60 यूनिट बिजली फ्री एक छ्लावा है जबकि उसके पीछे की हकीकत कुछ और ही: अनूप सिंह

आम आदमी पार्टी ने कांगड़ा में नियुक्त किए युथ विंग अध्यक्ष व महिला अध्यक्ष
मनाेज कुमार । कांगड़ा
आम आदमी पार्टी द्वारा कांगड़ा विधानसभा का गठन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता स्टेट यूथ विंग प्रेसिडेंट अनूप सिंह पटियाल और नगरोटा विधानसभा अध्यक्ष नवनीत गोस्वामी द्वारा की गई ।इस मौके पर स्टेट यूथ विंग उपाध्यक्ष राजकुमार तथा स्टेट यूथ विंग सचिव विरेंद्र मेहता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे । इस दौरान कांगड़ा विधानसभा का अध्यक्ष रोहित चौधरी को नियुक्त किया गया और कांगड़ा विधानसभा में अलग-अलग विंगो का भी गठन किया गया जिसमें कांगड़ा विधानसभा की महिला विंग अध्यक्ष की जिम्मेदारी किरण बाला को दी गई है तथा ओबीसी विंग का अध्यक्ष अजय विश्वास को नियुक्त किया गया है।
कांगड़ा विधानसभा की मेन विंग में सुनील दत्त बालकृष्ण डोगरा श्याम वर्मा और को उपाध्यक्ष कांगड़ा नियुक्त किया गया है विधानसभा संगठन मंत्री की जिम्मेदारी अजय कुमार को दी गई तथा शिवकुमार को विधानसभा सचिव नियुक्त किया गया। कांगड़ा विधानसभा अध्यक्ष रोहित चौधरी ने प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता सह प्रभारी, सचिन राय तथा प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी का बहुत-बहुत धन्यवाद किया और उन्हें यह विश्वास दिलाया कि वह भविष्य में आम आदमी पार्टी कांगड़ा विधानसभा को बहुत ही मेहनत के साथ आगे बढ़ाएंगे। पत्रकारवार्ता के दौरान युवा विंग अध्यक्ष अनूप पटियाल ने रोहित चौधरी को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया। प्रदेश युवा विंग अध्यक्ष अनूप पटियाल ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है।
इस दौरान उन्होंने जयराम सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनता को सुविधाएं तो दे नहीं पा रही है। बावजूद इसके प्रदेश लगातार कर्ज के बोझ तले दब रहा है। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी और कांग्रेस की नीतियों से तंग आ गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री ने 60 यूनिट बिजली फ्री की घोषणा की थी, जो सिर्फ और सिर्फ एक छ्लावा है, जबकि उसके पीछे की हकीकत कुछ और ही कहती है ।