प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से की मन की बात
( words)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी हुआ। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के बाद बजट सत्र भी शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस महीने क्रिकेट पिच से भी बहुत अच्छी खबर मिली। उन्होंने कहा कि भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष का समारोह अमृत महोत्सव शुरू करने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने ने कहा कि मेड इन इंडिया वैक्सीन से भारत का आत्मगौरव बढ़ा है और ये आत्मनिर्भर भारत के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सरकार खेती को आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।