदेश का बेहतरीन नेतृत्व कर रहे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवम केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से इस स्टेडियम के लिए साढ़े चार करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है । यह प्रोजेक्ट भी जसवां: परागपुर में विकास का गवाह बनेगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ,केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार जताया है।
